मटर पनीर ढाबा स्टायल - Matar Paneer Dhaba Style Recipe

📅 2 मार्च 2016 👁 4.8 लाख बार देखी गई 💬 85 कमेंट ★ 4.0 (6852)


टमाटर की ग्रेवी में मुलायम मटर और पनीर मिलाकर बनी मटर पनीर किसे पसन्द नहीं आती ! इसे क्रीम मिलाकर रिच ग्रेवी में भी बना सकते हैं और सिर्फ टमाटर की ग्रेवी में भी. प्रस्तुत है ढाबा स्टायल मटर पनीर

Read - Matar Paneer Dhaba Style Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Paneer Recipe

  • मटर - 1 कप
  • पनीर - 250 ग्राम
  • टमाटर - 250 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • क्रीम - 1/2 कप ( 100 मिली)
  • हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Restaurant Style Matar Paneer

पनीर को 1 -1 इंच के टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर पनीर के टुकड़े डाल कर सेक लीजिए. पनीर के टुकड़ों को पलट कर 2 ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेके और प्लेट में निकाल लीजिये.

अब पैन में मटर के दानों को डालकर 2 मिनिट के लिए ढक कर के धीमी आंच पर पका लीजिए. 2 मिनिट बाद इन्हें चैक कीजिए, मटर के दाने हल्के नरम हो गये हैं, इन्हैं प्याले में निकाल लीजिए.

टमाटर, हरी मिर्च को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

ग्रेवी बनाने के लिए पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल कर हल्का सा भूनिये, और अब टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भुनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.

मसाला भुन जाने पर इसमें क्रीम डाल दीजिए और मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूने जब तक की इसमें उबाल न आ जाए. मसाले में उबाल आने पर इसमें 1 कप पानी डालकर मिक्स कीजिए और ग्रेवी को फिर से लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.

ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक, गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए. अब ग्रेवी में भूना हुआ पनीर और मटर के दाने डाल दीजिए, सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए.
सब्जी को ढककर के 4-5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.

सब्जी को चैक कीजिए, सब्जी बनकर तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, परांठे, नॉन या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • मसाले में क्रीम डालने के बाद इसे लगातार चलाते हुए पकाएं अगर ऎसा नहीं करेंगे तो ग्रेवी में डाली गई क्रीम फट सकती है.
  • ग्रेवी को अपनी पसन्द के अनुसार, ड्राई फ्रूट या मावा या हल्की ग्रेवी सिर्फ टमाटर से, थोड़ा सा बेसन डालकर या टमाटर और प्याज से भी बना सकते हैं, बहुत अच्छी सब्जी बनती है.
  • 4 सदस्यों के लिये
  • समय - 30 मिनिट

Matar Paneer Dhaba Style Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (6852 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (85)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

AARTI UPADHYAY
wow very easy Recipe ..thanks

निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bihari gunda
How to peel nariyal..?
can Anyone tell me..?
Anupama
Hi mam,
I m ur gr8 fan. I love ur recipes. Aapki help se i hav started loving cooking. Thanks....

निशा: अनुपमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shashi uttam
how to make gravy wali kundru ki sabzi
thank you

निशा: शशी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
manisha jha
madam agar ghar me cream banana ho to kaise banau
pls rply

निशा: मनीषा जी, कच्चे दूध से क्रीम बनाने के लिये हाथ से इलेक्ट्रिक से चलाने वाले सैपरेटर्स की जरूरत होती है. वैसे हम फ्रिज में कच्चा दूध 10 घंटे तक रखा रहने दें तब भी उसके ऊपर क्रीम की सतह आ जाती है लेकिन यह तरीका व्यावहारिक नहीं है.
aman
निशा जी
पनीर को फ्राई करने से वो सख्त हो गए
Please help

निशा: अमन जी, ज्यादा फ्राई करने से अक्सर ऎसा होता है. पनीर को बहुत हल्का सा तलें तो ये सख्त नहीं होंगे.
Swati gupta
Nice recipe....
nisha ji .....u r superb nd great great person in this world.

निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Lokesh swami
Hiii nice recipi

निशा: लोकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ashok
Ye kitne logo k liye sufficient hai 6 members ke liye kitna paneer chahiye

निशा: अशोक जी, 3-4 सदस्यों के लिये पर्याप्त है.
Nayan
Mam konsa cream lena hai

निशा: आप इसमें खाने के लिए जो क्रीम उपयोग होती है वहीं यूज करनी है. आप अमूल की फ्रैश क्रीम उपयोग कर सकते हैं.
Ragini Parekh
Hi mam, me daily aapki recipes dekh ke hi dinner deside karti hu,& aapki recipes eazy & testy hai. Aapki recipes book available hai ?

निशा: रागिनी जी, मेरी कोई बुक नहीं है आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर रैसिपी देख सकती हैं. धन्यवाद.
Nidhi Jain
Sorry aunty
Apne video mai bata rakha h ki ye 3-4 logo k liye hogi
Thanx
Nidhi Jain
Ye kitne logo k liye sufficient hai
निशा: निधि जी, इतनी सब्जी 4 सदस्यों के लिये पर्याप्त है.
Nidhi Jain
Hello aunty
How r u
Need a help again
Next week mere husband ka birthday hai aur mai around 25 logo ki ek surprise party plan kar ri hu
Aap menu decide karne mai help kijiye na
Aur fir uske hisab se quantity bhi bata dijiye
krupa patel
Good recipes

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
madhu k
Mam
Main aapke sare reciepes ki fan hu. Mujhe aapki bataye gaye recipes ekdam saral tarika lagta hi.
Main aapki jitni tarif karun mere liye kam hi.
Main hamesha se aapki batai vidhi se hi banati hu.
Thanku mam
Aapki ek fan
Madhu
निशा: मधु जी, आपके ये प्यार भरे कमेन्ट मुझे और काम करने का उत्साह देते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha
Aloo chana chaat recipe plz
निशा: नेहा, उबाले हुये आलू और उबाले हुये चने लीजिये, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा और मीठी चटनी, हरे धनिये की चटनी, सारी चीजों को थोड़ा स्वादानुसार डालिये, चाट तैयार हो जायेगी, आप इसे बना कर खायें और बतायें कि चाट कैसी बनी?
Neha
Kurti ke atte ka paratha for fast recipe plz
Aniket Gupta
Hiii nice recipi

निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
saumya singh
nice recipe mam.

निशा: सौम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.