आलू बैंगन - Aloo Baingan Masala in Pressure Cooker

जब भी कभी आलू बेंगन मसाला सब्जी तुरत फुरत बनानी हो तो इसे प्रेशर कुकर में बनाईये. तड़के में पिसे टमाटर भूनिये, आलू और बैंगन काटकर डालिये, कुकर का ढक्कन बंदकर के दो मिनट के अन्दर सब्जी तैयार.
Read - Aloo Baingan Masala in Pressure Cooker In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Eggplant
- आलू - 2
- बैंगन - 1
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर - 2 (पेस्ट)
- हरी मिर्च - 1 (पेस्ट)
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo baingan in pressure cooker
बैंगन आलू की झटपट सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले मसाले भून लीजिये. इसके लिए कुकर में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को हल्का सा भूनिये. अब इसमें टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए. लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक की उसमें से तेल न अलग होने लगे.
दो आलू लीजिए इन्हें छीलकर अच्छे से धोकर ले लीजिए. अब इन्हें छोटे -छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. बैंगन को भी अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.

मसाला बन कर तैयार है, इसमें कटे हुए आलू और बैंगन डालिये, नमक और गरम मसाला डालिये और सब्जी को तब तक चलाइये जब तक कि आलू बैंगन के ऊपर मसाले की कोटिंग न आ जाय. अब सब्जी में ½ कप पानी डालिये और कुकर का ढक्कन लगा कर 1 सीटी आने तक पका लीजिए.
कुकर में सीटी आने पर गैस धीमी कर दीजिए और सब्जी को धीमी आंच पर 2 मिनिट पकने दीजिये.
2 मिनिट हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने पर इसे खोलें. सब्जी में हरा धनिया डाल कर मिक्स कीजिए.
सब्जी बनकर के तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए. सब्जी के ऊपर थोडा़ सा हरा धनिया डालकर गार्निश कर दीजिए. इस सब्जी को आप चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के भी साथ परोस सकते हैं.
सुझाव
बैंगन को काटते ही पानी में डाल दीजिए, इससे ये काले नहीं पड़ेंगे.
कमेंट (12)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीना जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौरभ जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Mai aapki website thode time se hi visit kar rhi hu..
Aapki recipes bhut tasty aur acchi hoti h
Those time baad meri marriage h aur ab m regular aapki site visit karti hu air try karti hu
Mummy ko bhi aapki recipe bhut pasnd aati h
निशा: निधि जी, आपको मेरी और से बहुत-बहुत धन्यवाद और आपके आने वाले जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.
nisha Ji.......
निशा: तृ्ष्णा जी, धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद, ममता जी.
निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नूर जी, जी हां बिना आलू के अकेले बैंगन बहुत अच्छे बनते हैं, वेबसाइट पर दिये हुये बैगन मसाला रेसिपी देखी जा सकती है.
निशा: राना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैफाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.