मटर पनीर ढाबा स्टायल - Matar Paneer Dhaba Style Recipe

📅 2 मार्च 2016 👁 4.8 लाख बार देखी गई 💬 85 कमेंट ★ 4.0 (6852)


टमाटर की ग्रेवी में मुलायम मटर और पनीर मिलाकर बनी मटर पनीर किसे पसन्द नहीं आती ! इसे क्रीम मिलाकर रिच ग्रेवी में भी बना सकते हैं और सिर्फ टमाटर की ग्रेवी में भी. प्रस्तुत है ढाबा स्टायल मटर पनीर

Read - Matar Paneer Dhaba Style Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Paneer Recipe

  • मटर - 1 कप
  • पनीर - 250 ग्राम
  • टमाटर - 250 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • क्रीम - 1/2 कप ( 100 मिली)
  • हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Restaurant Style Matar Paneer

पनीर को 1 -1 इंच के टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर पनीर के टुकड़े डाल कर सेक लीजिए. पनीर के टुकड़ों को पलट कर 2 ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेके और प्लेट में निकाल लीजिये.

अब पैन में मटर के दानों को डालकर 2 मिनिट के लिए ढक कर के धीमी आंच पर पका लीजिए. 2 मिनिट बाद इन्हें चैक कीजिए, मटर के दाने हल्के नरम हो गये हैं, इन्हैं प्याले में निकाल लीजिए.

टमाटर, हरी मिर्च को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

ग्रेवी बनाने के लिए पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल कर हल्का सा भूनिये, और अब टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भुनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.

मसाला भुन जाने पर इसमें क्रीम डाल दीजिए और मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूने जब तक की इसमें उबाल न आ जाए. मसाले में उबाल आने पर इसमें 1 कप पानी डालकर मिक्स कीजिए और ग्रेवी को फिर से लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.

ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक, गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए. अब ग्रेवी में भूना हुआ पनीर और मटर के दाने डाल दीजिए, सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए.
सब्जी को ढककर के 4-5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.

सब्जी को चैक कीजिए, सब्जी बनकर तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, परांठे, नॉन या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • मसाले में क्रीम डालने के बाद इसे लगातार चलाते हुए पकाएं अगर ऎसा नहीं करेंगे तो ग्रेवी में डाली गई क्रीम फट सकती है.
  • ग्रेवी को अपनी पसन्द के अनुसार, ड्राई फ्रूट या मावा या हल्की ग्रेवी सिर्फ टमाटर से, थोड़ा सा बेसन डालकर या टमाटर और प्याज से भी बना सकते हैं, बहुत अच्छी सब्जी बनती है.
  • 4 सदस्यों के लिये
  • समय - 30 मिनिट

Matar Paneer Dhaba Style Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (6852 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (85)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Devilal teli
1, क्या हम लहसुन डाल सकते है क्या?
2, ग्रैवी मे प्याज कितना डालना चाहिए अगर प्याज की बनाए तो?

निशा: देवीलाल जी, हां, आप लहसुन भी डाल सकते हैं और अपने स्वादानुसार 1 मीडियम साइज की प्याज बारीक काट कर डाली जा सकती है.
preeti
Bahut achi recipy h

निशा: प्रीति जी, धन्यवाद.
gouri shekatkar
Very nicely recipes mam

निशा: गौरी जी, धन्यवाद.
Mrs.Ojaswini S. Jagtap
Dear Ma'am,
Your recipes are very nice and simple. Thank for that.
Please advise me which cream should I use while making this recipe? I usually get confuse about cream only.

