ग्वारपाठा की सब्जी - Aloe Vera subzi - Gwarpatha Ki Subzi

ग्वारपाठा पेट की बीमारियों के लिये और जोड़ों के दर्द के लिये बहुत फायदेमन्द है ही, ये शरीर में प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ाता है. इससे हम लड्डू, हलवा तो बना ही सकते हैं लेकिन अभी प्रस्तुत है एलोवेरा सब्जी.
Read - Aloe Vera subzi - Gwarpatha Ki Subzi In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloevera Subzi
- एलोवीरा - 2 पत्तियां
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- तेल - 1-2 टेबल स्पून
- हल्दी - 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अमचूर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
विधि - How to make Gwarpatha Sabji
एलोवीरा को धोकर इसके दोंनो ओर से काटें काट कर हटा दीजिये, और अब इसके छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये.
एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिए. पानी में ½ छोटी चम्मच नमक और थोडी़ सी हल्दी डाल दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें एलोवीरा के टुकडे़ डाल दीजिए और 6-7 मिनिट के लिए उबलने दीजिये.
गैस बंद कर दीजिए और टुकड़ों को पानी से निकाल लीजिए. अब इन टुकड़ों को दो बार पानी से धो लीजिए (ऎसा करने से एलोवेरा का कड़वापन कम हो जाता है).

पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिए, तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालकर मसाले को धीमी आंच पर थोडा़ सा भून लीजिए. मसाले में एलोवीरा के टुकडे़ डालकर इसमें नमक, सौंफ पाउडर और अमचूर डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए 3-4 मिनिट के लिए पका लीजिए.
सब्जी बनकर तैयार है, इसे किसी प्लेट में निकाल कर हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए, एलोवेरा सब्जी़ को आप फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव: ये सब्जी साधारण सब्जी नहीं है, ये मेडिशनल सब्जी है, इसे खाने के साथ 4-5 टुकड़े यानि कि कम मात्रा में खाया जाता है, एलोवीरा को प्रिगनेन्ट महिला को न खिलायें, ये उनको नुकसान कर सकता है.
समय - 20 मिनट
कमेंट (59)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: इंदू जी, एलोवीरा को धोकर इसके दोंनो ओर से काटें काट कर हटा दीजिये, पूरा छिलका हटाने की जरूरत नही है.
निशा: रविंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, हां किसी भी प्लान्ट से पत्तियां ली जा सकती हैं, लेकिन कुछ एलोयवीरा अधिक कड़वे होते हैं, और कुछ थोड़े कम, आप सब्जी बनायें, लेकिन इसे कम मात्रा में ही खायें, ये कान्सटीपेशन को खतम करते हैं, लेक्जेटिव होते हैं.
निशा: संजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलिमा जी हां आप एलोवीरा रोजाना ले सकती हैं.
isme jo liqvid hota h .........kitna ganda dikhta h vo to............kese kha skte h use........
निशा: जस्सी जी, ये सब्जी आपके लिये टेस्टी तो नहीं होगी लेकिन हैल्थ के लिये अच्छी है और मेडिसनल सब्जी है, ज्यादा मात्रा में नहीं खानी है, बस 2-3 छोटी चम्मच एक बार में खानी होती है.
निशा: अनूप जी, ग्वार पाठा बहुत ही फायदेमन्द होता है, ये डायजेशन में होने वाली प्रोब्लम को ठीक करता है. सब्जी से भी डायजेशन को सही रखने में मदद मिलती है.
निशा: राजकुमार जी हां अवश्य बना सकते हैम.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dhanywad
निशा: हामिद जी, ग्वार पाठे से जैल निकाल कर शहद में मिला कर चेहरे पर लगा लीजिये और 20 मिनिट बाद चेहरा धो लीजिए, चेहरे पर चमक आयेगी.
निशा: प्रभजोत जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इसका स्वाद कढ़वा तो होता है, अप इसके टुकड़ों को नमक के पानी में उबाल लें और इन्हें फिर से 2 बार धो लीजिए, इससे इसकी कढ़वाहट कम हो जाती है.
निशा: खुशी जी, ग्वारपाठा पेट की बीमारियों के लिये और जोड़ों के दर्द के लिये बहुत फायदेमन्द है ही, ये शरीर में प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ाता है.
निशा: रेस्प की विधि पूरी ही दी गई है और आप इसका विडीयो भी देख सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पुष्पा जी, आप इसे अपने स्वादानुसार जिसके साथ खाना चाहें खा सकते हैं.
निशा: सोनाली जी, एलोवीरा का स्वाद तो होता है, लेकिन मसालों के साथ स्वाद थोड़ा अच्छा हो जाता है, ये सब्जी बहुत ही कम मात्रा में खायी जाती है.
abaut the alobira send by mail
kindly give me recepie for aloevera halwa and laddu
निशा: मनोज जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Yeh kaffi kadwa lagta hai khane mein so ise kaam kaise kiya ja sakta hai
निशा: खुशबू जी, इसका स्वाद कढ़वा तो होता है, सब्जी के लिए टुकड़ों को नमक के पानी में उबाल और इन्हैं फिर से 2 बार धो लिया, इससे इसकी कढ़वाहट कम हो जाती है.
can we take this vegetable as regular vegetable..?
ek din phle bhigoya hua mhethi daana dalne se karwapan kam hota h aur test bhi badta h. es baare me aap ki kya rai h btae plg
निशा: माया जी, आप सही कह रही हैं.
thanks so much i was waiting from so long for this reciepe.
please also share more reciepes of aloevera