बासुंदी - Basundi Recipe - How To Make Basundi

बासून्दी उत्तर भारतीय रबड़ी की तरह से ही दूध को एकदम गाड़ा करके और इसमें सूखे मेवे, नटमेग पाउडर और केसर मिला कर बनाई जाती है. इसे हम होली, दीपावली, दशहरा, नवरात्रि जैसे किसी भी त्यौहार पर बना कर परोस सकते हैं.
Read - Basundi Recipe - How To Make Basundi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Basundi
- दूध - 4 कप (1 लीटर)
- चीनी - 1/3 कप (70- 80 ग्राम)
- बादाम - 1 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 6-7 टुक़ड़े करते हुये काट लीजिये)
- पिस्ते - 6-7
- केसर - 25-30 धागे
- नटमेग पाउडर = 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- छोटी इलाइची - 4 छील कर पाउडर बना लीजिये.
विधि - How To Make Basundi
दूध को गरम करने रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, काजू, बादाम, केसर और नटमैग पाउडर डालकर मिला दीजिये, गैस धीमी कर दीजिये. धीमी गैस दूध को गाढ़ा होने तक पकाना है. दूध पर जैसे ही मलाई की परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दीजिये.

इस प्रोसेस को बार बार दोहराते रहिये. जैसे ही मलाई कि परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दीजिये. इस तरह मलाई की परतों से दूध में मलाई के लच्छे बनाते जायेंगी और जब दूध गाढ़ा होता जायेगा.
जब दूध का एक तिहाई भाग रह जाय और दूध गाढ़ा दिखने लगे, तब दूध में चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये और गैस से उतार लीजिये.
केसर बासून्दी तैयार है. केसर बासुंदी को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन परोसा जा सकता है.
कमेंट (70)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनील जी, नटमेग को जयफल कहा जाता है. आप इसे नही डालना चाहें तो इसे हटा सकते हैं.
निशा: रूप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चारू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, आप दूध में मावा डालकर भी इसे बना सकते हैं, लेकिन मावा डालने के बाद भी आपको दूध को गाढ़ा होने तक पकाना होगा, तभी यह स्वादिष्ट बनेगा.
निशा: दृष्टी जी, ये दूध की मलाई की गांठें है, आप इस रेसिपी को पढ़े और इसका वीडियो देखें और बनायें, आप अच्छी बसुंदी बना लेंगी.
निशा: रुचा जी, बासुन्दी में पनीर नहीं मिलाते.
निशा: डेज़ी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
हमें आपसे कुछ रेसिपी के लिए फरमाईस है... (१) सोन पापडी, (२) बोम्बे आइस हलवा/माहिम हलवा, (३) रतलामी सेव, (४) बिरयानी मसाला, (५) जलजीरा मसाला, (६) सब्जी मसाला, (७) आचार मसाला, (८) मिल्क पावडर, (९) रुमाली रोटी (१०) टोस्ट/मिल्क टोस्ट (जो सुबह चाय से साथ खाये जाते है), (११) बिस्किट (जो मार्केट में मिलते है जैसे ग्लुकोज़, मेरी/मारी, नमकीन, सोल्ट एंड स्वीट...), (१२) मिक्स आचार (जिसमे आम, नींबू, लसोड़े, गाजर, हरी मिर्च, लाल मिर्च, टेंटी, अदरक, हल्दी, आंवले, मेथी दाना, पिली सरसों, राइ/काली सरसों हो...)... सॉरी कुछ ज्यादा ही है... लेकिन हमें आपसे कुछ ज्यादा ही आशाए/अपेक्षाए है...
और एक सुझाव है, आप अपनी वेबसाइट की तरह एप (app) डेव्लोप कर सकते हो? जो i-phone, android, java सपोर्ट फ़ोन पे चले... जो भी रेसिपी हम वेबसाइट के माध्यम से शिख रहे है वो ही सब रेसिपी एप के जरिये शिखने को मिले. अगर ऐसा कुछ हो सकता है तो सोचएगा.
मैंने आपको बहुत सारे सवाल पूछे है और सबका आपने संतोषजनक उतर दिया है, उस सबके लिए बहुत बहुत धन्यवाद!
और एक बात, आप पे सच में माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद है!
बहुत बहुत धन्यवाद इतनी अच्छी, बेहतरीन और नि:स्वार्थ सेवा के लिए. God Bless You Nishaji!
दिवाली और नए साल की हार्दिक शुभकामनाए!
बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विशाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद, आपके व्दारा पूछी गई चीजें बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: विनीता जी, यहां हमने 1 लीटर मिल्क से बासूंदी बनाई है, इसमें 70-80 ग्राम चीनी का यूज किया है, आप 15 लीटर मिल्क से बना रही हैं, इसमें 1 किग्रा. 1.25 कि ग्राम चीनी का यूज किया जा सकता है और अपनी पसन्द के अनुसार कम या अधिक चीनी डाल सकते हैं.
निशा: पायल जी, नटमेग नहीं है तो न डालें.
Plus reply fast mam
निशा: संगीता जी, बांसूदी फुल क्रीम दूध और ड्राईफ्रूट से बनती है, इसमें मलाई का यूज नहीं होता. लेकिन आप मलाई को कढ़ाई में डालकर, उसे गरम करे और ड्राई फ्रूत डाल कर बासुन्दी बनायें और बतायें कि कैसी बनी.
निशा: काजल जी, नटमेग को जायफल कहते हैं.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
कृपया करके ये बताएं उसे किसे
ये उसे क्या है
निशा: पंकज जी, उसे यानी की मलाई की परत को. जैसे ही मलाई कि परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दीजिये. इस तरह मलाई की परतों से दूध में मलाई के लच्छे बनाते जायेंगी.
निशा: पिंकी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सोनू जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: मंजूला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नटमेग को जायफल कहते हैं ये आपको किसी भी अच्छे ग्रोसरी स्टोर पर आसानी से मिल सकता है.
निशा: भवानी जी, नटमैग को जायफल के नाम से जाना जाता है. यह आपको आसानी से किसी भी अच्छे ग्रोसरी स्टोर पर मिल जाएगा.
निशा: मनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नजिम जी, आप इसके बिना भी इसे बना सकते हैं
निशा: श्रेया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, नटमेग को जायफल कहते हैं.
निशा: पारुल जी, अगर आप गाजर के हलवा के लिये कह रही हैं तब आप ये रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं, और कुकर में हलवा अच्छा नहीं बनेगा. आप किसी दूसरी चीज के बारे में पूंछ रहें हैं तब इसके बारे में डिटेल में लिख कर बतायें.