बाजरा आलू परांठा - Bajra Aloo Mix Parantha Recipe

📅 28 जनवरी 2015 👁 1.6 लाख बार देखी गई 💬 13 कमेंट ★ 2.6 (2640)


सर्दी में बाजरा, मक्का, रागी ने बने परांठे सभी को बहुत पसंद आते हैं. इससे पहले कि सर्दिया चली जायें, आटे में बाजरा, आलू और मसाले मिलाकर बनाया हुआ बाजरा आलू मिक्स मसाला परांठा बनाना अवश्य बना डालिये.

Read - Bajra Aloo Mix Parantha Recipe 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajra Aloo Mix Parantha

  • बाजरे का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • गेहूं का आटा - ½ कप (75 ग्राम)
  • उबले आलू - 4 (200 ग्राम)
  • दही - 2 टेबल स्पून
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - ½ छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • नमक - ½ छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • अजवायन - ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Millet Flour Potato Mix Paratha

एक बडे़ बर्तन में बाजरे का आटा ले लीजिए इसमें गेहूं का आटा, कद्दूकस किए हुए आलू, अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, अजवायन, हरा धनिया, दही और 1 छोटी चम्मच तेल डालकर इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिलाते हुए आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए (आटे में अगर पानी डालने की आवश्यकता पडे़ तो डाल सकते हैं).


गैस पर तवा रखकर, गरम कीजिए. आटे में से एक मीडियम अमरूद के बराबर आटा तोड़ लीजिए, इसको गोल-गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए. इसको सूखे गेहूं के आटे में लपेट दीजिए. अब इस लोई को चकले के ऊपर रखकर बेलन की मदद से 3-4 इंच के व्यास में बेलकर तैयार कर लीजिए.बेले हुए परांठे के ऊपर थोडा़ सा तेल डालकर इसको चारों तरफ़ अच्छे से फैला दीजिए. इस परांठे को आधा मोड़ दीजिए. इस मोड़े गए परांठे पर भी तेल लगाकर चारों ओर फैला दीजिए तथा इसको एक बार फिर से मोड़ दीजिए. तिकोन बनकर तैयार है इसे बेल लीजिए.

गरम हुए तवे पर थोडा़ सा तेल डालकर फैला दीजिए और इस बेले हुए परांठे को तवे के ऊपर डाल दीजिए, गैस धीमी और मीडियम ही रखें. इस परांठे को नीचे की ओर से हल्का सिकने तक दूसरी तरफ़ पलट दीजिए और जब परांठे के दूसरे भाग में सुनहरी चित्ती आने लगे तो परांठे के पहले वाले भाग के ऊपर थोडा़ तेल डालकर चारों तरफ़ अच्छी तरह से फैला दीजिए. परांठे को दूसरी तरफ़ पलटें तथा इस भाग में भी थोडा़ सा तेल डालकर इसको अच्छी तरह से चारों ओर फैला दीजिए. परांठे के दोनों ओर सुनहरी चित्ती आने तक अच्छे से सेक लीजिए तथा इसको एक प्लेट में निकालकर रख लीजिए. इस तरह से सभी परांठे बनाकर तैयार कर लीजिए.


गरमा-गरम स्वादिष्ट बाजरा आलू परांठा बनकर तैयार हो चुके हैं. इसको आप दही, चटनी, अचार या अपनी पसंद वाली सब्जी़ के साथ परोस सकते हैं.

सुझाव

  • आटा नरम नहीं गूंथना चाहिए. पानी की आवश्यकता होने पर ही पानी का यूज करें. नहीं तो बिना पानी के भी आटा अच्छे से गूंथ कर तैयार हो जाता है.
  • परांठा बेलते समय बहुत हल्के दबाव के साथ परांठे को बेलें. ज्यादा दबाव देते हुए बेलने से परांठे के फटने का डर होता है.

Bajra Aloo Mix Parantha Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.6 / 5 (2640 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (13)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

vaishu
Mam, kaya is paratha me palak or methi add kar sakte he?

निशा: आप अपने स्वादानुसार इसमें पालक या मेथी का उपयोग भी कर सकते हैं.
Neha
Ragi ke paratha ki recipe bhi de.
निशा: नेहा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
neha meshram
very, nice nishaji apki help se hum ye sari dish bnana sik jayegne. Thanks nishaji.

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
viveka
Hello nisha ji aap ki sabhi recipe delicious hotii hai .mai jab bhi stuffed parantha banati hu center se parantha blank rahta hai .toh plz aap mujhe bataye mai kaha galtii karte hu

निशा: विवेका जी, जब आप लोई में स्टफिंग भरने के बाद उसे हल्के हाथों से दबाव देते हुए बढाएं जिससे स्टफिंग चारों ओर एक जैसी फैल जाय.
Shruti
Approximately kya alloo ka proportion total flours se jyada/kam ya about same hota hai ?

निशा: मात्रा ज्यादा होने से परांठा बेलने में दिक्कत हो सकती है.
sheetal
Bajra ke badle mein ragi flour use kar sakte hai kya?
निशा: शीतल जी, रागी आटे से भी परांठे बनाये जाते हैं.
Enter your name...

what is ajavayan


निशा: अजवायन जीरा की तरह छोटे छोटे बीज होते हैं, इन्हैं carom seeds कहते हैं.
bharti

aloo kaise use hona hai


निशा: भारती जी, आलू को कद्दूकस करके आटे के साथ गूथ लिया जाता है.
rupali
Superb recipe..
bhavika
I like this paratha
nishita
helllo mam.. mai pav breab jab b banati hu wo soft ni banate..kya karu jisse soft nd spongy bane market wale paw ki tarah.. please maam jaroor bataiyega...
निशा: निशिता जी, यीस्ट अच्छा काम करता है, आटा अच्छा एकदम चिकना लगाकर तैयार किया गया हो तब पाव ब्रेड अच्छे स्पंजी बनते हैं. यीस्ट बारीक वाला लीजिये, इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट.
padmaja
Nisha Mem thank u so much for the yameeeeeeee recipe 's.
dipti assudani
its looking very delicious