रवा अप्पम - Instant Rava Appam Recipe - Rawa Appe - Semolina Appam Recipe

रवा अप्पम रवा और हरी ताजा सब्जियों को मिलाकर, बहुत ही कम तेल से तुरत फुरत तैयार होने वाला नाश्ता है. स्वाद में इतना अच्छा कि इसे बच्चे भी बहुत पसंद करते हैं. हम इसे चटनी या टमाटर सॉंस के साथ बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Instant Rava Appam Recipe - Rawa Appe - Semolina Appam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji Veg Appam
- रवा - ½ कप (100 ग्राम)
- दही - ½ कप (फैंट कर लिया हुआ)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हरी मटर - ¼ कप
- फूल गोभी - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
- अदरक - ½ (छोटी चम्मच पेस्ट)
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सरसों के दाने - ¼ छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 7-8 ( काट कर लिए हुये)
- बेकिंग सोडा - ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Instant Rava Appam
रवा को बड़े प्याले में निकाल लीजिए अब दही डालकर मिला लीजिए. मिश्रण में बारीक कटी हुई फूल गोभी, मटर, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. बैटर अगर बहुत ज्यादा गाढा़ लगे तो उसमें थोडा़ सा पानी डाल कर मिला सकते हैं.
बैटर को 10 -15 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकी रवा फूल कर तैयार हो जाए. फिर हम इससे अप्पम बनाएंगे.
बैटर बनकर तैयार है, अब सरसों के दाने भून कर डालिये, छोटी कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में सरसों के दाने डाल दीजिए, दाने चटकने पर इसमें करी पत्ता डाल दीजिए, थोड़ा सा भून लीजिये और इस मसाले को बैटर में डाल कर मिला दीजिए. अब मिश्रण में बेकिंग सोडा डाल कर मिला दीजिए.

अप्पम मेकर को गरम कीजिए और इसके प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ तेल डालिये. चमचे से मिश्रण लीजिये और प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ डाल कर भरते जाएं. सभी खाने भर देने के बाद इसे 3 मिनिट के लिए ढककर, धीमी मीडियम आग पर, पकने दीजिए. नीचे से गोल्डन ब्राउन सिकने पर, इन्हें पलट दीजिए और फिर से ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये. अप्पम को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लीजिए.
सिके हुये अप्पम को निकाल कर प्लेट में रखिये और सारे अप्पम इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
रवा अप्पम बनकर तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. रवा अप्पम को आप हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, टमैटो सॉस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- बैटर बहुत ज्यादा पतला नहीं हो और न बहुत ज्यादा गाढा़ हो.
- अप्पम को सेकते समय गैस धीमी ही रखें. तेज आंच पर अप्पम जल जाएंगे
- अप्पम में आप अपनी पसंद अनुसार कोई भी सब्जी डाल सकते हैं.
- बेकिंग सोडा़ के बदले ईनो फ्रूट सॉल्ट भी उपयोग सकते हैं.
- 20-22 अप्पम बनाने के लिये
समय 25 मिनिट
Instant Rava Appam Recipe - Rawa Appe - Semolina Appam Recipe
कमेंट (89)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mam ye bataiye ki agar appam ka saacha na ho to kya uske bina bana sakte h aur kaisr. Plz bataiyega
निशा: विजया जी, अप्पम सांचे के बिना ये नही बन पाएगा.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, इसे ये शेप में बनाने के लिये अप्पम मेकर ही चाहिये होता है, अप्पम तल कर नहीं बनाये जाते हैं.
banking soda ki jagah baking powder use kiya ja sakta h??
निशा: मिनाक्षी जी, बेकिंग सोडा़ के बदले ईनो फ्रूट सॉल्ट भी उपयोग सकते हैं.
Namaste. I always use to follow your recepies , they are mind blowing, Thanks for the same.
Can we make sweet appam like this. Kindly explain the recepie
निशा: सुविद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माधुरी जी, अप्पम बनाने के लिए अप्पम मेकर की आवश्यकता तो पड़ेगी ही.
निशा: सोहन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bt i want to know that what is sarson ke daane????
निशा: विवेक, सरसों छोटे छोटे गोल ब्राउन कलर के दाने होते हैं, इसे तड़का के लिये और अचार के लिये यूज किया जाता है, किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करूना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, अप्पम बनाने के लिए अप्पम मेकर की आवश्यकता तो होती ही है.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी, अप्पम बनाने के लिए अप्पम मेकर का यूज ही होता है.
i like it
निशा: अक्षिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नम्रता जी, मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: वैशाली जी, रवा - सूजी ही होती है.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sarso ke dane ki jagh hum rai ke dane use kar sakte hai plz answer me now.
निशा: वंदना जी, कर सकते हैं.
निशा: शिखा जी, डाल सकते हैं.
निशा: वंदना जी, बैटर बहुत ज्यादा पतला नहीं हो और न बहुत ज्यादा गाढा़ हो, और बेकिंग सोडा सबसे आखिर में डालें. इस बात का ध्यान रखें आपके अप्पम नरम बनकर तैयार होंगे.
निशा: सुगंधा जी, अप्पम मेकर को डायरेक्ट गैस पर रखकर अप्पम पकाते हैं इसे आप इडली स्टेन्ड में बनायेंगी तो स्टीम से बनायेंगे, और इडली बन जायेंगी.
निशा: तुलसी जी, अप्पम बनाने के लिए अप्पम मेकर तो आवश्यक ही है.
निशा: रूपा जी, अप्पम के लिए अप्पम मेकर की आवश्यकता तो होगी ही.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine apki sikhai huii recipe "Rava dosa "apne sasural me bnaii .mere sasurji ko or ghr me jo meheman the unhe bohot pasand aai ..thank u so much mam ...
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंद्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.