बेसन मेथी थेपला - Besan Methi thepla recipe

गुजराती थेपला अनेक तरह से बनाये जाते हैं. बेसन और गैंहू का आटे को मैंथी और देशी मसाले मिलाकर बने मेथी के मिस्से थेपला बनायें. आप इन्हें टिफिन में तो रख ही सकते हैं, कहीं घूमने जायें तो थेपला बनाकर ले जायें, ये 3-4 दिन भी खराब नहीं होते.
Read - Besan Methi thepla recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Missa Methi Thepla
- गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
- बेसन - 1/4 कप (25-30 ग्राम)
- मेथी - 1/2 कप ( बारीक कटी हुई)
- दही - 1/4 कप
- तेल - 1/4 कप आटे में डालकर गूथने के लिये और थेपला सेकने के लिये
- धनियां - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Methi Thepla ?
गेहूं के आटे को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, अजवायन, कटी हुई मेथी, दही और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आटा सैट होकर तैयार हो जायेगा.
हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये.
तवा गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा एक छोटे नीबू के बराबर आटा तोड़िये और गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, गेहूं के सूखे आटे में लपेट कर चकले पर रखिये, और 6-7 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिये.

गरम तवे पर थोडा़ सा तेल डालकर चारो ओर फैलाएं अब बेले गये थेपला को तवे पर डाल दीजिए. जब थेपला का कलर ऊपर से थोड़ा डार्क हो जाय तब थेपला को पलट दीजिये, ऊपर की ओर 1 छोटी चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैलाइये. थेपला को पलटिये और दूसरी ओर भी थोड़ा सा तेल डालकर फैलाइये. मीडियम आग पर थेपला को दोनो ओर पलट पलट कर अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सिके हुये थेपला को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये. सारे थेपला इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये और इतने आटे में लगभग 11 -12 थेपला बनकर तैयार हो जाते हैं.
स्वादिष्ट बेसन मेथी थेपला बन कर तैयार है, इन्हें आप अचार, दही, चटनी या अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
12 थेपला के लिये
समय - 30 मिनिट
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शाहीन जी, सिर्फ बेसन से नहीं उसमें गेहूं का आटा मिलाना आवश्यक है.
निशा: तान्या जी, थेपला को 4-5 दिन रख कर खाया जा सकता है.
निशा: प्रीती जी, थेपला के ढोह के लिये दही यूज किया जाता है, ज्यादा अच्छा होता है.
I m teenager of class 10th and I m not really to interested to became a cook but when I m in the free time and at when impressive effect needed then only I m cooking with your recipe and I m glad to tell you that my all dishes look awesome with yummy taste. I m really faith toward u r doing really good job and u have really extra ordinary knowledge. I bless for you. Thank you ma'am
निशा: उत्कर्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता जी, परांठा की जगह थेपला बनाये जा सकते हैं जो लगभग परांठे जैसे ही होते हैं, इन्हैं 4-5 दिन तक रख कर खाया जा सकता है और रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर देखी जा सकती है.
निशा जी अगर थेपले में मेथी ना डाले तो चलेगा ??
Submitted on 2017/06/13 at 6:00 pm
Hello, mam
I like this show , I have small baby 10 months old so Aap apne show m baby se related dish bhi btyee easy to ready ho jo
निशा: जमीला जी, आप मेथी के बिना भी इसे बना सकती हैं. आप चाहें तो इसमें हरा धनियां, बथुआ, पालक, आदि सब्जीयां यूज कर सकती हैं.
I made the methi theplas but mine became very dry and not soft as they should be. What did I do wrong and how can I correct them now?
निशा: निधि जी, आटा सोफ्ट न लगा हो और ज्यादा धीमी आग पर उन्हैं देर तक सेका गया हो तब एसा हो सकता है.
निशा: सीमा जी, आप बाजरा लौकी थेपला, पालक थेपला भी बना सकती है.
निशा: शबनम जी, हमने बेसन मेथी थेपला बनाया है. इसलिए मेथी का इस्तेमाल किया है. अगर आपको मेथी का स्वाद नही पसंद तो आप इसे अन्य साग जैसे कि पालक या बथुआ डालकर भी बना सकती हैं.
apki har ek recipe bahout simple or bahaut acha hota hai
thank you
निशा: कुट्टी जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
निशा: कल्पना जी, थेपला एक हफ्ते तक ही रखा जा सकता है.
निशा: राजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुपाली जी, इसके साथ हरे धनियां की चटनी बहुत अच्छी लगेगी, हरे धनियां की चटनी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर दी गई है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; निकिता जी, आप हरा धनियां, बथुआ, पालक, आदि सब्जीयां यूज कर सकती हैं.
निशा: खुशबू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नसरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishamadhulika ji, mene aapki site se hi saari recipes try ki hai lyk custard, pasta in white sauce, biryani and today o m trying thepla....
Thank you so much it really helps...
Wese aapne biryani ke saath dahi ki chatni likhi thi but uski recipe nahi hai to agar aap wo bhi likhe to......
Keep the good work...
निशा: रूचिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं दही की चटनी जल्द ही बनाने की कोशिश करुंगी.
निशा: कमलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki recepi padkr mene bahut kuch sika he
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जानकर बहुत अच्छा लगा, धन्यवाद.
निशा: चंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tq mam humne bohottttttttttttttt sari aapki rec banai bohottttttttttttttt hi j a da yummy bani tq so much mam
निशा: निहारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.