पनीर कोल्हापुरी - Paneer Kolhapuri Recipe

📅 13 नवंबर 2014 👁 4.2 लाख बार देखी गई 💬 46 कमेंट ★ 4.1 (5791)


कुटे मसाले, नारियल की खास स्पाइसी ग्रेवी में नरम ताजे पनीर से बनाया पनीर कोल्हापुरी चटपटी सब्जी है. इसे हम चपाती या चावल दोनों के साथ परोस सकते हैं.

Read - Paneer Kolhapuri Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Kolhapuri

  • पनीर - 250 ग्राम
  • टमाटर - 4 (250 ग्राम)
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  • काजू - ¼ कप
  • सूखा नारियल - ⅓ कप(कद्दूकस किया हुआ)
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून
  • तिल - 2 छोटे चम्मच
  • जीरा - 1.5 छोटा चम्मच
  • सौंफ - 1 छोटी चम्मच
  • साबुत गरम मसाला - 1 इंच दालचीनी,1 बडी़ इलायची, 2 छोटी इलायची, 4 लौंग, 8-10 काली मिर्च.
  • साबुत लाल मिर्च - 2
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि : How to make Paneer Kolhapuri

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
कोल्हापुरी मसाला: कोल्हापुरी मसाला बनाने के लिए पैन को गरम कीजिये, तिल, 1 छोटी चम्मच जीरा, सौंफ, दालचीनी, लोंग, काली मिर्च, छोटी इलाइची और बड़ी इलाइची को छील कर डालिये और मसाले को लगातार चलाते हुये हल्का सा भून लीजिये, अब नारियल डालें, मसाले को हल्का सा और भून लीजिए. भूने मसाले को प्लेट में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए, फिर इसे मिक्सी में दरदरा पीस कर तैयार कर लीजिए.

सब्जी के लिए ग्रेवी बनायें:
 पैन को गरम कीजिये, तेल डाल दीजिये, गरम होने पर तेल में जीरा डाल कर भूनिये, इसमें हींग डालें, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भूनें. अब इसमें साबुत लाल मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू का पेस्ट डालिये और चमचे से चला कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले से तेल अलग होते न दिखाई देने लगे. मसाले को भूनते समय गैस धीमी और मिडियम रखिये.
जब तक मसाला भूनता है तब तक पनीर काट कर तैयार कर लीजिये. पनीर को 1-1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.

मसाला थोडा़ भून जाने पर इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए, और तैयार कोल्हापुरी मसाला भी डाल दीजिए, और मिक्स करते हुये, भूनिये. मसाले में से तेल अलग होने लगे और अच्छी महक आने लगे तब आधा कप पानी डाल कर थोडा़ सा पकने दीजिए.

ग्रेवी में उबाल आने पर नमक और थोडा़ सा कटा हरा धनिया डाल कर मिक्स कर लीजिए, पनीर के टुकडे़ डाल दीजिए और 2-3 मिनिट के लिए धीमी आग पर ढककर पकने दीजिए.
 पनीर कोल्हापुरी बहुत ही अच्छी सब्जी़ बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए, और परांठे, चपाती, नान, या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
पनीर कोल्हापुरी के लिये, घर में ताजा पनीर बनायें, इसका स्वाद बहुत अच्छा आयेगा.
3-4 लोगों के लिये
समय - 40 मिनिट

Paneer Kolhapuri Recipe Video in Hindi.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (5791 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (46)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

samir momin
Thanks...I love paneer kolhapuri
Balkrishn Dhokey
I like this........nd very testy
dipeeka
Hi Nisha g,muzhe apki recipe bahot acche lagti he me use dikhte bhi aur bana ti bhi hu muzhe accha lagta he kuch naya banana
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pratichi
Tamatar , adrak, mirch aur kaju ko thoda paka kar pise to kya swad me koi farak padega?Agar kachcha pise to tamatar ke chhilke chhan ne padenge? Plz help with query.
निशा: प्रातिची, आप पकाकर टमाटर को पीस सकती हैं, अच्छा लगता है लेकिन कच्चा टमाटर और काजू को पिसे छिलके कहीं नहीं होते सारा पेस्ट बहुत अच्छा बन जाता है, आप बनायें और देखें कि कैसा लग रहा है.
rikku
nice i love cooking and very nice and testy recipe.............so
निशा: रिक्कू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ashish
ji, Mam Soyabean chaap ki Subji kaise Banti Hai
निशा: आशिश जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
sangita lohani
Hello..nisa mam. mai aapki website six month se dekh rahi hu.Sari recipe bahut hi badhiya hai.aapke likhne ki bhasha bahut hi achhi hai jo aasani se samajh me aa jaati hai.many many thanks for all recipes.aaj mai panir kolhapuri banaungi.ekdum nayi aur chatpati recipe hai ye.Thanks....
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ashish
Good Evening Mam, aap mujhe Soyabean ki Chaap ki Recipe de Sakti hai.
निशा: आशिश जी, सोयाबीन की चाप जहा सोयाबीन का दूध बनता है वही पर चाप भी बनाये जाते हैं. घर पर हम सोया चाप से सब्जी या टिक्का बनायेंगे.
bhagvati lodhi
Thank u for rply mam
punam rajput
nishaji namaste,
main aapki sabhi recipes try karti hoon, bahoot acchi hoti hain, ice creams ki aur recipes bataiye jo ghar par try kar sakte hain, aur ice cream powders ke naam bataiye.
Darshika Agarwal
Nisha ji thank u so much..aapki recipes bht hi easy or tasty hoti h...mne bht sari recipes sikhi h is website se...really nisha ji thank u so much...and moong k dal ka halwa or kuch easy baking dishes btaiye na.. :-) take care
निशा: दर्शिका जी, मूंग की दाल का हलवा वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मूंग दाल हलवा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं. बेकिंग में भी कई प्रकार की रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते है.
Sunaina
new raceipe batanai ka liya thanks apki bataie hui sabhi raceipe bahut acchi hoti ,,,......
निशा: सुनैना जी, ,बहुत बहुत धन्यवाद.
goldy
nice i love it paneer
priya
Sauf aur nariyal ne to es recipe me char chand jarur lagae honge. I will must try.bilkul naya swad hoga thanks for new paneer recipe
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.