आलू समोसा – Samosa Recipe

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 24.8 लाख बार देखी गई 💬 419 कमेंट ★ 4.0 (28686)

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाये हुये आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है.  आज ही शाम की चाय के साथ इन्हें बनाकर देखिये.

Read - Samosa Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Aloo Samosa Recipe

समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.

  • मैदा - 2  कप( 250 ग्राम)
  • घी -  1/4 कप ( 60 ग्राम)
  • नमक   - 1/2  छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी बनाने के लिये.

  • आलू   - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
  • हरे मटर के दाने  - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
  • काजू  - 10 -12 (यदि आप चाहें)
  • किशमिश  - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
  • हरी मिर्च  - 2-3 बारीक कतर लीजिये
  • अदरक - 1  इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • हरा धनियां -  2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक  - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तलने के लिये - तेल

विधि - How to make Samosa Recipe

सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.

मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये.  आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.

उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.  पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये,  हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी.  बारीक तोड़े हुये आलू डालिये,  नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां,  धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

गुंथे हुये आटे से 7-8  बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये .  बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.

 बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).

तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये. पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये.  देखिये समोसे का आकार सही है.  इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.


समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  गरम तेल में 4-5  समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे.  कढ़ाई से समोसे निकाल कर,  प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये.  सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

गरमा गरम समोसे (Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी  के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • समोसे का आटा गूथने के समय घी डाला है, इसकी जगह तेल भी डाला जा सकता है.
  • आप चाहें तो ड्राई फ्रूट नहीं डालें.  यदि आप चाहें तो पनीर के छोटे छोटे टुकड़े हल्के ब्राउन होने तक तल कर डाले जा सकते हैं.

Aloo Samosa Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (28686 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (419)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

madhu
nisha ji thanks for nice recipe.nisha ji kaya samose or gujiya ka dough same hota hai? maine gujiya banai thee. achchi thee(bina chshni bali) per crust thoda mota lag raha tha khane per.kaya or patla belna chahiye.per vo kafi patli beli thee.
MEGHA
Thanks Nisha aunty, i am getting married by the end of this year and your recipes website is too good & really helping me out in learning expertise in cooking.

BIGGGGGGG Thanksssssssssssss......
UMA PANDEY
IT WAS TOO GOOOOOOOOOD
BUT
HOW THICK SHOULD BE THE PUREE?


निशा: उमा, समोसे के लिये पूरी, सादा पूरी से थोड़ी ही पतली रखी जाती है.
Pallavi soni
nisha ji u r simply the best ur recipes are so simple and too good amazing i m very much impress with all of ur recipes thanx for all these simple recipes.
krishu
nice!!!!!!!!!!!!!!
kya aap mung dal ki kachori ki recipe batayengi????????????
please.....

निशा: क्रिशु मैं कोशिश करूंगी.
krist steven
lazzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzziiiiiiiiiiiiiiiizzzzzzzzz
plzz bana ke bhej do na
brijesh
thanks for it.
SAMOSA RECEIPE
samosa receipe
archana
i love this recipe
vinita
very nic recipi
rashmi
i tried making samosas today came very good n crispy ...thx
chahat
nisha ji SAMOSA banaya but Bubbling problem aa rahi hai uske cover par, meine Ghee se maida ko gutha hai aur hard bhi proper tha
plz bataiye aur kya kar sakte hain ki Bubbling na ho
thank you.

निशा:
चाहत, समोसा तलते समय तेल समोसा को कम गरम तेल में डालिये और धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तलिये.
shubham
tooooooooooooooooo good
bimla jain
abhi main banakar dekh rahi hu.
kanchan
hello mam maine apke batae recipe se samose banaye aur vo bahut hi taste bane thanks mam
harshita
my gol gappas are also not becoming crisply.........taste m yese the jese geele ho geye ho
ram
your site is best for recipie.

निशा:
राम, धन्यवाद.
Gurbakash
tanx nisha mene samose bnaye aur bo kafi ache bne tanx btane ke liye
rekha
nisha ji namste,maine smosa bnane ki koshish ki pr vo bazaar jaise nahi bne...bhut hi soft bne kya aap bta skte ho aisa kyo?plz reply soon.

निशा: रेखा, समोसे का आटा सख्त गूंथे और धीमी आग पर समोसे तले, समोसे एकदम खस्ता बनेंगे.
kalu
please share me samosa.
kalu
That so really cool but not sure that's good dish for me. because i don't understand with this idea.

samosa khao khushia machao. I DON'T KNOW HINDI AND ENGLIUSH. HAME KOI INTEREST NAHI HAI SAMOSA BANAANE MAIN. PLZ HELP ME FOR DOWNLOAD GREND THEFT AUTO 4 Game. This is the best game. Plz must download and share me.

kolina
very goooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooood
nicky
aap hume manchuriyan ki recipe bata sakti hai.

निशा: निक्की, मैं ये रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी, लेकिन अभी थोड़ा समय लगेगा.
chiya
plz reply

piyush
nisha ji samosa very very very goooooooooood
saroj meena
missi roti kab sikha rahi hai


निशा: सरोज, बहुत जल्द.
chiya
hello nisha ji,nisha ji agr hume samose bana kr
refreeze krna ho, turnt fry na kr paye to kaise krege?plz bataiyega.kiyun ki mai freeze krna chahati hu
neelam sharma
nisha ji me jb bhi samose banati hui to we andar se kache raha jate he ya fir bahar se jyada fry ho jate he kya karu..hamesha mummy ki dant kahani padti he......


निशा: नीलम, आप धीमी आग पर समोसे तलिये, एकदम अच्छे बनेंगे.
pratima shukla
nisha ji aap ki samose recipe bahut aachi hai par mujhe masala chai recipe v chhaiya plz .

निशा: प्रतिमा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
amandeep
good samosa