भन्डारे वाली आल् की सब्जी - Bhandarewale Aloo ki Sabzi Recipe

📅 26 मार्च 2015 👁 12.1 लाख बार देखी गई 💬 123 कमेंट ★ 3.2 (12462)


भन्डारे वाली आलू की सब्जी को भन्डारे के समय पूड़ियों के साथ बनाया जाता है, और प्रसाद के रूप में खाया जाता है. ये सब्जी स्वाद में एकदम अलग, चटपटी, बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस सब्जी की महक इतनी अच्छी होती है कि भूख न होते हुये भी खाने का मन करने लगता है.

Read - Bhandarewale Aloo ki Sabzi Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhandara Style Aloo Sabzi

  • आलू उबाले हुये - 500 ग्राम ( 6-7 आलू मीडियम आकार के)
  • टमाटर - 2
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • रिफाइन्ड तेल या घी - 3-4 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 2 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा अधिक या स्वादानुसार

विधि -  How to make Bhandarewale Aloo ki Sabzi

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक धोइये, बड़े टुकड़ों में काटिये और पीस लीजिये. आलू को छील लीजिये, और मोटा मोटा हाथ से तोड़ लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुन जाने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये. अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.


मसाला भूनने के बाद आलू डालिये और चलाते हुये 2 मिनट भून लीजिये.  1.5  कप पानी डालिये, अमचूर पाउडर भी डाल दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद, नमक, गरम मसाला और हरा धनियां डालिये और सब्जी को ढककर 5-6 मिनट धीमी आग पर पका लीजिये.

सब्जी गाड़ी हो होने के बाद इसमें बहुत अच्छी महक आने लगती है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और हरा धनियां ऊपर से डालकर गार्निस कीजिये.

भन्डारे वाली आलू की सब्जी को गरमा गरम पूरी या गरम गरम परांठे के साथ सर्व कीजिये.
सुझाव: सब्जी का मुख्य मसाला गरम मसाला है, गरम मसाला घर पर बनाया गया हो तो ज्यादा अच्छा है. गरम मसाला ताजा ताजा कूट कर भी सब्जी में डाला जा सकता है.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनट 

Bhandara Style Aloo Sabzi Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (12462 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (123)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

PARAMJIT KAUR
Ma'am yesterday i tried this recipe, it was superb all the family members like it.
Thank u Ma'am ur recipes are so easy and great in taste.
NishaMadhulika
PARAMJIT KAUR, You are most welcome
Shubhangi Garg
Thank you for nice recipe mam. I prepare this way. Actually I prepare this in pressure cooker, instead of kadhai. My question is that Bhandare wale aaloo are very thick and spicy. How to make this aloo ki sabzi thick and spicy?
NishaMadhulika
Shubhangi Garg जी, मिर्च आप अपने स्वादानुसार बढ़ा सकते हैं, थोड़े से आलू मैश करके मिक्स कर दीजिए इससे ग्रेवी अच्छी गाढी़ बन कर तैयार होगी.
Naeem
Very good and I will try
NishaMadhulika
Naeem जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ram
good
NishaMadhulika
ram जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji kya hum amchur ki Jagah lemon juice use kar sakte hai
NishaMadhulika
जी बिलकुल, नींबू रस का उपयोग कर सकते हैं.
Nadu
Namak nahi dalna kya?????
NishaMadhulika
Nadu ,मसाला भूनने के बाद आलू डालिये और फिर नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए.
Ajit Singh
So nice recipe and all in all is nice

निशा: अजीत जी, आपके इस स्नेह और प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
jeeshu
very nice Nisha ji thanks for idea

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha
Very nice and so easy sabji vidhi

निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajendra singh
Thanxx nisha mam muje sabki bnaani nhi aati aj hi bnayi is recipi dekher bhaut acchi sabji bani hai thanku so much

निशा: राजेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sachin
mam hamare halwai be 100kg aaloo change ke sabje me liye 25 kg masala likh diya Thai kiya ye sahi
hai
निशा: सचिन जी, ये मेरे हिसाब से बहुत अधिक है.
Rajat Varshney
Thodi se kasoori methi gas off krne se pehle daalne se taste aur khushbu aur b jayada bd jaati hai

