भरवां आलू - Stuffed Potato Curry Recipe - Bharwan Aloo Curry Recipe

आलू के अन्दर मावा या पनीर में ड्राई फ्रूट मिलाकर बनी स्टफिंग को भर कर, बनाई गई स्टफ्ड आलू की सब्जी बहुत अच्छी लगती है. हम इसे किसी भी खास अवसर पर बना सकते हैं.
Read - Stuffed Potato Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwan Aloo Curry Recipe
- आलू - 4 (400 ग्राम) (80 प्रतिशत उबले हुए, हल्के से सख्त आलू)
- पनीर स्टफिंग के लिए - 100 ग्राम
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- काजू - 8-10
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- टमाटर - 4 (300 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच
- क्रीम - 1/2 कप
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - तलने के लिए
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Stuffed Potato Curry Recipe
उबले हुए आलू को छील कर दो भागों में काट लीजिए. पीलर की सहायता से आलू को खोखला करें, ताकि आलू के अन्दर मसाला भरा जा सके. आलू के अन्दर से निकले हुये गूदे को एक प्लेट में रख लें.
स्टफिंग तैयार कीजिये
पनीर को क्रश कर लीजिए अब इसमें काली मिर्च, थोडा़ नमक, थोडा़ सा हरा धनिया और काजू को छोटे-छोटे टुकडों काट कर इसमें मिक्स कर लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है. एक आलू लीजिए चम्मच की मदद से स्टफिंग को खोखले किये गये आलू में भर दीजिये, सारे आलू भर कर तैयार कर लीजिये.
मैदा का घोल बनाइए
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कर लीजिए. मैदा का पतला घोल बना लीजिए. इसे बनाने के लिए, मैदा में थोड़ा थोड़ा पानी डालिए और मिक्स करते हुए गुठलियां समाप्त होने तक फैंटते रहिए. घोल तैयार है.
मैदा से कोट कर स्टफ्ड आलू तलिए
अब स्टफ्ड आलू को मैदा के घोल में इस तरह डुबोएं कि घोल की हल्की सी परत स्टफिंग पर आ जाए. फिर, इसे तलने के लिए कढ़ाई में डाल दीजिए, जितने आलू एक बार में कढा़ई में आ जाएं उतने डाल दीजिए और इन्हें पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. तले आलू प्लेट में निकाल लीजिए और सभी आलू को इसी प्रकार तेल में डाल कर तल लीजिए. एक बार के आलू तलने में 7 से 8 मिनिट लग जाते हैं. आलू को मध्यम और तेज आंच पर ही तलिए.

ग्रेवी बनाइए
दूसरी कढ़ाई लीजिए और उसमें में दो टेबल स्पून तेल डालें, गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा भूनने के बाद, हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर मसाले को धीमी आंच पर थोडा़ सा भून लीजिए, टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. मसाले को मध्यम और धीमी आंच पर भूनिये. इसे ढककर और फिर खोलकर थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुए भून लीजिये.
मसाला भुन जाने पर इसमें क्रीम डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक की इसमें उबाल न आ जाये.
ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें थोडा़ पानी डाल दीजिए, गरम मसाला, नमक, हरा धनिया डाल दीजिए और चलाते हुए पका लीजिए. ग्रेवी में उबाल आने के बाद, इसे ढक कर धीमी आंच पर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिये.
तले हुए भरवां आलू ग्रेवी में मिक्स कीजिए
5 मिनिट बाद, ग्रेवी अच्छे से बन चुकी है अब इसमें तले हुए भरवां आलू डाल कर मिक्स कर लीजिए.
भरवां आलू सब्जी बनकर तैयार है. इसे किसी प्याले में निकाल लीजिए और हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजायें. गरमा गरम भरवां आलू की सब्जी को, चपाती, परांठे, नान या रोटी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- ग्रेवी अपनी पसंद के अनुसार काजू, खसखस, खरबूजे के बीज, नारियल, अरारोट या बेसन किसी से भी बना सकते हैं.
- पनीर की जगह मावा या दोनों को मिक्स करके भी स्टफिंग तैयार कर सकते हैं.
- अलग किए हुए आलू को सब्जी में इस्तेमाल कर सकते हैं.
- क्रीम डालने को मसाले को लगातार चलाते हुए ग्रेवी में उबाल आने तक भूनिए वरना क्रीम फट सकती है.
- आप ग्रेवी अपनी पसंद और स्वाद के अनुसार थोड़ी गाढ़ी या पतली रख सकते हैं.
- ग्रेवी में मिर्च आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं. अगर तीखा नही पसंद करते, तो मिर्च न डालें.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 50 मिनट
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Love your recepies..I always follow ur recepies & upload my dishes pic on insta pls if u have time pls one time in life pls see it.
Thanx again for your great recepies.
निशा: चिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप अपनी डिश की फोटोग्राफ्स को [email protected] भेज दीजिए.
निशा: राजू जी, धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, उस आलू को आप परांठे या सेन्डविच की स्टफिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: प्रीति जी, अमूल या मदर डेयरी पैक्ड क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं या डेयरी पर मिलने वाली खुली क्रीम का यूज कर सकते हैं, इसके अलावा, मलाई को फैंट कर भी डाल सकते हैं.
Kya aloo ko maide k ghol me dip kr k fry krna jaruri h.
Pls reply
निशा: खुश्बू जी, अगर मैदा में डीप नहीं करेंगे तो स्टफिंग बाहर निकल जाएगी.
निशा: मनिक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: प्रवीन जी, रोस्टेड पोहा और मुरमुरा नमकीन बहुत ही कम तेल में बने होते हैं, ये आप देख सकते हैं और रोस्टेड ग्रेन्स स्नेक्स के रूप में खा सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुखी जी, ग्रेवी(तरी) बनाने की रेसिपी मेरी वेबसाइट पर दी हुई है आप वहां से देख कर अपनी पसंद अनुसार ग्रेवी(तरी) बना सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम जी, धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hii mam i want to know that how to make bread idli plz send me ur receipr 4r bread idli bcz ur receipe iz easy to make & its ingredients r available home in anytm i lk ur receipes mostly
hello how are you?
good recipe
Kya isko creem ke bina bana sakte hai ,aapki recipe to lajabab hai.
निशा: यासमीन जी, बिना क्रीम के इसे बना सकते हैं, ग्रेवी आप अपनी पसन्द के अनुसार किसी भी चीज से बना सकते हैं.
very nice & easy recipe
can we replace cream by malai
hello mam ! Bahut best recipe hai ham kisi din zaror try karenge.
thank you itni achchi recipe batane k liye.
निशा: जीनत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sounds yummy
Thanks nisha ji I tried this recepi. N it wad fabulous i n my family enjoyed it
Thanks.
निशा: नीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aalu ko jab khokhla karenge to uske ander se jo aalu nikal k rakhenge uska kya use hai..??