बासुंदी - Basundi Recipe - How To Make Basundi

बासून्दी उत्तर भारतीय रबड़ी की तरह से ही दूध को एकदम गाड़ा करके और इसमें सूखे मेवे, नटमेग पाउडर और केसर मिला कर बनाई जाती है. इसे हम होली, दीपावली, दशहरा, नवरात्रि जैसे किसी भी त्यौहार पर बना कर परोस सकते हैं.
Read - Basundi Recipe - How To Make Basundi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Basundi
- दूध - 4 कप (1 लीटर)
- चीनी - 1/3 कप (70- 80 ग्राम)
- बादाम - 1 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 6-7 टुक़ड़े करते हुये काट लीजिये)
- पिस्ते - 6-7
- केसर - 25-30 धागे
- नटमेग पाउडर = 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- छोटी इलाइची - 4 छील कर पाउडर बना लीजिये.
विधि - How To Make Basundi
दूध को गरम करने रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, काजू, बादाम, केसर और नटमैग पाउडर डालकर मिला दीजिये, गैस धीमी कर दीजिये. धीमी गैस दूध को गाढ़ा होने तक पकाना है. दूध पर जैसे ही मलाई की परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दीजिये.

इस प्रोसेस को बार बार दोहराते रहिये. जैसे ही मलाई कि परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दीजिये. इस तरह मलाई की परतों से दूध में मलाई के लच्छे बनाते जायेंगी और जब दूध गाढ़ा होता जायेगा.
जब दूध का एक तिहाई भाग रह जाय और दूध गाढ़ा दिखने लगे, तब दूध में चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये और गैस से उतार लीजिये.
केसर बासून्दी तैयार है. केसर बासुंदी को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन परोसा जा सकता है.
कमेंट (70)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मेघना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितिका जी, सुझाव के लिए धन्यवाद, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: धन्यवाद अक्षय जी
we like very much yours recipe. we try in our kitchen all time your lovely recipe.
निशा: परमार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello mam, This receipe is really very Nice & so easy!
Nishaji, i appreciate your effort..well-done...using your experience and skill.
निशा: हैजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya hum sitafal(custard Apple) daal sakte h basundi mei.. uska bhi same procedure hoga ya kuch change hoga??
निशा: शिल्पी जी, सीताफल का पल्प आप बासुन्दी बनने के बाद मिलायें, साथ में पकाने से दूध फट सकता है. आप चाहें तो इसे अलग से हल्का सा पका लें या माइक्रोवेव करलें और तैयार बासुन्दी में मिलायें, अलग टेस्ट में बासुंदी बनकर तैयार हो जायेगी.
natmag kay hota hai
निशा: हेमा जी, नटमेग को जायंफल कहते हैं और इसे मसाले के रूप में यूज किया जाता है.
hloo mam..plzz tel me about nutmeg powder wai is dis nd how can be make it..plzzz telmee wrt now.its urgnt
निशा: शोबीना जी, नटमैग पाउडर, ये जायफल को कूटकर बना लिया जाता है, किराना स्टोर पर जायफल आसानी से मिल जाता है और आप इसे बिना नटमेंग के भी बना सकते हैं.
hello mam,
how much milk and mawa quantity should be used to make this recipe.
thank you
aapne jo recipe btayi he jo sukha mava milane ke bd ek bar fir se dudh ko gada krna h kya
निशा: सुरभि जी, हमने से दूध को गाढ़ा करके बनाया है, आप इसे मावा से बनायेंगी तो दूध में मावा मिलाइये और गाढ़ा होने तक उबालिये, औरा बिलकुल इसी तरह ड्राई फ्रूट और चीनी मिला दीजिये.
Nutmag ka matlab kya hota hai koi dusra vaikllpik nam batlaye
निशा: मुकेश जी, नटमेग जायफल को कहते हैं, ये आप न डालें ये आवश्यक नहीं है.
Hi nishaji ,
thanks for your easy and tasty recepies,
actually apki sary jo vidhi hoty he kisi bi chiz ko banake ki kafi badiya hoty he..
me esi healthy breakfast ,lunch or dinner me patient ke liye bani jaye aisi recipies dekh rahy hu jo daily unke liye kam aa sake or tasty bi ho..
so muze less fat,less calories and beneficial for heart and blood pressure patients' k liye koi book refer karne mil sakty he ...
jyada tar bhindi,apple,strawberry,blueberyy,brocoli,palak or methi se bane vyanjan
hi Nishaji,
your reciepies are kabile tarif and vey easy to cook.
can I get the health ,quik and tasty reciepes' list in the form of any pdf book or something which will be use full for the patients' breakfast,lunch and dinner...
awaiting for your warm reply ....
and trully youe awesome..
Hi...didi
What is NUTMAG powder?
nutmeg powder means what
निशा: ज्योति ये जायफल होता है, इसे किराना स्टोर से ले सकती हैं.
nisha ji aapaki har recipe bahut achhi hoti hai
thanks for the recipe aap ki ye recipe bhi bahut aasan hai main ye poochna chahati hoon ki ye basundi aapne kitne logon ke liye banai hai pls mam reply jaroor kare
निशा:Axa ji, इतनी बासुंदी 4 लोंगो को सर्व की जा सकती है.
निशा: मोनिका जी, घर के खलबट्टे में नटमेंग रख कर छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये, और मिक्सर के सबसे छोटे जार में इसका पाउडार बना लीजिये.
निशा: प्रेम जी, ये जायफल पाउडर है.
निशा: शालिनी जी, मलाई की गांठे बनती है, प्लीज वीडियो देखिये और आप इसे बनाइये, इसे बनाना बहुत आसान है, तब आप जान सकेंगी कि मलाई की गांठे कैसे बनी हैं.
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.