भरवां ब्रेड पकौडा़ - Aloo Bread Pakoda - Bread Pakora Recipe with Stuffed Potato

ब्रेड को आलू से भरकर इस पर बेसन की परत लपेट कर बनाया हुआ भरवां ब्रेड पकौड़ा दिल्ली का खास स्ट्रीट फूड है. इसे कभी भी छुट्टी के दिन या शाम को गर्मा गर्म चाय, चटनी और सॉस के साथ परोसिये.
Read - Aloo Bread Pakoda - Bread Pakora Recipe with Stuffed Potato Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Making Aloo Bread Pakora
- बेसन - 2 कप
- ब्रेड - 8
- आलू - 5 (उबले हुए)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या कद्दूकस करके ले लीजिये.
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- जीरा - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- तेल - पकौडे़ तलने के लिए
विधि - How to make Aloo Bread Pakora
बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये. इसमें आधा नमक और आधी लाल मिर्च डालकर थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए घोल तैयार कर लीजिए.
स्टफिंग तैयार करें
पैन गरम करें, पैन में 1 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. आलूओं को छील कर मैश कर लीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डाल कर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए. अब इसमें धनियां पाउडर, आलू, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए 2 मिनिट भून लीजिए.
स्टफिंग बनकर तैयार है इसे प्लेट में निकाल लीजिए और ठंड होने दीजिए.
कढा़ई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए. ब्रेड लीजिए इसके ऊपर स्टफिंग की परत बिछा दीजिए और दूसरी ब्रेड इसके ऊपर रखकर हल्का दबाव देते हुए बंद कीजिए. ब्रेड को तिकोन के आकार में दो भागों में काट लीजिए.

सारी ब्रेड को इसी तरह भरकर, काट कर के तैयार कर लीजिए.
ब्रेड को बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डालिये, ब्रेड पकौड़े को पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये. कढ़ाई से ब्रेड पकौडा़ निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे ब्रेड पकौड़े इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
भरवां ब्रेड पकौड़ों को आप हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या किसी के भी साथ परोस सकते हैं.
सुझाव:
- बेसन का घोल न ज्यादा पतला हो और न अधिक गाढ़ा हो.
- पकोड़े तलते समय तेल अच्छा गरम और गैस मीडियम रखें, बहुत ही अच्छे ब्रेड स्टफ्ड पकोड़े बनकर तैयार होंगे.
- 8 पकोड़े बनाने के लिये
- समय - 45 मिनट
कमेंट (73)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रुची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी, पानी पूरी को फूलने के बाद धीमी आग पर कुरकुरी करना होता है.
निशा: निरजा जी, मेरा Fb पर पेज हैं जिसे आप मेरे ही नाम से देख सकते हैं.
निशा: मयूरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमंत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इंदू जी, दोसा बनाने के लिए नॉस्टिक पैन का उपयोग करें. दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय. दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा. जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
निशा: सुभाष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya isme aaloo ki bajay kacche kele ka masala bhar sakte hai ?
निशा: सपना जी, स्टफिंग अपने पसन्द की बनाकर भर सकते हैं.
Mja aa gya bhut simple recipe h
Nisha g kai bar oil bread pakode ke ander chla jata hai iska koi sujhaho batao
namaskar Nisha ji
Aapka sikhane ka tarika lajvab hai. Aapki sadgi aur mamtamayi aawaz dil ko sukun deti hai. Mujhe aapse bhut kuch sikhne ko mila. Aise hi sikhate rahiye. we wish you all the best.
hi bahut achi website hain khana bnane ki thanks
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chatpati recipe
hlo mam
me aap ki cooking k fan ho gyi hun. maine dum arbi bnakr dekhi but wo thodi khatti bni. sb recipes achi bnti hi but ye nhi bni why?
निशा: मोनिका जी, दही या खट्टा हो तब एसा हो सकता है.
Very nice bread pakore
Bread pakora mustard oil me fry kr sakte hai
निशा:जन्नत जी, अवश्य कर सकते हैं.
amchurpowder kuy dalne ki
AP KI SABHI RECIPE ACHCHI HOTI HAI ASANI SE SAMAJH ME AATI HAI AP KA TARIKA BAHUT ACHCHA HAI SAMJHANE KA ......
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Very useful and testy
Thank u so much