फ्राइड मोमोज - Veg fried momos - Fried Dim Sum Recipe

नेपाल-तिब्बत की रेसीपी मोमोज, दिल्ली आकर फ्राइड और तंदूरी मोमोज के रूप में बहुत पसंद की जा रही हैं. हाफ कुक्ड मोमोज को कुरकुरा तल कर व्हाइट सॉंस और चटनी के साथ परोसिये.
Read - Veg fried momos - Fried Dim Sum Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fried momos
- मैदा - 1 कप (125 ग्राम)
- बंद गोभी- 1 ( 350 ग्राम)
- गाजर - 1 (50-60)
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटा हुआ )
- अदरक - 1/2 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make Veg fried momos
मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये और इसमें 1/4 छोटी चम्मच नमक डालकर थोडा़ -थोडा़ पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर आटे को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिए. गुंथे आटे को 15-20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
स्टफिंग बनाएं
बंदगोभी को अच्छे से धोकर साफ करके कद्दूकस कर लीजिए और गाजर को छीलकर अच्छे से धोकर साफ करके कद्दूकस कर लीजिए.
पैन में 2-3 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, गैस बंद कर दीजिए और भूने मसाले को कद्दूकस की हुई सब्जियों में डाल दीजिये. साथ में 1/2 छोटी चम्मच नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लीजिए. स्टफिंग बनकर के तैयार है.
आटा सैट होकर तैयार है, हाथ पर थोडा़ सा तेल लेकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे से छोटी छोटी गोल लोई बनायें और ढककर रख दीजिए ताकि ये सूखें नहीं.

एक लोई उठाएं उसे गोल कीजिए और सूखे मैदा में लपेटें और गोल गोल 2.5 -3 इंच व्यास की पूरी की तरह पतला बेल लीजिए. (अगर बेलते समय लोई चकले से चिपकने लगे तो फिर से सूखा मैदा लगाकर इसे बेलें). पूरी को किनारों पर दबाव देते हुए बेलें इसे बीच से पतला न करें. बेली हुई पूरी को प्लेट में रख दीजिए और इसी तरह से सारी पूरियां बेल कर तैयार कर लीजिए.
एक पूरी को हथेली पर रखें और इसमें 1 से डेढ चम्मच स्टफिंग रख दीजिए, अब पूरी के किनारे को पकड़ कर फोल्ड करते हुए चिपका दीजिए इसके बाद दूसरा फोल्ड करते हुए उसे पहले वाले के साथ चिपका दीजिए इसी तरह से फोल्ड करते हुए चिपकाएं और आखिर में इसे बंद करते हुए चिपका दीजिए (फोल्ड करने का तरीका विडियो में देख सकते हैं).
सभी मोमोज इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिए.
अब मोमोज को भाप में पकाना है. इसके लिये या तो आपको मोमोज पकाने वाला बर्तन लेना पड़ेगा, लेकिन अगर हमारे पास मोमोज पकाने का यह बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिये जिसमें छलनी आ जाय.
बरतन में 2 कप पानी उबलने के लिए रख दीजिए, छलनी को तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. छलनी में मोमोज को थोड़ी थोडी़ दूरी पर लगाते हुए रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर छलनी को बर्तन के ऊपर रख कर ढक दीजिए. फ्राइड मोमोज बनाने के लिए मोमोज को भाप में 5 मिनिट तक आधा पका लीजिए. 5 मिनिट बाद मोमोज को निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए. मोमोज को थोड़ा ठंडा होने के बाद प्याले में निकाल लीजिए. जब मोमोज को सर्व करना हो, तब गरम गरम मोमोज को फ्राई कर लीजिए.
