आंवला की मीठी चटनी Amla Meethi Chatni - Gooseberry sweet Chutney recipe

सर्दियों के आते ही प्रतिरोधक व पोषक तत्वों ने भरपूर आंवला हमें किसी न किसी तरह अपने रोजाना के भोजन में शामिल कर लेना चाहिये. आज प्रस्तुत है तुरत फुरत बन जाने वाली आंवला की मीठी चटनी.
Read - Amla Meethi Chatni - Gooseberry sweet Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Meethi Chatni
- आवंला - 250 ग्राम
- गुड़ - 250 ग्राम
- नमक - ½ छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Amla Sweet Chutney
किसी बर्तन में आंवले और ½ कप पानी डालकर उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. आंवले को नरम होने तक पकाएं.
आंवले 10-15 मिनिट में उबल कर तैयार हो जाते है, गैस बंद कर दिजिए और इन्हें प्याले में निकाल लीजिए.
आंवले के बीज हटा दीजिए और इन्हें मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लीजिए.
पिसे हुये आंवले को पैन में डाल दीजिए, गैस आन कर लीजिए, गुड़, नमक, काला नमक, इलायची पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर मिला दीजिए और मिश्रण को धीमी आंच पर पकने दीजिए.
इसे बीच बीच में चलाते रहें और अच्छा गाढा़ होने तक पका लीजिए.

चटनी बनकर तैयार है इसे चैक करने के लिए थोडी़ सी चटनी को प्याली में निकाल कर देखें की वो बहे नहीं, सैट रहे. अगर सैट है तो चटनी बनकर तैयार है.
गैस बंद कर दीजिए और इसे प्याले में निकाल लीजिए. आंवले की मीठी स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार है, आप इसे परांठे, पूरी या ब्रेड पर जैम की तरह लगा कर के खा सकते हैं.
आंवला मीठी चटनी को आप फ्रिज में रख कर के 3-4 महीने तक खा सकते हैं और फ्रिज से बाहर रख कर के 1 माह तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
सुझाव :
चटनी को बीच बीच में चलाते रहें, चटनी कढ़ाई के तले में लगनी नहीं चाहिये.
आंवले की मीठी चटनी बनाने के लिये गुड़ की जगह चीनी का यूज भी किया जा सकता है.
समय - 30 मिनिट
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गोयल जी, चटनी को अच्छी तरह पका लीजिये, इसमें चीनी प्रजरवेटिव का काम करती है, बाहर से प्रजरवेटिव डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: वर्धन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जूही जी, गुड़ या चीनी कम होने से चटनी खट्टी बनती है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
aapki ye racipe bhi bikul vaisi he hai matlab ek dum
bahut achi thankyou nisha g mene isko ghar pr bnaya
aur ye sabko bahut pasand aayi hai .khas kr meri beti ko
thanks nisha g itni achi aur helthi recipe k liye
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरुन जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर आंवले की अनेक रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर आंवला लिखकर आप उन्हैं देख सकती हैं,
I just love ur recipe its was easy to make and so delicious.
I had tryed once. It was so good & tasty.
I m giving special thanks to u.
Thanks you. mam
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा: काला नमक आपको आसानी से किसी भी किराना स्टोर से मिल जाएगा. आप इसके बिना भी इसे बना सकते हैं.
mam hmlog amla ka bhut use krte hai aur aapse amla ki alag alag recipe sikh ke usko banate hai bs mam mere pas shabd nhi hai thank u very much
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपके प्रेम और स्नेह के लिए
निशा: हिना जी, अचार के कन्टेनर को बन्द करके रखा जाता है, अचार के कन्टेनर में नीचे नीबू का रस जमा हो सकता है, कोई बात नहीं आप अचार को 2 दिन में एक बार चला कर ऊपर नीचे कर दीजिये और अगर आपके यहां धूप आती हो तो अचार के कन्टेनर को कपड़े से ढककर धूप में रख दीजिये, अचार खराब नहीं होता.
I really like ur respies
Mene apki respie pd kr khana bnana seekha it really help me
Thank u so much
निशा: रविंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
कृपया गेंहू के जवारे के जूस की रेसिपी लिखे गेहू के ज्वारे का रस बोहत ही ताकतवर होता है
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपकी सारी रेसिपी बहुत हे अच्छी तथा सरल होती हैं।
मैं अपने घर से दूर जॉब करती हू। मुझे खाना बनाना नहीं आता था पर आपकी साइट ने मुझे बहुत मदद की है। अब तो में हर प्रकार की अलग अलग चीज़े बनाने लगी हू। सभी को मेरा बनाया खाना बहोत हे पसंद आता है।
आपका दिल से बहुत बहुत धन्यावाद।
श्रृद्धा
निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
insteadof garam masala can i use black peeper or not?
निशा: shaistaji, आप काली मिर्च डाल सकती हैं, लेकिन गरम मसाला कई सारे मसालों का मिश्रण होता है वह ज्यादा अच्छा लगता है.
निशा: विनोद जी, छोटी ग्रीन इलायची पाउडर.