निशा: रजत जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
AJAY Shankar Tiwari
Hi
I want to know the recipe of pure south Indian coconut chutney. Because I many times tried according to your guideline but the test didn't come. So please help on this
निशा: अजय जी, कोकोनट चटनी को मूंगफली दाने मिलाकर या चना दाल मिलाकर या हरा धनियां मिलाकर बनाया जाता है, और राई साबुत लाल मिर्च कर तड़का लगाते हैं, आपको जिस फ्लेवर में ये चटनी पसन्द उसमें बना सकते हैं.
shariq siddiqui
maim maine kal shahi paneer banayi bahut hi tasty bani thi
aur heeng ki wajah se ghar me bhandare wali sabji nahi bana paa raha tha mere ghar me heeng kisi ko bhi nahi pasand lekin ab aap ne bata diya hai to aaj ise try karta hun maim aap ki shahi paneer supab rahi ghar walo ne bhi bahut tareef ki thanks maim thank u so much aap hum log ko itni acchi acchi recipi batati hai aur ek dum asaan bhi banane me bahut maza aati hai am so lucky maim jo hume itni acchi web site mili thanks

निशा: आपको मेरी रेसिपी पसंद आई इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. यदि आप हींग नहीं डालना चाहते तो उसे हटा भी सकते हैं .
shariq siddiqui
maim kya heeng dalna jaroori hai pls answer dijiye

निशा: शारिक जी, अगर आपको हींग का स्वाद पसंद नहीं है तो आप इसे हटा सकते हैं.
Moni
Agar is me amchoor powder n ho to

निशा: मोनी जी, अगर आपके पास आमचूर नहीं है तो आप इसमें नींबू का जूस या इमली का पल्प भी उपयोग कर सकती हैं.
manoj
tasty banay

निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shankar vaishnav
Mem मिक्स सब्जी की भंडारे वाली सब्जी की रेसिपी बताए पplease
निशा: शंकर जी, मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
seema
mam very nice recipe

निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nidhi
Ma'am is sabji mein namak kab dalna hai yeh toh bataya hi nahi hai

निशा: निधि जी, मसाला भूनने के बाद आलू डालिये और फिर नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. नमक बाद में इसलिये डालते हैं क्यों कि हमें सब्जी का पूरा अन्दाज हो जाता है कि यह कितनी है.
Rishi Khandal
Well...what should I speak about this receipe? No words. Just amazing. I have cooked 5 times and trying I leaving nothing in my fry pan too... but one problem I always face "ye sabji mujhse har bar kali kyu ho jati hai?" Aisa bhi nahi hai ki jal jati ho. Khushbu or taste bahot achcha rehta hai. Well it's my mistake I am doing something wrong. And what is that need to find out. Thank u mam for ur recipes it helps me in becoming a good husband too...A big thanks to u
निशा: ऋशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Abhishek ahukla
I tried to prepare this dish first time
It wasreally testy
Thanks for sharing valuable recipes with us

निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ninja
masala kese banaye gar pr.........nd aalu dalne ke baad pani dalne pr tari to gayab ho jati hai jbki bhandare wale aalu ki sbji me tari rehti hai.....
निशा:निन्जा जी, सब्जी में मसाला दिये गये तरीके से ही तैयार करना है, अगर आप सब्जी में तरी चाहते हैं तो उसमें पानी थोड़ा अधिक यूज करें.
Renisha Dhar
Wonderful recipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
radha Rajput
Is sbji ko kumari me parsad ke rup me bna skte h kuch bacho ko mitha nhi acha lagta h

निशा: राधा जी, बनाया जा सकता है.
P.n choudhary
Thanks for bhandara sabji

निशा: चौधरी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Suhail Ahmad
I have Cooked many Dish While Reading your Notes...
I m thankful to you..

निशा: सुहेल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mayabalaji
More dish I want

निशा: माया जी, आप हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध रेसिपीज़ में से अपनी पसंदानुसार रेसिपी देख सकते हैं.
Prachi adhikari
Misha ji,
Thanks a Ton,u changed my life by ur simple reciepies .i love try new reciepes

निशा: प्राची जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
anshu
Hi mam,
Your receipe is awesome. My husband & me liked the taste very much.

निशा: अंशु जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.