मसाला उड़द दाल - Urad Dal tadka Dhaba Style - Mah Dal Tadka

उड़द दाल तड़का अधिकतर उत्तर भारत में बनाई जाती है. साबुत मसालों को ताजा कूट कर बनाई उरद दाल, हींग और साबुत लाल मिर्च के तड़के के साथ खासकर उत्तर भारत के ढाबे की बहुतायत में परोसी जाती है.
Read - Urad Dal tadka Dhaba Style - Mah Dal Tadka
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Urad Dal Masala
- उड़द दाल -1/2 कप (100 ग्राम)
- टमाटर - 1 पेस्ट
- हरी मिर्च - 1 पेस्ट
- अदरक पेस्ट - ½ छोटी चम्मच
- अदरक - ½ इंच टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक-बारीक कटा हुआ)
- करी पत्ता - 8-10
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- साबुत लाल मिर्च - 2
- दालचीनी- 1/2 इंच टुकडा़
- बडी़ इलायची - 1
- लौंग - 2
- काली मिर्च - 10
- घी - 2-3 टेबल स्पून
विधि - How to make Urad ki dal
उड़द की दाल को साफ करके, धोकर ले लीजिये.
टमाटर हरी मिर्च को धोकर साफ करके मिक्सर जार में डाल कर पेस्ट बना लीजिए.
बडी़ इलायची को छीलकर इसके बीज निकाल लीजिए. अब इन बीजों को, काली मिर्च और लौंग को दरदरा कूट कर ले लीजिए.
कुकर में 1-2 टेबल स्पून घी डालकर गरम होने दीजिए. घी गरम होने पर जीरा डाल कर भून लीजिए, हींग, दरदरे कुटे मसाले, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और करी पत्ता डालकर मसालों को कलछी से अच्छी तरह से मिलाते हुए भून लीजिए. इसके बाद इसमें टमाटर हरी मिर्च का बनाया हुआ पेस्ट, अदरक का पेस्ट और बारीक कटा हुआ अदरक डाल कर तब तक भूनें जब तक की मसाले से घी न अलग होने लगे.
मसाले से घी अलग होने लगे तब उड़द दाल डालकर दाल को मसाले के साथ 1 मिनिट भून लीजिए. अब 2 कप पानी और नमक डालकर मिला लीजिए. कुकर को बंद कर दीजिए. कुकर में एक सीटी आने के बाद, आंच को धीमी कर दाल को 2 मिनट तक पकने दीजिए. गैस को बंद कर दीजिए.

कुकर से जब सारी भाप निकल जाए तब कुकर का ढक्कन खोल दीजिए. अब गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. दाल खाने के लिये तैयार है, लेकिन दाल को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिये दाल में ऊपर से एक और तड़का डाल सकते हैं.
छोटी कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में चौथाई छोटी चम्मच जीरा और साबुत लाल मिर्च डाल कर हल्का सा भून लीजिए. इस तड़के को दाल के ऊपर डालकर सजाइये और हरा धनिया डालकर इसकी गार्निश कर दीजिए. स्वादिष्ट मसाला उड़द दाल बन कर तैयार है आप इसे चपाती, चावल, नॉन या किसी के भी साथ परोसिये और खाईये.
सुझाव:
- दाल को आप अपनी पसंद अनुसार गाढी़ या पतली बना सकते हैं.
- 3-4 सदस्यों के लिए
- समय - 20 मिनिट
कमेंट (36)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aapki batayee recipes mein try ker chukee hoon aur sab achee banee and family ka response bhi POSITIVE MILAA. Thank you very much.
Yeh recipe batane k liye
Please Send me more Recipies.
thanks
निशा: कपिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki sari recipe Bhut hi tasty hoti h Maine Bhut si try ki h and thank you for this delicious recipe.... Maine Bhut si recipe try ki h....
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: मुस्कान जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसमें गरम मसाला डाल दीजिए.
निशा: शिखा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रबिन्द्र जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिंकू जी, छिलके वाली दाल को भी इसी तरह बनाते हैं, लेकिन वह छिलका सहित बनेगी, छिलका सहित दाल भी अच्छी लगती है, अगर इसे 2-3 घंटे पहले पानी में भिगो दें और दाल को हाथ से रगड़ कर छिलका ऊपर तैरा कर निकाल दें और इसी तरह दाल बना लें तब वह इसी तरह की दाल बन जायेग्गी.
निशा: नीलम जी, हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: कोमल जी, धन्यवाद.
निशा: अरशी जी, धन्यवाद.
thanks
निशा: राजकुमार जी, आप जो भी खाना चाहें उसे बड़े पेसेन्स से सारे इन्ग्रीडियेन्ट के साथ बिलकुल उसी तरह बनाये जिस तरह उसे बनाया गया है, आप बहुत जल्द महसूस करेंगे कि आपने बाजार से अच्छा बनाया है.
Namste sir
निशा: अरविंद जी, जय हिंद.
निशा: पूजा जी, अच्छी कम्पनी का देशी घी लिजिये और उसमें हींग, जीरा, करी पत्ता और थोड़ी सी लाल मिर्च डालिये, सब्जी या दाल में बहुत अच्छी महक आयेगी.
your recipe are best recipes according to mee...
thks mam ... its very nice
निशा: फालगुनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिबराम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलिमा जी, बाजार में रैड फूड कलर का यूज किया जाता है, आप भी कलर यूज कर सकती हैं.
निशा: अनुराधा जी, उरद दाल बहुत जल्द गल जाती है, इसे तुरन्त धोकर बनाया जा सकता है और आप चाहें तो 15-20 मिनिट भिगो कर भी बना सकती हैं.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विन्नी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जीतू जी, जब आप इसमें अलग से तडा़का लगाने वाले हों तब लाल मिर्च पाउडर डालें.
निशा: रजनीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वरूण जी, मसाले में डालकर सीटी लगवाएं.
निशा: धवल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe aapki recipes aur aapka prastut karne ka andaaz bahut achche lagte hain. Aapka kitchen to laajawaab hai.
निशा: VP जी, बहुत बहुत धन्यवाद.