थाली पीठ - Thalipeeth Recipe

📅 14 दिसंबर 2014 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 13 कमेंट ★ 4.0 (4433)


मल्टीग्रेन आटा, मिर्च मसाले और ताजा सब्जियां मिला कर बनी महाराष्ट्र की परम्परागत रैसिपी थाली पीठ जितनी स्वादिष्ट है उतनी पौष्टिक.  और इसे बनाना तो कतई मुश्किल नहीं है.

Read - Thalipeeth Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thalipeeth

  • थाली पीठ भाजनी आटा - 1 कप
  • आलू - 2 उबले हुये
  • गोभी - आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा सा कम)
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • लाल मिर्च पाउडर -1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 1 बीज निकाल कर बारीक कटी हुई
  • तिल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Thalipeeth

थालीपीठ के लिये भाजनी बाजार में मिल जाता है. यह आटा भुनी हुई दालो और गैंहू को मिलाकर बनाया जाता है.  भाजनी आटे को किसी बड़े बर्तन में डालिये, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनियां, हरी मिर्च, तिल, कद्दूकस किया गोभी और आलू को एकदम बारीक मैस करके डालिये, 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर अच्छी तरह सारी चीजें मिलने तक मिक्स कर  लीजिये. हल्के गरम पानी की सहायता से थोड़ा थोड़ा पानी डालकर, नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये.

आटे को ढककर 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जायेगा. 15 मिनिट बाद आटा थालीपीठ बनाने के लिये तैयार है.

आटे से थोड़ा सा आटा 1 मीडियम साइज के नीबू के बराबर तोड़ लीजिये, सूखे भाजनी आटे में लपेट कर गोल लोई बना लीजिये, हथेलियों की सहायता से  2 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिये, और अब सूखे आटे में लपेट कर, हल्का दबाव देकर 3-4 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिये. थालीपीठ के बीच में उंगली से एक होल बना लीजिये.


तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालकर तवे को चिकना कर लीजिये, थालीपीठ को सेकने के लिये गरम तवे पर डाल दीजिये, नीचे की सरफेस सिकने पर थालीपीठ को पलट दीजिये, और उपर की ओर थोड़ा तेल डालकर चारों ओर लगा दीजिये, थोड़ा सा तेल बीच के होल में डाल दीजिये, इससे थालीपीठ नीचे से बहुत ही कुरकुरा और खस्ता सिकता है. थाली को पलट कर दूसरी ओर भी तेल डालकर लगा दीजिये. थालीपीठ को सावधानी से पलट पलट कर दोनों ओर से ब्राउन चित्ती आने और कुरकुरे होने तक सेक लीजिये.

तवे पर एक बार में 2- 3 थालीपीठ डालकर एक साथ सेके जा सकते हैं. सारे थालीपीठ इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.

क्रिस्पी और स्वादिष्ट थाली पीठ तैयार है, थाली पीठ को मक्खन, दही, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • थाली पीठ में अपने पसन्द के अनुसार, पालक, बन्द गोभी, प्याज कुछ भी डाल सकते हैं.
  • भाजनी आटा बनाने के लिये:
    1 कप चावल, 1 कप बाजरा, 1 कप ज्वार, 1 कप गेहूं, आधा कप चने की दाल, आधा कप उरद की दाल, आधा कप मौठ की दाल और 1 टेबल स्पून साबुत धनिया , 1 टेबल स्पून जीरा.  इन सारी चीजों को अलग अलग हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये और सभी को मिक्स करके, पीस कर आटा बना लीजिये. भाजनी आटा तैयार है.

Thalipeeth Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (4433 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (13)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shivlal kumar
Merko ye thalipeet bananeka tarika bahut egi laga me bhi bananeka kosish karna chahuga ye recepy bataneke liye appko bahut thanks...

निशा: शिवल जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें.
Pournima
Thank you very much.aap ki har recipe dekh kar sach me ma ke khaane ki yaad aati hai. Bahot hi easy recipes hai.aap bahot achhi tarah narrate karti ho.

निशा: पूर्णिमा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद और आपको ढेरों शुभकामनाएं.
santosh Patil
What is meaning of मौठ की दाल in marathi ?
sandeep
madam ji punjab me to ye aatta milta nai hai kya ise ghr pe tyar kiya ja sakta hai?
pravina yagnik
nice of its own healpfool

निशा: परवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mrinalini
Thanks for this healthy recipe.

निशा: मृणालनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aarati
मौठ की दाल meaning in marathi.
CHANDA
hi nisha ji muje thali pit ke saht til ki chutney ki rechipe bataeye na plz mre bachi ko kahani he piz thankyu
Mina
Hello Nisha ji
nidhi
is d ashirwad multigrain atta same
ragini mhatre
Sindhi koki kab likhegi
निशा: रागिनी जी मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
shambhavi kulkarni
nice recipe di me thalipeeth bohot pasand karti hu aur hafte me 2 bar to ise banati hi hu ap me chati hu k ap aur bhi maharasrian recipe likhe jese k jhunaka bhakar .jese recipes. misal pav etc thank u.
निशा: शामभवी जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
yogita
Thanks for the recipe