आलू ब्रेड बोंडा - Bread Aloo Bonda Recipe - Bread Batata Vada Recipe

ब्रेड में आलू की स्पाइसी स्टफिंग भरे और बेसन लपेट कर बनाये गर्मागर्म आलू ब्रेड बोंडा चटनी या सॉस के साथ परोसिये. इन्हें नाश्ते में या किसी भी खास अवसर पर बनाया जा सकता है.
Read - Bread Aloo Bonda Recipe - Bread Batata Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Batata Vada
- ब्रेड - 10
- बेसन - 1.5 कप (200 ग्राम)
- अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 -1/2 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिए
स्टफिंग के लिये
- आलू - 4 (300 ग्राम) (उबाले हुए)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 -3 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Bread Aloo Bonda Recipe
आलू ब्रेड बोंडा बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को घोल कर तैयार कर लीजिए. इसके लिए एक बड़े प्याले में बेसन निकाल लीजिए और बेसन में थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए पतला पकोड़े के लिये जिस तरह का घोल बनाते, उससे थोड़ा सा पतला घोल बना लीजिए. इस घोल को चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट अच्छी तरह फैट लीजिए. इसमें नमक, अजवायन, चम्मच लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिला दीजिए.
अब आलू की स्टफिंग तैयार कीजिए. उबले हुए आलूओं को छीलकर अच्छे से मैश कर लीजिए. और नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ अदरक, गरम मसाला, धनिया पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिक्स होने तक मिला लीजिए.

ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये.
आलू की स्टफिंग को दस भागों में बांठ कर छोटे-छोटे गोले तैयार कर लीजिए.
एक प्लेट में थोडा़ सा पानी ले लीजिए और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरन्त निकाल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबा कर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये, अब इसके ऊपर एक आलू का गोला जो आपने पहले से तैयार किये हैं रखिये और ब्रैड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह आलू के गोले को बन्द कर दीजिये. इस तरह सारे आलू के गोले एक-एक ब्रेड में डाल कर, गोले बनाकर तैयार करके प्लेट में लगाकर रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल के अच्छा गरम होने पर, एक गोला उठाइये और बेसन में डुबोकर अच्छे से लपेटते हुए, गरम तेल में डालिये, एक बार 2-3 या जितने गोले कढ़ाई में आ जाय डाल दीजिये और कलछी से पलट पलट कर, अच्छे गोलडन ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये आलू ब्रेड बोंडा को निकाल कर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे बोंडा इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम आलू ब्रेड बोंडा को टमैटो सॉस या हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- आलू के गोले को ब्रेड के अन्दर अच्छी तरह से बन्द कर दीजिये. तेल के अच्छा गरम होने पर ही ब्रेड गोले को बेसन में अच्छी तरह लपेट कर डालिये.
- 10 ब्रेड बोन्डा
- समय - 40 मिनिट
कमेंट (37)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Ty i love bread vada.
Is that possible to make it little crispy?
निशा: कृष्णा जी, धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक फ्राय कीजिए.
Evry1 loved eating
निशा: रेवा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम पूरी कोशिश करेंगे.
निशा: राधिका जी, धन्यवाद.
निशा: निधि जी, धन्यवाद.
निशा: अनिल जी, दाल के हलवे की चाशनी के लिए, बस पानी में चीनी के घुल जाने तक ही चाशनी को पकाना है.
निशा: मयंक जी, हमने सभी दर्शकों और पाठकों को ध्यान में रखकर रैसिपी बनाई है. आप स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकते हैं.
निशा: एकता जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, इसे तल कर ही बनाया जाता है.
निशा: गुरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशु जी, बेसन में मसाले है और स्टफिंग मसाले हैं, लेकिन ब्रेड तो फीकी है, ब्रेड की परत तो फीकी ही निकलेगी, बोन्डा को हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व कीजिये, बहुत टेस्टी लगेंगे.
Nisha ji
very nice all your recipe
Thanks
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परिधी जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर बहुत सी दूसरी रैसिपी देख सकती हैं.
thanks
निशा: मंदीप जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर पनीर बर्गर की रेसिपी उपलब्ध है, इसे आप मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, मैं कोशिश करूंगी की ऎसा कर सकूं, धन्यवाद.
aapke recipe se mai hamesa kuchh naya bana pati hu.
thanku so much
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निश: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती जी, ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरन्त निकाल लीजिये, हथेली से दबा कर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये. ब्रेड पानी में नहीं गलेगी.