निशा: ओजस्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आपको खानेे के लिए जो क्रीम उपयोग होती है, वही इस्तेमाल करनी है. आप कोई भी फ्रैश क्रीम ले सकते हैं.
ARCHANA
Thanks maine is recipe ko banaya bahu achhi thi thanks

निशा: अर्चना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Shama
Hi nisha ji apki batai hui har ek recipe lajawaj hai.or bahot asan hai isliye apka bahot bahot dhanyawad

निशा: शमा जी, रेसिपीज पसंद करने के लिए, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
ANURAG SOOD
Greatest recipe mam, mera bhi sapna he ki me bhi ek chef banu.
Me aapke facebook se judna chahta hun.
Thank you mam
Anurag

निशा: अनुराग जी, धन्यवाद.
Madhavi joshi
100 peple ke liye banani ho sabji to masala kitna lagega
निशा: माधवी जी, 250 ग्राम पनीर से बनी सब्जी 4-6 सदस्यों के लिये है, आप इसी हिसाब से 100 लोंगो के लिये सब्जी बना सकते हैं और मटर पनीर की मात्रा बढ़ने पर मसाले भी उसी अनुपात में बढ़ जायेंगे.
divya
thanks recipe

निशा: दिव्या जी, धन्यवाद.
Arshi A.N.Ansari
Nisha ji nice recipe

निशा: अरशी जी, धन्यवाद.
Rajaram
plz,
pani patasa ke upai bataye way
bablu kumar nishad
thank,s kichen king
निशा: बबलू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dilippatil
I want north Indian respies in Hindi lag

निशा: दीलिप जी, आप हमारी वेबसाइट पर जाकर उत्तरी भारतीय व्यंजन की रैसिपी हिन्दी में देख सकते हैं.
deepansha bopla
nice recipe.....mene try bhi ki mam bahut achhi testy bni....... thank u mam.......................

निशा: दीपांशा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Sandeep
Ple Madam ji muja veg ki diffrent tipe grvie ka liya link bata da
Sandeep
Very very nice & simple mam

निशा: संदीप जी, धन्यवाद.
DIMPLE GIRDHAR
mera sawal ye hai k kya hm cream ki jagah malai use kr skte h or wo fategi to nhi

निशा: डिम्पल जी, मलाई यूज की जा सकती है, मलाई को मिक्सर से फैंट कर डालें, मलाई डालने के बाद ग्रेवी में फिर से उबाल आने तक उसे लगातार चलाते हुये पकायें, मलाई नहीं फटती.
kalpana suman
Thanks thanks thanks thanks nisha mam.. aap ki all recipe ko mera salute and apko v mam
You are amazing mam ..
I LOVE your recipes man....
You are best master chef in the world... no one can beat you man..... :) :) :) :) :)....

निशा: कल्पना जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
Sana
Madam isme Pyaz or lehsan ka paste use nhi kr sakte kya???

निशा: सना जी, उपयोग कर सकते हैं.
arjun singh
main sabji banata hu na to colour ata na hi chatpati banti
निशा: अर्जुन जी, सब्जी देगी लाल मिर्च पाउडर यूज कीजिये इससे सब्जी में अच्छा कलर आता है.
puja mishra
Very nice recipe mam...

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
NIHARIKA SINGH
MAM....VERY VERY TESTY RECIPIE...

निशा: निहारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rajveer singh
Very nice ji dil khus hojata h

निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
AKBAR
NICE MAM

निशा: अकबर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sushma
hello mam I like your recipe

निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
poonam singh
अभी बनाया.. बहुत यम्मी बना है.. थैंक्यू निशा जी.. :)

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu Choudhary
Mam maine banai thi ye recipe . ghar main sabko bahut pasand ayi.
thank you so much

निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your name...
very nice recipes mam....aapki har recipe bahut achhi hoti hai mam ..

निशा: ज्योतिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jassi
mam gravy ko thick krne k liye besan dalna ho to kab dale ???

निशा: जस्सी जी, मसाले के साथ ही बेसन को भून कर ग्रेवी तैयार कर लीजिए.
Sarita Kohli
What is cream. Is it Malai?

न्निशा: सरीता जी, दोनों अलग हैं पर आप मलाई का उपयोग भी कर सकती हैं.