ब्रेड पनीर बॉल - Paneer Bread Balls Recipe

ऊपर से कुरकुरी परत वाले, अन्दर से ब्रेडक्रम्ब्स, मसाले और पनीर के स्वाद भरे सॉफ्ट सॉफ्ट ब्रेड पनीर बाल को तीखी चटनी, सॉस या धनिये पुदीने की चटनी के साथ कभी भी परोसिये. चाहे किसी पार्ट आयोजन के स्टार्टर के रूप में , चाहे अपटाइजर के रूप में या चाहे कभी भी शाम की चाय के साथ.
Read - Paneer Bread Balls Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Bread Balls
- ब्रेड - 8 स्लाइज
- पनीर - 200 ग्राम
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- दूध - 1 कप से कम
- काजू - 10-12 (दरदरे पिसे हुए)
- अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
- काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Paneer Bread Balls
ब्रेड क्रम्बस तैयार कीजिए. इसके लिए ब्रेड़ को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल कर ब्रेड क्रम्बस तैयार कर लीजिए. और दो ब्रेड के और बारीक करके ले लीजिए जो बॉल के ऊपर लगाएंगे.
पनीर को मैश कर लीजिए. पनीर में नमक, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, दरदरी कुटी काली मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
ब्रेड क्रम्बस में दूध डालकर इसे गूंथ लीजिए. गुंथे आटे में पनीर का मिश्रण, हरा धनिया और दरदरे कुटे काजू के दानों को डाल कर अछी तरह मिला दीजिए.
मैदा में थोडा़ पानी डालिये और चिकना घोल बना लीजिये, थोड़ा पानी और डालकर कर घोल को पतली कनसिसटेन्सी का बना लीजिए.

अब मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लीजिए, गोल या ओवल आकार देते हुए बनाइये और मैदा के घोल में डुबाकर निकाल लीजिये, ब्रेड क्रम्बल में लपेट कर हाथों से सैट करके प्लेट में रख दीजिए. इसी तरह से सारे बॉल बना करके तैयार कर लीजिए.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल होने पर एक तैयार बॉल उठाइये और गरम तेल में डालिये, बाल अच्छी तरह से तला जा रहा है, तब 4-5 या एक बार में जितने बॉल कढा़ई में आसानी से आ जाएं डाल दीजिए और कलछी से पलट पलट कर, ब्राउन होने तक तलिये.
तले हुये पनीर ब्रेड बॉल निकाल कर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे बॉल इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम ब्रेड पनीर बॉल को हरे धनिये की चटनी या टोमॅटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: अगर आप किसी पार्टी के लिये पनीर ब्रेड बाल बना रहे हैं तब इन्हैं बनाकर, ब्रेड क्रम्बस में लपेट कर, तैयार करके रख लें, और पार्टी के समय तल कर गरमा गरम परोसें.
- 40-45 बाल के लिये
- समय - 60 मिनिट
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nice recepy,,
Bohot tasty bni the bread paneer ball.thank u so much mam ..
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरिश जी, आपको कार्य के लिए शुभकामनाएं, धन्यवाद.
निशा: रोमी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साधवी जी, ताजी ब्रेड ही लेनी है.
निशा: नीरजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
if yes then how mam plz tell us thank u mam
निशा: डिम्पल जी, चीज़ भी उपयोग कर सकते हैं. आप चीज को फ्राई न करें चीज़ को क्रश करके उसमें मसाले डालकर उपयोग करें.
निशा: निरजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वैशू जी, अगर आप 8 ब्रेड स्लाइस ले रहें हैं तब 400 ग्राम आलू ले लीजिये, और ब्रेड आलू बाल बनाइये, यहां शेयर कीजिये कि कैसे बने?
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोमी जी, ब्रेड - पनीर बाल बनाने के लिये पनीर ही लीजिये, ब्रेड के साथ आलू मिलाकर बाल बनायेंगी तो ब्रेड- आलू बाल बनकर तैयार हो जायेंगी.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, ब्रेड को तोड़कर जार में डालें और और थोड़ी देर पीसे ब्रेड क्रम्बस बनकर तैयार हो जायेंगे.
निशा: शांताराम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.