भन्डारे वाली आल् की सब्जी - Bhandarewale Aloo ki Sabzi Recipe

भन्डारे वाली आलू की सब्जी को भन्डारे के समय पूड़ियों के साथ बनाया जाता है, और प्रसाद के रूप में खाया जाता है. ये सब्जी स्वाद में एकदम अलग, चटपटी, बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस सब्जी की महक इतनी अच्छी होती है कि भूख न होते हुये भी खाने का मन करने लगता है.
Read - Bhandarewale Aloo ki Sabzi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhandara Style Aloo Sabzi
- आलू उबाले हुये - 500 ग्राम ( 6-7 आलू मीडियम आकार के)
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- रिफाइन्ड तेल या घी - 3-4 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा अधिक या स्वादानुसार
विधि - How to make Bhandarewale Aloo ki Sabzi
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक धोइये, बड़े टुकड़ों में काटिये और पीस लीजिये. आलू को छील लीजिये, और मोटा मोटा हाथ से तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुन जाने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये. अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाला भूनने के बाद आलू डालिये और चलाते हुये 2 मिनट भून लीजिये. 1.5 कप पानी डालिये, अमचूर पाउडर भी डाल दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद, नमक, गरम मसाला और हरा धनियां डालिये और सब्जी को ढककर 5-6 मिनट धीमी आग पर पका लीजिये.
सब्जी गाड़ी हो होने के बाद इसमें बहुत अच्छी महक आने लगती है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और हरा धनियां ऊपर से डालकर गार्निस कीजिये.
भन्डारे वाली आलू की सब्जी को गरमा गरम पूरी या गरम गरम परांठे के साथ सर्व कीजिये.
सुझाव: सब्जी का मुख्य मसाला गरम मसाला है, गरम मसाला घर पर बनाया गया हो तो ज्यादा अच्छा है. गरम मसाला ताजा ताजा कूट कर भी सब्जी में डाला जा सकता है.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनट
कमेंट (123)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Hi mam
Regularly I follow ur recipes nd post..I really like it..
I hv 1 confusion regarding spoon...u mention lyk 1 small tea spoon nd small spoon.
So plz tell
Ki normal spoon se quantity measure karni hi ya kuch different..bcoz shef ki spoons different hi hoti hain...
Plz rly
निशा: राहुल जी, छोटी चम्मच जिससे हम चावल खाते हैं वह होती है और टेबल स्पून जिसे सर्व करने के लिये टेबल पर रखते हैं वह होती है. बाजार से आप स्पून मेजरमेन्ट सैट ले सकते है, ये बर्तन वालों की दुकान पर आसानी से मिल जाता है.
nisha ji plz muje sambhar banane ki receipe bta dijiye...
निशा: ज्योति जी, वेबसाइट और चैनल पर सांभर बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांभर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते
Ye recipy mujhe bahut pasand aya. maine ghar me ise try bhi kiya apne parents ko bhi khilaya.
Thank u so much Nisha ji.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
good morning mam aap ki recipi mujhe bhot psand hai ple mujhe catpte sabgiya bnana btaiyega
निशा: शहीन जी, किसी भी सब्जी लाल मिर्च थोड़ी अधिक और हरी मिर्च 2-3 डालें सब्जी चटपटी बनेगी.
Nisha ji aapki recipe bahut acchi bani h....i like it
निशा: आशिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I Like Ur all the receipes... These receipes r very easy... likes very much...
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेश जी, अवश्य खोलिये, ये हो सकता है, मैं आ सकती हूँ. बहुत बहुत धन्यवाद
I Like Ur all the receipes... These receipes r very easy..my sis. likes very much...
THANK A LOT
Mam can u pls upload how to make masalpuri chat which is available as street food.....plsss mam....
निशा: निशमिथा जी, मैं ये चाट बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा : गोपिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता जी, चने की दाल से राम लड्डू बनाये जा सकते हैं, लेकिन वह स्वाद और दिखने में थोड़े अलग होंगे.
Your all recipes are truly good.I have learnt various recipes from u.
Regards
Priyanka
mam plz aap ye btaye ki ghar par garam masala kaise banate h i mean ingredient ko kis kis ratio me mix krte h . hum jb b garam masala pees kar banate h to vo kadvata h ?
निशा: जयश्री जी, गरम मसाले की रेसिपी वेबसाइट पर और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर गरम मसाला लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
But pls mention mam...want to boil perfect potatoes....evenly
निशा: निशमिथा जी, आलू को उबालने के लिये, उन्हैं धोकर कुकर में डालिये, 6-7 आलू हैं, एक कप पानी डाल दीजिये, कुकर बन्द कीजिये, और कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनट आलू को धीमी आग पर उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये, आलू उबल कर तैयार हैं, प्लीज आप ट्राई कीजिये, और बताइये कि आलू कैसे थे?
The kadai u used is it ceramic???? It looks wonderful.....
निशा: निशमिथा जी, अल्यूमीनियम पर सैरेमिक कोटिंग है. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: बनदेवी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.