चावल का आटा - How to make Rice Flour?

चावल के आटे से हम अनेको खान पकवान बनाते हैं जैसे चावल के आटे की रोटी, अनरसे, दोसा या चीला, चावल के आटे के पापड़, सेव वगैरह. यदि बाजार में चावल का आटा उपलब्ध न हो तो हम इसे घर पर भी बना सकते हैं.
Read - How to make Rice Flour in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Homemade Rice Flour
- चावल - 2 कप (छोटे चावल वाली किस्म)
विधि - How to make rice flour at home ?
चावल का आटा बनाने के लिए बहुत अच्छी वैराइटी या बासमती चावल लेने की आवश्यकता नहीं है, इसके लिये छोटे या मोटे या कटे हुये चावल लिये जा सकते हैं.

चावल को साफ करके अच्छी तरह धोकर 8-10 घंटे पानी मे भिगो दीजिये, भीगे हुये चावल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, और भीगे हुये चावल को सूती साफ कपड़े पर डालकर पतला फैला कर पंखे की हवा में 1/2 - 1 घंटे के लिये रूम के अन्दर ही सुखा लीजिये.
चावल हल्के सूख जाने पर, यानि कि इतने सूख जाय कि चावल को छूने से पानी हाथ पर नहीं आयें. अब इन चावलों को थोड़ा थोड़ा मिक्सर में डालकर बारीक पीस लीजिये.

पिसे चावल के आटे को बारीक छलनी से छान लीजिये, छलनी के ऊपर बचा मोटा आटा फिर से पीस कर छान लीजिये.
तैयार चावल के आटे को किसी बड़ी थाली में पतला फैला कर रूम के अन्दर पंखे की हवा में 1 दिन खुला सूखने रख दीजिये, हर 3-4 घंटे में चमचे से चला कर पलटते रहिये, इस तरह चावल के आटे से सारी नमी सुखा दीजिये या चावल के आटे को मोटे तले की कढ़ाई में डालकर हल्की आग पर लगातार चलाते हुये, नमी खतम होने तक भूनकर, ठंडा कर लीजिये.
सूखे तैयार चावल के आटे को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, 2-3 महिने तक प्रयोग कीजिये.
सुझाव:
चावल के आटे को इतना सुखाइये कि उसकी पूरी नमी खतम हो जाय, अगर आटे में नमी रहेगी तो आटा जल्दी ही खराब हो जाता है.
कमेंट (22)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता जी, धूप में सूखा सकते हैं.
निशा: निशु जी, सूखे चावल से अच्छा चावल का आटा नहीं बनता. इन्हें अच्छे से धोकर, 8 से 10 घंटे भिगोकर और फिर छाया में सुखाकर ही पीसना होता है.
Thank you very much mam.
निशा: वीरा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
kya aap chawal ke papad banane ke racipy in video mere id pr de salte he please
thank you
Plz answer.....
निशा: इंदू जी, कर सकते हैं.
निशा: ममता जी, चावल के पापड़ मेरे वेबसाइट और चैनल पर देखे जा सकते हैं.
निशा: मिनाक्षी जी, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.धन्यवाद.
निशा: हिमांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam चावल को चक्की से पिसना है तो भी भिगोना पडेगा क्या?
निशा: माया जी हां चावल का आटा चावल को भिगो कर, हल्का सा सुखा कर ही बनाया जाता है,चावल नरम होकर ही अच्छी तरह पिसे जा सकते हैं.
Can we use the rice flour sold in shops?
mam chawal derdera hi ha?
निशा: रेखा जी, चावल का आटा हल्का दरदरा ही लगता है.
निशा: अभिशेक जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.