बेसन मेथी थेपला - Besan Methi thepla recipe

गुजराती थेपला अनेक तरह से बनाये जाते हैं. बेसन और गैंहू का आटे को मैंथी और देशी मसाले मिलाकर बने मेथी के मिस्से थेपला बनायें. आप इन्हें टिफिन में तो रख ही सकते हैं, कहीं घूमने जायें तो थेपला बनाकर ले जायें, ये 3-4 दिन भी खराब नहीं होते.
Read - Besan Methi thepla recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Missa Methi Thepla
- गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
- बेसन - 1/4 कप (25-30 ग्राम)
- मेथी - 1/2 कप ( बारीक कटी हुई)
- दही - 1/4 कप
- तेल - 1/4 कप आटे में डालकर गूथने के लिये और थेपला सेकने के लिये
- धनियां - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Methi Thepla ?
गेहूं के आटे को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, अजवायन, कटी हुई मेथी, दही और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आटा सैट होकर तैयार हो जायेगा.
हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये.
तवा गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा एक छोटे नीबू के बराबर आटा तोड़िये और गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, गेहूं के सूखे आटे में लपेट कर चकले पर रखिये, और 6-7 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिये.

गरम तवे पर थोडा़ सा तेल डालकर चारो ओर फैलाएं अब बेले गये थेपला को तवे पर डाल दीजिए. जब थेपला का कलर ऊपर से थोड़ा डार्क हो जाय तब थेपला को पलट दीजिये, ऊपर की ओर 1 छोटी चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैलाइये. थेपला को पलटिये और दूसरी ओर भी थोड़ा सा तेल डालकर फैलाइये. मीडियम आग पर थेपला को दोनो ओर पलट पलट कर अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सिके हुये थेपला को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये. सारे थेपला इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये और इतने आटे में लगभग 11 -12 थेपला बनकर तैयार हो जाते हैं.
स्वादिष्ट बेसन मेथी थेपला बन कर तैयार है, इन्हें आप अचार, दही, चटनी या अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
12 थेपला के लिये
समय - 30 मिनिट
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mmmmmm ymi Waw or bhi thepla btao
Love u....u r great.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. sorry varshaji,मैं अलग से ट्रेनिंग नहीं दे सकती हूँ.
निशा: कोमल दही यूज करने से थेपला की लाइफ ज्यादा होती है और बहुत सोफ्ट और स्वाद में भी अलग होते हैं. आप दही नहीं डालना चाहती तो न डालें थेपला फिर भी स्वादिष्ट बनेंगे, इन्हैं आप 2 दिन में खतम कर दीजिए.
निशा: ज्योत्सना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रागिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रागिनी जी, आटा लगाकर, डिब्बा में डालिये, ऊपर से थोड़ा तेल लगा दीजिये, सुबह आटा बिलकुल अच्छा निकलेगा, फ्रिज में रखकर इस आटे को 3 दिन तक यूज कर सकते है.
निशा: उपासना जी, थेपले बिना फ्रिज में रखे भी 3-4 दिन तक खाये जा सकते हैं, फ्रिज में रखकर आप इन्हैं 5 दिन तक यूज कर लीजिये.
निशा: सोनी जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: पूजा जी, मेरे वेबसाइट पर गुड़ मेवा के लड्डू उपलब्ध है, उसे आप देख सकती है. मैं इस रेसिपी के लिये सर्च करूंगी, आपने मुझे काफी इसके बारे में बता दिया है, धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिया, सिथोरा के बारे में मुझे सर्च करने पर मिला नहीं है, आप मुझे इसके डिटेल बताइये और इसके दूसरे नाम भी बतायें ताकि मैं इसे सर्च कर सकूं.
in video there is ghiya and bajra thepla
निशा: शगुन जी, इसमें खीरा यूज नहीं किया जाता, अदरक पेस्ट आप चाहें तो डाल सकती है, बिना अदरक के भी थेपले बहुत अच्छी बनती है.
निशा: रश्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.