भरवां ब्रेड पकौडा़ - Aloo Bread Pakoda - Bread Pakora Recipe with Stuffed Potato

ब्रेड को आलू से भरकर इस पर बेसन की परत लपेट कर बनाया हुआ भरवां ब्रेड पकौड़ा दिल्ली का खास स्ट्रीट फूड है. इसे कभी भी छुट्टी के दिन या शाम को गर्मा गर्म चाय, चटनी और सॉस के साथ परोसिये.
Read - Aloo Bread Pakoda - Bread Pakora Recipe with Stuffed Potato Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Making Aloo Bread Pakora
- बेसन - 2 कप
- ब्रेड - 8
- आलू - 5 (उबले हुए)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या कद्दूकस करके ले लीजिये.
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- जीरा - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- तेल - पकौडे़ तलने के लिए
विधि - How to make Aloo Bread Pakora
बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये. इसमें आधा नमक और आधी लाल मिर्च डालकर थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए घोल तैयार कर लीजिए.
स्टफिंग तैयार करें
पैन गरम करें, पैन में 1 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. आलूओं को छील कर मैश कर लीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डाल कर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए. अब इसमें धनियां पाउडर, आलू, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए 2 मिनिट भून लीजिए.
स्टफिंग बनकर तैयार है इसे प्लेट में निकाल लीजिए और ठंड होने दीजिए.
कढा़ई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए. ब्रेड लीजिए इसके ऊपर स्टफिंग की परत बिछा दीजिए और दूसरी ब्रेड इसके ऊपर रखकर हल्का दबाव देते हुए बंद कीजिए. ब्रेड को तिकोन के आकार में दो भागों में काट लीजिए.

सारी ब्रेड को इसी तरह भरकर, काट कर के तैयार कर लीजिए.
ब्रेड को बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डालिये, ब्रेड पकौड़े को पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये. कढ़ाई से ब्रेड पकौडा़ निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे ब्रेड पकौड़े इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
भरवां ब्रेड पकौड़ों को आप हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या किसी के भी साथ परोस सकते हैं.
सुझाव:
- बेसन का घोल न ज्यादा पतला हो और न अधिक गाढ़ा हो.
- पकोड़े तलते समय तेल अच्छा गरम और गैस मीडियम रखें, बहुत ही अच्छे ब्रेड स्टफ्ड पकोड़े बनकर तैयार होंगे.
- 8 पकोड़े बनाने के लिये
- समय - 45 मिनट
कमेंट (73)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I like your work
निशा: चेतन जी अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: अरुन जी, बेसन का बैटर अगर पतला हो और पकोड़े को धीमी आग पर तला जाय तो एसा हो सकता है.
निशा: मोहित जी, ब्रेड पकोड़े बनाने के लिये ब्रेड का घोल बनाने की आवश्यकता नहीं होती, रेसिपी के लिये वीडियो देख सकते हैं.
निशा: अंजू जी, आप ब्रेड पकोड़ों को अच्छे गरम तेल में तलें, इनमें तेल नहीं भरेगा. और साथ ही पकौड़े तल जाएं तो कलछी से निकालते समय कलछी को कुछ समय के लिए कढा़ई के ऊपर ही रखें ताकि अतिरिक्त तेल कढा़ई में वापिस चला जाए. पकौड़े को पेपर नेपकिन में ही निकालें इससे भी अतिरिक्त तेल हट जाता है.
निशा: सोनम जी, ब्रेड पर बेसन की कोटिंग सही से न होने से ऎसा हो सकता है. आप इन्हें जब भी बनाएं ध्यान रखें की बेसन सभी तरह अच्छे से लगा हो.
निशा: सईदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा: शफ़क़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राम जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिंकी जी, धन्यवाद.
निशा: विविता जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
very simple tarika .......btaya
निशा: कामिनी जी, धन्यवाद.
निशा: शिल्पी जी, आपको जिस भी साइज के पकौड़े बनाने है, उसी के अनुसार ब्रेड ले लीजिए. छोटे पकोड़े बनाने है, तो बड़ी ब्रेड के 2 की बजाय 4 हिस्से भी किए जा सकते हैं.
निशा: कमलेश जी, धन्यवाद.
निशा: सुख जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz. Batay ,kya kare ki aisa na ho
निशा: भारती जी, आप ब्रेड पकोड़ों को अच्छे गरम तेल में तलें, इनमें तेल नहीं भरेगा.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमन जी, धन्यवाद.
निशा: वरूशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.