पनीर कोल्हापुरी - Paneer Kolhapuri Recipe

कुटे मसाले, नारियल की खास स्पाइसी ग्रेवी में नरम ताजे पनीर से बनाया पनीर कोल्हापुरी चटपटी सब्जी है. इसे हम चपाती या चावल दोनों के साथ परोस सकते हैं.
Read - Paneer Kolhapuri Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Kolhapuri
- पनीर - 250 ग्राम
- टमाटर - 4 (250 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- काजू - ¼ कप
- सूखा नारियल - ⅓ कप(कद्दूकस किया हुआ)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून
- तिल - 2 छोटे चम्मच
- जीरा - 1.5 छोटा चम्मच
- सौंफ - 1 छोटी चम्मच
- साबुत गरम मसाला - 1 इंच दालचीनी,1 बडी़ इलायची, 2 छोटी इलायची, 4 लौंग, 8-10 काली मिर्च.
- साबुत लाल मिर्च - 2
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि : How to make Paneer Kolhapuri
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
कोल्हापुरी मसाला: कोल्हापुरी मसाला बनाने के लिए पैन को गरम कीजिये, तिल, 1 छोटी चम्मच जीरा, सौंफ, दालचीनी, लोंग, काली मिर्च, छोटी इलाइची और बड़ी इलाइची को छील कर डालिये और मसाले को लगातार चलाते हुये हल्का सा भून लीजिये, अब नारियल डालें, मसाले को हल्का सा और भून लीजिए. भूने मसाले को प्लेट में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए, फिर इसे मिक्सी में दरदरा पीस कर तैयार कर लीजिए.

सब्जी के लिए ग्रेवी बनायें:
पैन को गरम कीजिये, तेल डाल दीजिये, गरम होने पर तेल में जीरा डाल कर भूनिये, इसमें हींग डालें, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भूनें. अब इसमें साबुत लाल मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू का पेस्ट डालिये और चमचे से चला कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले से तेल अलग होते न दिखाई देने लगे. मसाले को भूनते समय गैस धीमी और मिडियम रखिये.
जब तक मसाला भूनता है तब तक पनीर काट कर तैयार कर लीजिये. पनीर को 1-1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
मसाला थोडा़ भून जाने पर इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए, और तैयार कोल्हापुरी मसाला भी डाल दीजिए, और मिक्स करते हुये, भूनिये. मसाले में से तेल अलग होने लगे और अच्छी महक आने लगे तब आधा कप पानी डाल कर थोडा़ सा पकने दीजिए.

ग्रेवी में उबाल आने पर नमक और थोडा़ सा कटा हरा धनिया डाल कर मिक्स कर लीजिए, पनीर के टुकडे़ डाल दीजिए और 2-3 मिनिट के लिए धीमी आग पर ढककर पकने दीजिए.
पनीर कोल्हापुरी बहुत ही अच्छी सब्जी़ बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए, और परांठे, चपाती, नान, या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
पनीर कोल्हापुरी के लिये, घर में ताजा पनीर बनायें, इसका स्वाद बहुत अच्छा आयेगा.
3-4 लोगों के लिये
समय - 40 मिनिट
कमेंट (46)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Test was fantastic, I had never test like any Kolhapuri dish before.
निशा: रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanq ....
निशा: टीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रांजल जी, पनीर को शैलो फ्राय करके उपयोग कर सकते हैं. सब्जी का स्वाद नहीं बदलेगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राशिद जी, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: शैलेन्द्र जी, धन्यवाद.
निशा: लव जी, हमारी सभी रेसिपीज़ बिना प्याज लहसुन की होती हैं. आप लहसुन इस्तेमाल करना चाहे, तो कर सकते हैं.
Muze Khana banana aur khikana bahot pasand hein. ye sab meine apne papa se sikha hein.
Muze aapki Kolhapuri Paneer ki recipe bahot acchi lagi aur aaj meine apne office k staff members ko Kolhaprui paneer ki sabji khud banake khilai.. sabko bahot acchi lagi surf meine 250gm paneer k jagah 1kg paneer ka used kiya aur aapki Di gai recipe ko 4 times multiple kiya. sirf m me tomatoes 4 hi liye..
thanks madam vaise mera job administrative ka h, aur m college me padhata bhi hu.. magar muze khana banana aur usme kuch naya nana accha lagta h..
thanks madam.
निशा: संदीप जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है कि आपने समय निकालकर कुकिंग की और सभी को आपकी बनाई डिश पसंद आई.
Thanks
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्तिका जी हां तिल और अलसी के स्वाद में फरक तो होता है, लेकिन आपको सब्जी फिर भी पसन्द आयेगी.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोचर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जीवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एकता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
It taste good but d red spicy color is missing :(
Thank you so much, it came perfectly well :) and we totally loved it. Thanks again for sharing such an awesome recipe which is a perfect blend of all the spices.
nisha ji 100 pax panner kolapuri banane ke liye kaise banaye..
Aapki paneer kholpuri resipi ghar me banayi sab ko bhaut pasand aaya nisha ji thank you so much nisha ji
mujhe ek bataye panir butur masala ho ya makhana kaju kari isame ham Jo 250 gram panir ke liye Jo 3 ya 4 tomato dalte hai usase sabji khati khati lagti hai khatapan kam karne ke liye Koi tarika bataye...?
निशा: दीपक जी, टमाटर के साथ,काजू या खरबूजे का पेस्ट या मावा डाले तो इसका स्वाद खट्टा नहीं लगता है, भुने मूंगफली के दाने भी डाले जा सकते हैं, और टमाटर बाम्बे वैरायटी लें ये खट्टे नहीं होती है, इनसे ग्रेवी में बहुत अच्छा स्वाद आता है.
निशा: पल्लवी जी, दूसरी और कोई सब्जी साथ में होगी ही, आप 1.5 कि. पनीर लेकर सब्जी बना सकते हैं, सारे इन्ग्रीडियेन्ट पनीर के हिसाब से ले लीजिये.
निशा: प्रियांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam kya isme garlic use nhi ho skta
निशा: नेहा जी अवश्य हो सकता है, जीरा भूनने के बाद 4-5 लहसन की कली बारीक काट कर और प्याज डालना चाहें तो प्याज भी बारीक काट कर डाल दीजिये, हल्का गुलाबी होने तक भूनिये, और सारे मसाले इसी तरह डालते हुये सब्जी बनाइये.
निशा: सरिता जी, आप प्याज डालकर पनीर कोल्हापुरी बनायें, तेल में जीरा हींग डालने के बाद एक बारीक कटी प्याज डालें और हल्की गुलाबी होने तक भूने, सारे मसाले इसी तरह डालते हुये सब्जी बनायें, धन्यवाद.
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.