ब्रेड पनीर बॉल - Paneer Bread Balls Recipe

ऊपर से कुरकुरी परत वाले, अन्दर से ब्रेडक्रम्ब्स, मसाले और पनीर के स्वाद भरे सॉफ्ट सॉफ्ट ब्रेड पनीर बाल को तीखी चटनी, सॉस या धनिये पुदीने की चटनी के साथ कभी भी परोसिये. चाहे किसी पार्ट आयोजन के स्टार्टर के रूप में , चाहे अपटाइजर के रूप में या चाहे कभी भी शाम की चाय के साथ.
Read - Paneer Bread Balls Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Bread Balls
- ब्रेड - 8 स्लाइज
- पनीर - 200 ग्राम
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- दूध - 1 कप से कम
- काजू - 10-12 (दरदरे पिसे हुए)
- अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
- काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Paneer Bread Balls
ब्रेड क्रम्बस तैयार कीजिए. इसके लिए ब्रेड़ को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल कर ब्रेड क्रम्बस तैयार कर लीजिए. और दो ब्रेड के और बारीक करके ले लीजिए जो बॉल के ऊपर लगाएंगे.
पनीर को मैश कर लीजिए. पनीर में नमक, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, दरदरी कुटी काली मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
ब्रेड क्रम्बस में दूध डालकर इसे गूंथ लीजिए. गुंथे आटे में पनीर का मिश्रण, हरा धनिया और दरदरे कुटे काजू के दानों को डाल कर अछी तरह मिला दीजिए.
मैदा में थोडा़ पानी डालिये और चिकना घोल बना लीजिये, थोड़ा पानी और डालकर कर घोल को पतली कनसिसटेन्सी का बना लीजिए.

अब मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लीजिए, गोल या ओवल आकार देते हुए बनाइये और मैदा के घोल में डुबाकर निकाल लीजिये, ब्रेड क्रम्बल में लपेट कर हाथों से सैट करके प्लेट में रख दीजिए. इसी तरह से सारे बॉल बना करके तैयार कर लीजिए.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल होने पर एक तैयार बॉल उठाइये और गरम तेल में डालिये, बाल अच्छी तरह से तला जा रहा है, तब 4-5 या एक बार में जितने बॉल कढा़ई में आसानी से आ जाएं डाल दीजिए और कलछी से पलट पलट कर, ब्राउन होने तक तलिये.
तले हुये पनीर ब्रेड बॉल निकाल कर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे बॉल इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम ब्रेड पनीर बॉल को हरे धनिये की चटनी या टोमॅटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: अगर आप किसी पार्टी के लिये पनीर ब्रेड बाल बना रहे हैं तब इन्हैं बनाकर, ब्रेड क्रम्बस में लपेट कर, तैयार करके रख लें, और पार्टी के समय तल कर गरमा गरम परोसें.
- 40-45 बाल के लिये
- समय - 60 मिनिट
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनु जी, आप इन्हें टिक्की की तरह तवे पर भी बना सकते हैं.
thanks.
it this receipe can be make ready at night and we will fry it morning for school tiffin . kuch kharab to nahi hoga..
निशा: सोनिया जी, मिश्रण को फ्रिज में ही रखें और अगले दिन इससे रोल बना लीजिए.
निशा: सारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: अंकिता जी, धन्यवाद.
निशा: अंजलि जी, धन्यवाद.
thanku for this recpie.
निशा: गुंजन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनूप जी, धन्यवाद.
निशा: अफरोज़ जी, धन्यवाद.
regards ajay badyal
निशा: अजय जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, आप बिल्कुल ऎसा कर सकती हैं.
निशा: पूजा जी, रैसिपी को ध्यान से पढ़ें और विडियो भी देखें आपको सारी विधि बहुत अच्छे से पता चल पाएगी.
निशा: नरेंद्र जी, मैदा में डिप करने से अच्छी क्रिस्पी कोटिंग बनती है, और ब्रेड तेल भी कम सोखती है.
निशा: निशू जी, आप इसमें आलू का उपयोग भी कर सकते हैं.
निशा: प्रियांशु जी अवश्य कर सकते हैं.
निशा: निशू जी, आप मेरी वेबसाइट पर आलू ब्रेड रोल रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: कनीज़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शशी जी, आप इन्हैं 10-12 घंटे पहले बनाकर फ्रिज एमं रख सकती हैं, और बाद में फ्रिज से निकाल लीजिये और गरमा गरम तल कर परोस सकते हैं.
निशा: राना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
KYA RAAT KO READY KARKE RAKH SAKTE SUBAH BACCHO KO TIFFIN MAI DENE KE LIYE SUBAH SIRF FRY KARE.
निशा: रिंकी जी, एसा किया जा सकता है.
सुझाव: अगर आप किसी पार्टी के लिये पनीर ब्रेड बाल बना रहे हैं तब इन्हैं बनाकर, ब्रेड क्रम्बस में लपेट कर, तैयार करके रख लें, और पार्टी के समय तल कर गरमा गरम परोसें.
kya isse 1 din pehle refrigerate kar sakte hain ..?
निशा: स्नेहा जी, आप मेरी वेबसाइट पर चीज़ से बनी अन्य रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: निशू जी, दूध की ही आवश्यकता होगी.
निशा: भावना जी, बिलकुल डाल सकती हैं.
And Thank for this Paneer Bread Balls Recipe
निशा: मनोरमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तान्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, कटलेट को मैदा के घोल में लपेट कर सेवई लपेट कर तले तो इस तरह के कटलेट बन जाते हैं.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.