रवा अप्पम - Instant Rava Appam Recipe - Rawa Appe - Semolina Appam Recipe

रवा अप्पम रवा और हरी ताजा सब्जियों को मिलाकर, बहुत ही कम तेल से तुरत फुरत तैयार होने वाला नाश्ता है. स्वाद में इतना अच्छा कि इसे बच्चे भी बहुत पसंद करते हैं. हम इसे चटनी या टमाटर सॉंस के साथ बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Instant Rava Appam Recipe - Rawa Appe - Semolina Appam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji Veg Appam
- रवा - ½ कप (100 ग्राम)
- दही - ½ कप (फैंट कर लिया हुआ)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हरी मटर - ¼ कप
- फूल गोभी - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
- अदरक - ½ (छोटी चम्मच पेस्ट)
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सरसों के दाने - ¼ छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 7-8 ( काट कर लिए हुये)
- बेकिंग सोडा - ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Instant Rava Appam
रवा को बड़े प्याले में निकाल लीजिए अब दही डालकर मिला लीजिए. मिश्रण में बारीक कटी हुई फूल गोभी, मटर, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. बैटर अगर बहुत ज्यादा गाढा़ लगे तो उसमें थोडा़ सा पानी डाल कर मिला सकते हैं.
बैटर को 10 -15 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकी रवा फूल कर तैयार हो जाए. फिर हम इससे अप्पम बनाएंगे.
बैटर बनकर तैयार है, अब सरसों के दाने भून कर डालिये, छोटी कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में सरसों के दाने डाल दीजिए, दाने चटकने पर इसमें करी पत्ता डाल दीजिए, थोड़ा सा भून लीजिये और इस मसाले को बैटर में डाल कर मिला दीजिए. अब मिश्रण में बेकिंग सोडा डाल कर मिला दीजिए.

अप्पम मेकर को गरम कीजिए और इसके प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ तेल डालिये. चमचे से मिश्रण लीजिये और प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ डाल कर भरते जाएं. सभी खाने भर देने के बाद इसे 3 मिनिट के लिए ढककर, धीमी मीडियम आग पर, पकने दीजिए. नीचे से गोल्डन ब्राउन सिकने पर, इन्हें पलट दीजिए और फिर से ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये. अप्पम को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लीजिए.
सिके हुये अप्पम को निकाल कर प्लेट में रखिये और सारे अप्पम इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
रवा अप्पम बनकर तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. रवा अप्पम को आप हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, टमैटो सॉस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- बैटर बहुत ज्यादा पतला नहीं हो और न बहुत ज्यादा गाढा़ हो.
- अप्पम को सेकते समय गैस धीमी ही रखें. तेज आंच पर अप्पम जल जाएंगे
- अप्पम में आप अपनी पसंद अनुसार कोई भी सब्जी डाल सकते हैं.
- बेकिंग सोडा़ के बदले ईनो फ्रूट सॉल्ट भी उपयोग सकते हैं.
- 20-22 अप्पम बनाने के लिये
समय 25 मिनिट
Instant Rava Appam Recipe - Rawa Appe - Semolina Appam Recipe
कमेंट (89)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Can I.use the same batter for handva
निशा: चांदनी जी, हांडवो के लिये मिक्स दाल से बैटर से बनाया जाता है.
निशा: डिम्पल जी, डाल सकते हैं.
निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कर सकते हैं.
निशा: मीनाक्षी जी, बेसन के ढोकला की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, आप इसे देख सकते हैं,
निशा: अप्पम बनाने के लिये अप्पम मेकर की आवश्यकता होती है.
Kya MSG ko use kar sakte hain ??
निशा: विजय जी, बैटर बनाने के लिये दही यूज किया जाता है, अगर आप दही पसन्द नहीं करते तब पानी से बैटर तैयार कीजिये और 1 नीबू का रस मिला लीजिये और बाकी सारी चीजें इसी तरह डालते हुये अप्पम बना लीजिये. अप्पम में MSG का यूज नहीं होता.
निशा: मधु जी, अप्पम बनाने के लिये अप्पम मेकर की आवश्यकता होती है.
निशा: सरिता जी, बेकिंग सोडा को नीबू के पानी में डालकर देखिये, बेकिंग सोडा काम कर रहा है तब उसमें बबल आने लगेंगे.
Panini & Tandoori paneer tikka pls Nisha ji
निशा: साक्षी जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: साक्षी जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: Manaram jI, दोसा तवा पर यदि चिपक रहा हो तब आप नानस्टिक तवा ले सकते हैं. थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छा दोसा बनायेंगे.
निशा: रिम्पल जी, अप्पम को अप्पम मेकर से ही बनाया जा सकता है.
निशा: रुचि जी आप तवा पर तंदूरी रोटी आसानी से बना सकते हैं, वेबसाइट और मेरे चैनल पर तवा पर तंदूरी रोटी की रेसिपी उपलब्ध है, आप उसे देख सकती हैं.
निशा: दीपिका जी, अप्पम बनाने के लिये अप्पम मेकर आवश्यक है.
And
upma bina upma maker ke kaise bana sakte hain. plz reply must,
निशा: सीमा जी, अप्पम बनाने के लिये अप्पम मेकर की आवश्यकता होती है, बिना इसके अप्पम मेकर नहीं बना सकते.
Kya hum microwave mai idli stand m bana sakte hai rava appam.
If yes then tell me process will be same like idli
निशा: इडली को भाप में पकाया जाता है लेकिन अप्पम गैस पर पकाये जाते हैं, इसलिये इसमें अप्पम मेकर का यूज ही होता है.
निशा: प्रियंका जी, ढोकला भाप में पकाया जाता है लेकिन अप्पम गैस पर पकाये जाते हैं, इसमें अप्पम मेकर का यूज ही होता है.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.