काजू कतली - Kaju Katli Recipe

क्या आप काजू कतली (kajoo katli burfi ) पसन्द करते हैं? बाज़ार में काजू कतली केवल वर्क लगी हुई मिलती है.
चूंकि कथित "चान्दी का वर्क" नान-वेजीटेरियन श्रेणी में आता है इसलिये सभी परिवारों में इसे खाया नही जाता. मुझे तो काजू कतली (kaju katri) केवल घर पर बना कर खिलाना ही पसन्द है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आईये आज काजू कतली ( kajoo katli) बनायें.
Read - Kaju Katli Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kajoo Katli
- काजू - 1 1/4 कप ( 200 ग्राम)
- चीनी - आधा कप ( 100 ग्राम )
- इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- देशी घी दो चम्मच
विधि - How to Make Kajoo Katli
काजू की कतली 2 प्रकार से बनाई जा सकती है.
पहला तरीका - काजू को सूखा बारीक पाउडर पीस कर
काजू को मिक्सर में डालिये और बारीक बना लीजिये. चीनी को पैन में डालिये 1/4 कप पानी डालिये और चीनी घुलने के बाद, चाशनी को 1-2 मिनिट तक और पका लीजिये. चाशनी में काजू पाउडर डालकर मिलाइये और मिश्रण को जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये.
मिश्रण को थाली में निकाल कर ठंडा कीजिये, जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में उठाया जा सके तब मिश्रण को हाथ में उठाकर, गोल आटे की तरह से लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. लोई को बोर्ड के ऊपर रखे बटर पेपर के ऊपर रखिये, हाथ से थोड़ा बड़ाइये और अब बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये, 1/4 सेमी. पतली बेल कर तैयार कर लीजिये.

पतली बेली हुई पट्टी को 15-20 मिनिट ठंडा होने के बाद, चौकोर या डायमंड सेप में काजू कतली काट कर तैयार कर लीजिये.
दूसरा तरीका - काजू को भिगो कर पेस्ट बनाकर
काजू को लगभग एक घंटे पहले गरम पानी में भिगो दीजिये. एक घंटे बाद काजू तोड़ कर देखिये कि ये अन्दर से भी अच्छी तरह मुलायम हो गये हैं या नहीं. यदि काजू अच्छी तरह से मुलायम हो गये हों तो इनमें से पानी निकाल कर मिक्सी में एकदम महीन पीस लें.
चीनी पीस कर पाउडर बना लीजिये.
पिसे हुये काजू के पेस्ट में, पिसी हुई चीनी अच्छी तरह मिला लीजिये.
आग पर कड़ाही चढाये और इसमें काजू और चीनी का पेस्ट डाल कर पकायें. आग एकदम हल्की रखें. मिश्रण को लगातार चलाते हुये जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और पिसी इलायची डालकर मिला दीजिये और जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में लिया जा सके, तब हाथ से गोल करके लोई की तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
मिश्रण से बनी लोई को बोर्ड पर रखे घी लगे बटर पेपर पर रखकर, बेलन पर घी लगाकर, रोटी की तरह पतला बेल लें (आप चाहें तो इसे 2 चौकोर पोलीथिन के टुकड़े लेकर,अन्दर की तरफ घी लगायें, काजू का मिश्रण उसके बीच में रखें और पतला बेल लें). जमने पर इसे मनपसन्द साइज के टुकड़ों में काट लीजिये.
आपकी काजू कतली (Kaju Katli ) तैयार है. काजू की कतली को फ्रिज में रखकर 15 दिन तक खाया जा सकता है.
कमेंट (301)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्नेहल जी, काजू कतली के लिये दूध का यूज किया जा सकता है, काजू को भूनने की आवश्यकता नहीं है, आप उसे बिना भूने ही पीस लीजिये.
निशा: स्नेहल जी, आप काजू को बिना भूने पिसें.
निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
isse kitni barfi tyar ho jayegi
निशा: विजेन्द्र जी, इसमें लगभग 20-22 बर्फी के टुकड़े बन जाते हैं.
Nisha ji. ...
Mewa bite ki recipe lage hath upload kar dijye
निशा: नीरज जी सुझाव के लिए धन्यवाद. मै इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: थोड़ी सी ज्यादा कुक होने के कारण बर्फी सख्त होने लगती है इसलिए उसे पकाते हुए ध्यान रखें की अधिक न पकाएं.
Thanks a lot for awesome recipe. I have gone through video for same. I am very much inspired and will prepare tomorrow. (8th Nov).
Regards,
Surbhi Jain
निशा: अरविंद जी, इसमें मिल्क पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: धन्यवाद.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, वीडियो देखकर थोड़ा सा बना कर देखिये, आप इसे अवश्य बना पायेंगी.
very easy receipe i like it.
Hi madam Your recipes are very good I made many sweets from your recipes I made kaju katli
Per wo 5 mints baad sookhi ho gaee aur tootne lage. Kya karroo
Plz suggest
निशा: नीतू जी, थोड़ा अधिक पकने के कारण एसा होता है, अगली बार इसे थोड़ा कम पकायें.
nice nd very good recepie
I tried this recipe but kaju katli was not good
chewngum jaisi bani esa ku hua color b thoda ajib tha
निशा: क्रिपी जी, मिश्रण थोड़ा अधिक पक जाय तब एसा हो जाता है.
nisha ji
fantastic
nisha ji
I have made kaju barfi it is good in taste but a little hard why is it so?
