आंवला की मीठी चटनी Amla Meethi Chatni - Gooseberry sweet Chutney recipe

सर्दियों के आते ही प्रतिरोधक व पोषक तत्वों ने भरपूर आंवला हमें किसी न किसी तरह अपने रोजाना के भोजन में शामिल कर लेना चाहिये. आज प्रस्तुत है तुरत फुरत बन जाने वाली आंवला की मीठी चटनी.
Read - Amla Meethi Chatni - Gooseberry sweet Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Meethi Chatni
- आवंला - 250 ग्राम
- गुड़ - 250 ग्राम
- नमक - ½ छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Amla Sweet Chutney
किसी बर्तन में आंवले और ½ कप पानी डालकर उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. आंवले को नरम होने तक पकाएं.
आंवले 10-15 मिनिट में उबल कर तैयार हो जाते है, गैस बंद कर दिजिए और इन्हें प्याले में निकाल लीजिए.
आंवले के बीज हटा दीजिए और इन्हें मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लीजिए.
पिसे हुये आंवले को पैन में डाल दीजिए, गैस आन कर लीजिए, गुड़, नमक, काला नमक, इलायची पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर मिला दीजिए और मिश्रण को धीमी आंच पर पकने दीजिए.
इसे बीच बीच में चलाते रहें और अच्छा गाढा़ होने तक पका लीजिए.

चटनी बनकर तैयार है इसे चैक करने के लिए थोडी़ सी चटनी को प्याली में निकाल कर देखें की वो बहे नहीं, सैट रहे. अगर सैट है तो चटनी बनकर तैयार है.
गैस बंद कर दीजिए और इसे प्याले में निकाल लीजिए. आंवले की मीठी स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार है, आप इसे परांठे, पूरी या ब्रेड पर जैम की तरह लगा कर के खा सकते हैं.
आंवला मीठी चटनी को आप फ्रिज में रख कर के 3-4 महीने तक खा सकते हैं और फ्रिज से बाहर रख कर के 1 माह तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
सुझाव :
चटनी को बीच बीच में चलाते रहें, चटनी कढ़ाई के तले में लगनी नहीं चाहिये.
आंवले की मीठी चटनी बनाने के लिये गुड़ की जगह चीनी का यूज भी किया जा सकता है.
समय - 30 मिनिट
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अदिती जी, मुझे खुशी है की ये रेसिपी आपको पसंद आई. आपके इस प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
apki saral hindi recipi ke liye thanks
निशा: मोहित जी, आपके सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: दीपक जी, इसमें गुड़ मिलाया गया है, आप चाहें तो देशी खाड़ भी ले सकते हैं.
निशा:पुष्पा जी, अगर जैम पूरी तरह से पका है तब उसे रखा जा सकता है.
I wanted to ask that can i also use murabbe ka seera to make chutney? Or is there any kind of problem to use it?
निशा: गुरदीत जी, आप इस चाशनी को आंवला चटनी में यूज कर सकते हैं, लेकिन आपको इसमें थोड़ी चीनी और मिलानी होगी.
निशा: पूर्णिमा जी, ये चटनी आप बिना फ्रिज के भी लम्बे समय 6 महिने तक भी रख सकती हैं.
निशा: शशि जी, हां आप डाल सकते हैं. छोटी इलाइची यानिकि ग्रीन इलाइची का इस्तेमाल करना हैं.
निशा: अदिति जी, आप थोड़ा सा पानी उबाल लीजिए फिर, इस चटनी को उबलते पानी में डालकर मिक्स करते हुए थोड़ी देर पका लीजिए. यह नरम हो जाएगी.
aap ki bahut sari resipi se maine banaya hai.
mujhe khana banana aur new resipi banana achcha lagta hai
aapki madad ke liye dhnywad
निशा: गिरीश जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योत्सना जी, धन्यवाद.
निशा: आनंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आंवलों में हल्का सा कसैलापन तो होता है, अगर आपको ज्यादा लग रहा है, तो आप इसमें थोड़ी सी गुड़ की चाशनी और मिला सकते हैं.
निशा: पवन जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: विपिन जी, धन्यवाद.
निशा: मधु जी, आंवले का कलर पक कर काला हो जाता है, चटनी के स्वाद में कुछ कमी लग रही हो तो अपने स्वाद के अनुसार और मसाले मिलाये जा सकते हैं.
Thanks Again for your Entrees and Dinners
Lady
Queene
Amierraama
निशा: अरशी जी, धन्यवाद और आपको भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.
निशा: नीतू जी, यह चटनी बिना तेल-घी के ही बनाई जाती है और स्वादिष्ट भी लगती है.
Mujhe khana banana nhi aata magar apki mdad se ab bhut kuch bna rhi ho so thanks so much
निशा: मचू जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: मिश्रा जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
निशा: देवेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुशील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
awle ki namkeen chatni ki recipy btaye
निशा: पूनम जी, आंवले की नमकीन चटनी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर पहले से उपलब्ध है, इसे आप देख सकते हैं.
निशा: महेश जी, इसमें चीनी होती है और शुगर पेसेन्ट को चीनी नुकसान देय है.
निशा: रूपेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.