आलू ब्रेड बोंडा - Bread Aloo Bonda Recipe - Bread Batata Vada Recipe

📅 30 अक्टूबर 2015 👁 3 लाख बार देखी गई 💬 37 कमेंट ★ 3.8 (4450)


ब्रेड में आलू की स्पाइसी स्टफिंग भरे और बेसन लपेट कर बनाये गर्मागर्म आलू ब्रेड बोंडा चटनी या सॉस के साथ परोसिये. इन्हें नाश्ते में या किसी भी खास अवसर पर बनाया जा सकता है.

Read - Bread Aloo Bonda Recipe - Bread Batata Vada Recipe  In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Batata Vada

  • ब्रेड - 10
  • बेसन - 1.5 कप (200 ग्राम)
  • अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 -1/2 छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिए

स्टफिंग के लिये

  • आलू - 4 (300 ग्राम) (उबाले हुए)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 -3 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अजवायन - ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Bread Aloo Bonda Recipe

आलू ब्रेड बोंडा बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को घोल कर तैयार कर लीजिए. इसके लिए एक बड़े प्याले में बेसन निकाल लीजिए और बेसन में थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए पतला पकोड़े के लिये जिस तरह का घोल बनाते, उससे थोड़ा सा पतला घोल बना लीजिए. इस घोल को चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट अच्छी तरह फैट लीजिए. इसमें नमक, अजवायन, चम्मच लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिला दीजिए.

अब आलू की स्टफिंग तैयार कीजिए. उबले हुए आलूओं को छीलकर अच्छे से मैश कर लीजिए. और नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ अदरक, गरम मसाला, धनिया पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिक्स होने तक मिला लीजिए.

ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये.
आलू की स्टफिंग को दस भागों में बांठ कर छोटे-छोटे गोले तैयार कर लीजिए.

एक प्लेट में थोडा़ सा पानी ले लीजिए और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरन्त निकाल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबा कर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये, अब इसके ऊपर एक आलू का गोला जो आपने पहले से तैयार किये हैं रखिये और ब्रैड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह आलू के गोले को बन्द कर दीजिये. इस तरह सारे आलू के गोले एक-एक ब्रेड में डाल कर, गोले बनाकर तैयार करके प्लेट में लगाकर रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल के अच्छा गरम होने पर, एक गोला उठाइये और बेसन में डुबोकर अच्छे से लपेटते हुए, गरम तेल में डालिये, एक बार 2-3 या जितने गोले कढ़ाई में आ जाय डाल दीजिये और कलछी से पलट पलट कर, अच्छे गोलडन ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये आलू ब्रेड बोंडा को निकाल कर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे बोंडा इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम आलू ब्रेड बोंडा को टमैटो सॉस या हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • आलू के गोले को ब्रेड के अन्दर अच्छी तरह से बन्द कर दीजिये. तेल के अच्छा गरम होने पर ही ब्रेड गोले को बेसन में अच्छी तरह लपेट कर डालिये.
  • 10 ब्रेड बोन्डा
  • समय - 40 मिनिट

Bread Aloo Bonda Recipe - Bread Batata Vada Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (4450 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (37)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

nisha
hello nishaji nice recipe

निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Komal
Mam aalo bread bonda bnaya hmne bt ye andr se ache se cooked ni hua what should I do for this??

निशा: कोमल जी, आलू बोंडा को बहुत गरम तेल में तलने से वो उपर से तो बन जते हैं लेकिन अंदर से कच्चे रह जाते है. इसे धीमी और मीडीयम आंच पर ही तलें.
shabbir
Hi.nishaji mu ja shenvan bana hai to ple...recipe bata ya ple..
Seema
There is no doubt that u r an excellent cook but I have noticed dat whenever u temper any dal or subzi u always use d same method of tempering that is: heat d oil first thn add hing n jeera , after that add haldi , dhania powder n thn add paste of tomato , green chillies n ginger .... Plz it's my humble request 2 u to try some other new method of tempering any dal n subzi . By d way ur blog stands out in d flock of cookery channels coz u r d only 1 who focuses on 'gharelu cooking' besides some other wonderful n fablous recipies wch no other chef hv evr thot of cooking . Hats off 2 u mam for ur excellency in cooking !
suman
Hello nishaji,very nice recipe. I have asked for motichur ladoos. But you didn't reply.plz reply,thanx.

निशा: सुमन जी, मैं जल्द ही मोतीचूर के लड्डू बनाने की कोशिश करूंगी.