निशा: किरन जी, मिश्रण थोड़ा ज्यादा पक जाने पर बर्फी हार्ड हो जाता है.
Mam maine kaju ko bhigo ke katli banaye pr wo to bilkul patli hulwa ki jese bane jamne ka naam hi nahi le rehi h me aapki har recipes try kartu hu wo khane ke layak banjate h pr ye to jam hi nahi tehi h, ab aap bologe ki usko phir se gada karo pr me 4-5bar kar chuki ho hi nahi rehe h me koi bhi recipe try kartu hu to vedhi or video or coments padh kar kartu hu recipes aachi banti h thori bhut kami hoti h 2try me cover kar letu hu pr ye to ho nahi rehi h or freez me rekh ke dekh leya phakne wali ho geye plz batiya or mam plz aap 2 vidhi ka video aplod kigeye kyo ki 1st vidhi se katli easy or achi to banti h pr testi nahi kaju me smell aati h so plz give me answere plz mam
निशा: मंजू जी, आप इस काजू कतली को बनाते हुये बहुत परेशान हो गई हैं, प्लीज अब इसे कुछ मत कीजिये, जमा के एक प्लेट में फ्रिज में रख दीजिये, 3-4 दिन बाद निकालिये और ये जमी मिलेगी इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये और फ्रिज में ही किसी डिब्बे में भर कर रख लीजिये, और धीरे धीरे खाकर खतम कर दीजिये, ये बहुत दिनों तक रख कर खायी जा सकती है. कभी आप फिर से फ्रेस हो और कतली बनाने का मन हो तो इसे वीडियो देखकर बनायें, आप इसे बना लेंगी.
please kaju katli le liye taiyar ki gai right consistency batayen jisse katli proper or soft bane
निशा: सगुप्ता जी प्लीज आप वीडियो देख लीजिये, उसमें सारी जानकारी है, और फिर बना कर देखिये, आप इसे अवश्य बना लेंगे.
hi nishaji
I tried kaji katli on this rakshabandhan, maine 1 cup kaju 1/2 cup chini liya.
chini ko kadhai mein ghulane ke liya rakha aur kaju to mixer mein power kiya. aur elaichi power bhi mix kiya. chalate chalete jab gada hua to use kadhai se nikal liya. jab garam garam se maine chote chote ladu type banaya to woh bad mein kafi tight ho gaye aur thanda hone par woh kafi tight aur bhurbhura ho gaya. barfi ke form main nahn aa paya
pls batayein aisa kyon hua<
निशा: एस गुप्ता जी, मिश्रण के अधिक पकने के कारण एसा हो सकता है.
Mam mere kaju katli me smell aa rehi h market ki jo katli hoti uske or eske test me freak h muje lagta h bhege huye kaju ki katli jyda testy hoti h vo bhi es tereke se bana sekte h kya
निशा: मनू जी, हां काजू को भिगो कर कतली बना सकते हैं.
mam mere kaju chasni me dalne pr gutle pre geye thori gele bani phir bhi fath rehi h kya karan h baki test aach h sakel se badoli h
निशा: मंजू जी, काजू अच्छी तरह पिसने चाहिये और पकाते समय लगातार चलाते रहना होता है, नोनस्टिक कढ़ाई में इसे आसानी से बनाया जा सकता है, अगली बार आप अवश्य ही अच्छी काजू कतली बनायेंगी.
butter paper nahi hai to kya kare
Butter paper ke jagh kuch or use kar sakte hai or butter paper kis dukan pe milta h mam
निशा: विनय जी, बटर पेपर स्टेशनरी की दुकान पर मिल जाता है, बटर पेपर न हो तो मोटी पोलीथिन सीट यूज कर सकते हैं.
Hame aapki recipes behd pasd aati h. pr kaje katli banane me pahle kdai me ghee dal sakte h?</span></span>
Nisha g apko bht bht dhnyawad,
Mne kaju katli phli bar bnai aur apni mmy ko bhi bnani sikhai , sbne tarif ki, even mne apne clg friends ko bhi bnakr khilai sbne bht praise kia , ab m khi bhi relatives ke yha jty hu sb yhi khty h anshu tum bs kaju ktli bna kr khila do, even mere tau g ko diabities h fir bhi vo kaju katli khaty h pr unke liy m sugr free ki tablets ko mixtr me pis kr bnaty hu .
Ye sb kuch apki wjh se pssbl ho paya !!!
Thnk u soo mch
May god bless uh !!!
Lotz of luv
Soaking kaju was the best recioe i made it same way and was perfectly right
निशा: kamalesha ji, very nice and thanks
He! Its really tasty &perfect receipe. When i read receipe yesterday,immediatlyi made it.but i csn't beleive i made it! It really amazing&shockig treat my hubby!
Thanku Nishjiiiiii.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.