काजू कतली - Kaju Katli Recipe

क्या आप काजू कतली (kajoo katli burfi ) पसन्द करते हैं? बाज़ार में काजू कतली केवल वर्क लगी हुई मिलती है.
चूंकि कथित "चान्दी का वर्क" नान-वेजीटेरियन श्रेणी में आता है इसलिये सभी परिवारों में इसे खाया नही जाता. मुझे तो काजू कतली (kaju katri) केवल घर पर बना कर खिलाना ही पसन्द है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आईये आज काजू कतली ( kajoo katli) बनायें.
Read - Kaju Katli Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kajoo Katli
- काजू - 1 1/4 कप ( 200 ग्राम)
- चीनी - आधा कप ( 100 ग्राम )
- इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- देशी घी दो चम्मच
विधि - How to Make Kajoo Katli
काजू की कतली 2 प्रकार से बनाई जा सकती है.
पहला तरीका - काजू को सूखा बारीक पाउडर पीस कर
काजू को मिक्सर में डालिये और बारीक बना लीजिये. चीनी को पैन में डालिये 1/4 कप पानी डालिये और चीनी घुलने के बाद, चाशनी को 1-2 मिनिट तक और पका लीजिये. चाशनी में काजू पाउडर डालकर मिलाइये और मिश्रण को जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये.
मिश्रण को थाली में निकाल कर ठंडा कीजिये, जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में उठाया जा सके तब मिश्रण को हाथ में उठाकर, गोल आटे की तरह से लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. लोई को बोर्ड के ऊपर रखे बटर पेपर के ऊपर रखिये, हाथ से थोड़ा बड़ाइये और अब बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये, 1/4 सेमी. पतली बेल कर तैयार कर लीजिये.

पतली बेली हुई पट्टी को 15-20 मिनिट ठंडा होने के बाद, चौकोर या डायमंड सेप में काजू कतली काट कर तैयार कर लीजिये.
दूसरा तरीका - काजू को भिगो कर पेस्ट बनाकर
काजू को लगभग एक घंटे पहले गरम पानी में भिगो दीजिये. एक घंटे बाद काजू तोड़ कर देखिये कि ये अन्दर से भी अच्छी तरह मुलायम हो गये हैं या नहीं. यदि काजू अच्छी तरह से मुलायम हो गये हों तो इनमें से पानी निकाल कर मिक्सी में एकदम महीन पीस लें.
चीनी पीस कर पाउडर बना लीजिये.
पिसे हुये काजू के पेस्ट में, पिसी हुई चीनी अच्छी तरह मिला लीजिये.
आग पर कड़ाही चढाये और इसमें काजू और चीनी का पेस्ट डाल कर पकायें. आग एकदम हल्की रखें. मिश्रण को लगातार चलाते हुये जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और पिसी इलायची डालकर मिला दीजिये और जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में लिया जा सके, तब हाथ से गोल करके लोई की तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
मिश्रण से बनी लोई को बोर्ड पर रखे घी लगे बटर पेपर पर रखकर, बेलन पर घी लगाकर, रोटी की तरह पतला बेल लें (आप चाहें तो इसे 2 चौकोर पोलीथिन के टुकड़े लेकर,अन्दर की तरफ घी लगायें, काजू का मिश्रण उसके बीच में रखें और पतला बेल लें). जमने पर इसे मनपसन्द साइज के टुकड़ों में काट लीजिये.
आपकी काजू कतली (Kaju Katli ) तैयार है. काजू की कतली को फ्रिज में रखकर 15 दिन तक खाया जा सकता है.
कमेंट (301)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
You are just awesome. Maine aapki recipe follow karke kaju katli banayi, and it came just perfect. My husband loved it alot. .
Mai diwali par sari mithai ghar pe hi banaugi. Thank you so much for sharing your skill in cooking
निशा: स्वाति जी, आपको भी मेरी बहुत बहुत धन्यवाद.
kaju kasata ka b informesn de dijiye
sree bhwani mithai wala surat
kal maine kaju katlr banai achi bani lekin thodi sakt ho gayi jaise bazar me milne wali kaise naram hoti wase mahi bani aha galti hui pls bataiye....
pls do reply.......
निशा: शीतल, आपसे गलती कोई नहीं हुई है, काजू कतली को अभी की अपेक्षा थोड़ा कम पका लीजिये, काजू कतली सोफ्ट बनेगी.
निशा: दीपक, काजू कतली को सोफ्ट रखने के लिये उसे थोड़ा कम पकायें, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका काजू कतली को लोहे या एल्यूमिनियम की कढ़ाई में बनायें तो उसका कलर डार्क हो जाता है.
निशा: बर्फी, थोड़ी सी ज्यादा पकने पर ड्राई हो जाती है.
निशा: प्रिया, उस तरह की गजक घर में बनाना मुश्किल होता है.
Bas halki si chipchipi bhi ho gayee thi.kya upaaye kiya jaaye,plz. guide kare.
निशा: अमरेन्द्र जी, मोटी पोलीथिन सीट यूज कर सकते हैं.
निशा: मनीषा, काजू कतली को कहीं भी रूम के अन्दर पंखे के नीचे रख सकते हैं. धन्यवाद.
निशा: मयंक मलाई से घी बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर घी बनाइये लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सीमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
thankx for ur easy recepie bt i hv a query can we use sugar powder for making chasni plz reply mam
निशा: रुचिका, सुगर पाउडर भी ले सकते हैं.
निशा: अंजली, मिश्रण थोड़ी ही देर 3-4 मिनिट में गाढ़ा हो जाता है, थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर हाथ से चिपका कर देख लीजिये वह हाथ में छूने से पता लग जाता है कि मिश्रण जम जायेगा, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी चीजें आसान हो जाती हैं.
निशा: आप पूंछ रही है बर्फी सूख जाय तो उसे कैसे यूज करें, आप उसे सूखा खाने के यूज में ले सकती है, या वरकर्स को बांट कर खतम करा दीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz reply.
Plzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
निशा: जुगनू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Very good recepie ,i tried it and it and outcome was great.Now i dont need to go to the sweets shop.Thanx again.
निशा: रविन्दर जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Please tell how to make peanut burfi. It is very common in central India.. but I could not find it on your site.
Regards
निशा: संध्या, जी हां मैं बनाने की कोशिश करूंगी,
निशा: अल्का, भूनने के अन्तर से ही थोड़ा कलर बदल जाता है.
Mene kaju katli banani TV par sikhi thi. Pehli bar try karne par paste soft raha but taste was good. Then I tried second time next day for better result this time more softer. Before third time I had seen your video but again result is same. I have tried different way in all three time but result was same. Now I am hope less. I think I cannot get success.
Any suggestion.
Thanks
निशा: रविन्दर, आप काजू कतली बना रहें हैं सोफ्ट और हार्ड हो जाती है, आपको थोड़ा सा ध्यान में यहीं रखकर बनाना है, और किसी भी इस तरह की चीज को बनाने के लिये कोशिश तो करनी ही होती है, आप बनाइये और बताइये कि आपने काजू कतली अच्छी बना ली है.
thanks. what a easy method you are showing to cook any receipe.