अलसी की रोटी - Chapati with Flax seeds - Alsi ki Roti Recipe

📅 11 फरवरी 2015 👁 2.4 लाख बार देखी गई 💬 11 कमेंट ★ 2.9 (3776)


अखरोट और बादाम से भी अधिक पोषक तत्व, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, लिगनेन और फाइबर से युक्त अलसी का रोजाना में प्रयोग हम अपनी रोटी में मिलाकर भी कर सकते हैं.

Read - Chapati with Flax seeds - Alsi ki Roti Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for flax seeds mixed chapati

  • गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • जीरा - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - ½ छोटी चम्मच
  • अलसी पाउडर - 2 टेबल स्पून (11 ग्राम)
  • घी - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Roti with Flax Seeds

आटा किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, इसमें जीरा, नमक, अलसी का पाउडर और 1 छोटी चम्मच घी डालकर मिला लीजिये. थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को 20-30 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा सैट होकर तैयार हो जायेगा.

25-30 मिनिट के बाद आटा सैट हो जायेगा. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. तवा गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये और गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, लोई को सूखे आटे में लपेट कर चकले पर रखिये, बेलन से एक जैसा गोल बेलिये. इस बेली गई चपाती को फिर से सूखे आटे में लपेटिये, अतिरिक्त सूखा आटा चपाती से झाड़ दीजिये.

सूखा आटा लगी चपाती को चकले पर रखिये और चारों तरफ एक जैसी मोटाई की गोल चपाती बेल कर तैयार कर लीजिए. बेली गई गोल चपाती को गरम तवे पर डालिये, निचली सतह थोड़ी ही सिकने पर चपाती की ऊपर की सतह का कलर कुछ गहरा हो जाता है, चपाती को पलटिये. दूसरी सतह पर भी ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिए. जब तक रोटी सिक रही है तब तक दूसरी चपाती बेल कर तैयार कर लीजिये.


रोटी की दूसरी ओर से हल्की ब्राउन चित्ती आने पर, उसको सीधे गैस पर सेकने के लिये तवे से उतारिये और पहले चित्ती वाली सतह को सीधे आग पर चिमटे की सहायता से घुमाते हुये थोड़ा और गहरी चित्ती होने तक सेकिये. ये ध्यान रहे कि चित्ती ब्राउन ही रहे, रोटी को पलट कर दूसरी तरफ सेकिये. चपाती को चिमटे से पकड़ कर चारों ओर घुमाते हुये, दोंनो ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये.

रोटी सिक कर तैयार है, इस पर उपर से थोडा़ सा घी लगा लीजिए और प्लेट पर रखी प्याली पर रख दीजिए, इसी तरह से सारी रोटीयां बना कर तैयार कर लीजिए. अलसी की रोटी को दाल, सब्जी, रायता, दही, अचार, चटनी किसी के भी साथ परोसिये, और खाइये.

सुझाव:

अलसी पाउडर बनाने के लिये अलसी के बीज को साफ करके ग्राइंडर में पीस लीजिये.

6 -7 रोटी बनाने के लिये
समय - 25 मिनट

Roti with Flax Seeds recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (3776 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (11)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

R.K.Katiyar
We watched and study the receipe at your website. very excellent. We know more are you also prepared for commercial use thses produce ?.
We will be wait for hearing from you.
Thanks,
For Decent Foods Specialities
R.K.Katiyar
nishu
Alsi Ki roti hum 3yr old baby ko de sakte hain is this good for gaining weight of baby
निशा: निशु जी,बेबी को फ्लेक्स सीड रोटी दे सकते हैं, वेट गेन न हो तो कोई बात नहीं ये बहुत ताकत देने वाली होती है. बेबी को इसकी मात्रा 2-3 चम्मच ही दीजिये, इतनी ही मात्रा ठीक रहती है.
Shobha jain
Is it required roasting Alsi seeds ? I am using it raw powdered Alsi in making roti n swallowing with water . Kind suggest which way it is healthier .
निशा:शोभा जी, अलसी को हल्का सा भून कर पीसने ये अच्छी तरह पिस जाती है और अच्छी रहती है, आटे में सब्जी या खिचड़ी, दाल औरा सलाद में डालकर इसका यूज कर सकते हैं.
Neerja Saxena
very nice and nutritious roti nisha ji.

निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
usha jha

nisha mam ye alsi kya hoti hai... dekhne me to ye bihar me milne wali teesi jaisi lagti h jiska tel v niklata h..kya ye wahi chij hai?


निशा: ऊषा जी, हां ये वही तीसी है, आप बिलकुल सही कह रही हैं.
bharti
Nisha g,
Maine jab alsi ko dhula to veh chikni ho gayi hai .mein kya karun.
निशा: भारती जी, अलसी को धोने की आवश्यकता नहीं है, उसे हल्का सा भून कर, ठंडा करके पीस कर पाउडर बना लेना है.
sonali
Is it true if we take flax seed we have to consume planty of water
pathak M
hi, aapki sab recipes bahut aachi aur simlpe but bahut tasty hoti hai
varsha s
Thanks nishaji.
varsha s
Namaste nishaji,
muzhe ye puchhana tha ki multigrain aate ke liye konse ingredients hone chahiye or qty kya honi chahiye.
निशा: वर्षा जी, मुल्टीग्रेन आटे के लिये गेहूं 1 कि.ग्रा, चना दाल, मक्का, बाजरा, सोयाबीन, रागी, ओट्स, प्रत्येक 50 ग्राम या जो अनाज न मिले उसे हटा सकते हैं, या जो अनाज आपको पसन्द न हो उसे हटा सकते हैं, या कम ज्यादा कर सकते हैं.
varsha s
Hi,
Ager ham flax seed gehu ke sath hi piswate hai to teek rahega. Ager piswa sakte bhai to 5 kg me kitna dalna hoga.
निशा: वर्षा जी, फ्लेक्स सीड का पाउडर बनाकर अलग ही एअर टाइट डिब्बे में रखें और आटा गूथते समय इसे मिलायें, ज्यादा अच्छा है.