भरवां आलू - Stuffed Potato Curry Recipe - Bharwan Aloo Curry Recipe

आलू के अन्दर मावा या पनीर में ड्राई फ्रूट मिलाकर बनी स्टफिंग को भर कर, बनाई गई स्टफ्ड आलू की सब्जी बहुत अच्छी लगती है. हम इसे किसी भी खास अवसर पर बना सकते हैं.
Read - Stuffed Potato Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwan Aloo Curry Recipe
- आलू - 4 (400 ग्राम) (80 प्रतिशत उबले हुए, हल्के से सख्त आलू)
- पनीर स्टफिंग के लिए - 100 ग्राम
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- काजू - 8-10
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- टमाटर - 4 (300 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच
- क्रीम - 1/2 कप
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - तलने के लिए
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Stuffed Potato Curry Recipe
उबले हुए आलू को छील कर दो भागों में काट लीजिए. पीलर की सहायता से आलू को खोखला करें, ताकि आलू के अन्दर मसाला भरा जा सके. आलू के अन्दर से निकले हुये गूदे को एक प्लेट में रख लें.
स्टफिंग तैयार कीजिये
पनीर को क्रश कर लीजिए अब इसमें काली मिर्च, थोडा़ नमक, थोडा़ सा हरा धनिया और काजू को छोटे-छोटे टुकडों काट कर इसमें मिक्स कर लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है. एक आलू लीजिए चम्मच की मदद से स्टफिंग को खोखले किये गये आलू में भर दीजिये, सारे आलू भर कर तैयार कर लीजिये.
मैदा का घोल बनाइए
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कर लीजिए. मैदा का पतला घोल बना लीजिए. इसे बनाने के लिए, मैदा में थोड़ा थोड़ा पानी डालिए और मिक्स करते हुए गुठलियां समाप्त होने तक फैंटते रहिए. घोल तैयार है.
मैदा से कोट कर स्टफ्ड आलू तलिए
अब स्टफ्ड आलू को मैदा के घोल में इस तरह डुबोएं कि घोल की हल्की सी परत स्टफिंग पर आ जाए. फिर, इसे तलने के लिए कढ़ाई में डाल दीजिए, जितने आलू एक बार में कढा़ई में आ जाएं उतने डाल दीजिए और इन्हें पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. तले आलू प्लेट में निकाल लीजिए और सभी आलू को इसी प्रकार तेल में डाल कर तल लीजिए. एक बार के आलू तलने में 7 से 8 मिनिट लग जाते हैं. आलू को मध्यम और तेज आंच पर ही तलिए.

ग्रेवी बनाइए
दूसरी कढ़ाई लीजिए और उसमें में दो टेबल स्पून तेल डालें, गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा भूनने के बाद, हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर मसाले को धीमी आंच पर थोडा़ सा भून लीजिए, टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. मसाले को मध्यम और धीमी आंच पर भूनिये. इसे ढककर और फिर खोलकर थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुए भून लीजिये.
मसाला भुन जाने पर इसमें क्रीम डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक की इसमें उबाल न आ जाये.
ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें थोडा़ पानी डाल दीजिए, गरम मसाला, नमक, हरा धनिया डाल दीजिए और चलाते हुए पका लीजिए. ग्रेवी में उबाल आने के बाद, इसे ढक कर धीमी आंच पर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिये.
तले हुए भरवां आलू ग्रेवी में मिक्स कीजिए
5 मिनिट बाद, ग्रेवी अच्छे से बन चुकी है अब इसमें तले हुए भरवां आलू डाल कर मिक्स कर लीजिए.
भरवां आलू सब्जी बनकर तैयार है. इसे किसी प्याले में निकाल लीजिए और हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजायें. गरमा गरम भरवां आलू की सब्जी को, चपाती, परांठे, नान या रोटी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- ग्रेवी अपनी पसंद के अनुसार काजू, खसखस, खरबूजे के बीज, नारियल, अरारोट या बेसन किसी से भी बना सकते हैं.
- पनीर की जगह मावा या दोनों को मिक्स करके भी स्टफिंग तैयार कर सकते हैं.
- अलग किए हुए आलू को सब्जी में इस्तेमाल कर सकते हैं.
- क्रीम डालने को मसाले को लगातार चलाते हुए ग्रेवी में उबाल आने तक भूनिए वरना क्रीम फट सकती है.
- आप ग्रेवी अपनी पसंद और स्वाद के अनुसार थोड़ी गाढ़ी या पतली रख सकते हैं.
- ग्रेवी में मिर्च आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं. अगर तीखा नही पसंद करते, तो मिर्च न डालें.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 50 मिनट
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya hum Maida ke badle besan use kar skate hai ?
निशा: संगीता जी हां बेसन यूज कर सकते हैं.
निशा: अल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्पना जी, ग्रेवी दही से बनाई जा सकती है, आधा कप ताजा दही लीजिये, फैट कर, मसाले में डालकर उबाल आने तक चलाते रहिये, बाद में अगर पानी डालना हो तो डालें और चलाते हुये ग्रेवी को पकायें.
निशा: नेहा, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: रेनू जी, इन्हैं 200 डि. से. पर बेक किया जा सकता है, पहले 10 मिनट के लिये इन्हैं बेक कीजिये, चैक कीजिये, बाद में समय बढ़ाते हुये आलू के अच्छे नरम होने तक बेक कर लिजिये.
निशा: नेहा, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
I've a question mam, can we use aararot in d place of maida?
निशा: प्रियंका जी, अरारोट यूज किया जा सकता है.
try it
thnk u so much
kya cream ke esthan par milk ka bhi paryog kar sakte h.