फ्राई करने के लिए
मोमोज फ्राई करने के लिए कड़ाही में तेल डाल कर गरम कर लीजिए. मीडियम गरम तेल में मोमोज को डाल दीजिए. (एक बार में जितने मोमोज तेल में आ जाए तल लीजिए). मोमोज को मीडियम-धीमी आंच पर पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. मोमोज जब चारों ओर गोल्डन ब्राउन कलर के सिक जाय, तब उसे कलछी पर रखकर, कुछ देर कड़ाही के ऊपर रख लीजिए. जिससे मोमोज से अतिरिक्त तेल कड़ाही में वापस चला जाए. मोमोज को प्लेट में निकाल कर रख लीजिए. इसी तरह सारे मोमोज तल कर तैयार कर लीजिए. ( एक बार के मोमोज तलने में 5-6 मिनिट का समय लग जाता है). फ्राइड मोमोज बन कर तैयार हैं.
स्वादिष्ट गरमा गरम फ्राइड मोमोज को आप लाल मिर्च की तीखी चटनी, टमाटर की हल्की तीखी चटनी या व्हाइट सॉस के साथ परोसिये और खाईये.
सुझाव
- फ्राइड मोमोज बनाने के लिए मोमोज को भाप में ज्यादा देर तक नही पकाइये. मोमोज को कुछ देर भाप में पकने के बाद ही निकाल लीजिए.
- अगर आपको फ्राइड मोमोज कुछ देर के बाद बनाकर खाने हैं, तो आप मोमोज को आधा पका कर रख लीजिए और जब खाने हों तो उन्हें आप तल कर गरमा गरम परोसकर खाइये.
- संबन्धित रेसीपी - मोमोज के लिये चटनिया - How to make Chutnye for momos.
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mam kachche moms ko chipakne se Kaise bachaye mai jab unhe dukan lekar jati hu jab tak wo chipak jate h
निशा: पीहू जी, मोमोज को ट्रे में थोड़ा तेल लगाकर, थोड़ी थोड़ी दूर लगाते रहें, दुकान ले जाने के लिये किसी डिब्बे में एक लेयर पास रखकर लगायें और फिर बटर पेपर रखें तब दूसरी लेयर मोमोज की लगायें इस तरह हर लेयर के नीचे एक बटर पेपर बिछायें इससे मोमोज आपस में नहीं चिपकेंगे.
निशा: सागर जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: आप इसमें अपनी पसंद की सब्जी यूज कर सकते हैं.
निशा: पियूष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सलमान जी, स्टफिंग आप अपनी पसंद अनुसार जो डालना चाहें डाल सकते हैं.
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i mean procedure of steam
निशा: सुनीता जी, धन्यवाद.
निशा: अबरार जी, आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: सबिता जी, धन्यवाद.
निशा: कंचन जी, धन्यवाद.
निशा: अमिता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, माफ कीजिएगा, मैं आपका कमेन्ट समझ नहीं पा रही.
निशा: गुंजा जी, धन्यवाद आपको भी.
निशा: डॉली जी, धन्यवाद.
निशा: उमेश जी, माफ कीजिएगा. यह वेजीटेरियन रैसिपीज़ की वेबसाइट है.
निशा: संतोषी जी, धन्यवाद.
momos bhot pasand h isi liye apki recipe dekh kr bnya svko bhot acha. lge thanku mem
निशा: काजल जी, ,बहुत बहुत धन्यवाद.
agar hm momos ko fried ni krna chahe to kitne der steam krna hoga.
निशा: रिता जी, मोमोज को फ्राई नहीं करना चाहते तब इन्हैं 10 मिनिट स्टीम कर लीजिये और गरमा गरम सर्व कीजिये, और वेज मोमोज मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ur recipe is mind blowing...tonight m going to try the tasty crispy momos...thnxz for the awesome recipe.
निशा: नाज़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृष्णमोहन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam humne momos try kiye achhe bane but jab humne fry kiye to us main bubbles se ban gaye uska kya karan hai plz btaye
निशा: रीता जी, मोमोज को पहले हाफ कुक करना है यानी कि 5 मिनिट भाप में पकायें और इन्हैं 2 घंटे बाद पूरी तरह ठंडे होने पर, मीडियम गरम तेल में डालकर तलने से बड़े बड़े बबल नहीं आयेंगे.
Apki Sabhi Recipes Bhot hi Achi Hoti h.
Thank You,,,,, For This Teasty Recipe
निशा: नूतन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.