आलू की टिक्की या भल्ले (Aloo Tikki Recipe)

आलू की टिक्की (Aloo Tikki )को विशेषतया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक पसंद किया जाता है. आगरा में इसे आलू भल्ला (Aloo Bhalla) भी कहा जाता है. आप जब भी बाज़ार से गुजरते हैं तो क्या आपको देशी घी के भल्ले बना रहीं ठेलें अपनी ओर खींच नहीं लेतीं? आईये घर पर ही आलू भल्ला (Aloo Tikki Recipe) बनायें
Read - Aloo Tikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients to make Aloo Tikki
- आलू - 300- 350 ग्राम (6 मीडियम आकार के) (उबले छिले हुए)
- हरी मटर के दाने - 1 कप (दरदरी पिसी हुई)
- तेल - टिक्की सेकने के लिए
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अरारोट - 2 टेबल स्पून
सर्व करने के लिए
- फैंटा हुआ दही
- हरी चटनी
- मीठी चटनी
- चाट मसाला
विधि- How to make Aloo Tikki
आलू को कद्दूकस कर लीजिए. इसमें अरारोट, 1/2 छोटी चम्मच डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए एकदम गुंथे आटे जैसा तैयार कर लीजिए.
पिट्ठी के लिए मटर में गरम मसाला, बचा हुआ नमक, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया पाउडर डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
जितना बड़े भल्ले या टिक्की बनाना है, उतना बड़े गुंथे आलू से निकालकर गोले बना लीजिए. इसी तरह पिट्ठी को भी बांट लीजिए. एक गोला उठाइए और इसके बीच में जगह बनाकर एक भाग पिट्ठी इसमें भर दीजिए. चारों तरफ से आलू लेकर पिट्ठी को बंद कर दीजिए.
तवा गरम करके उस पर एक टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. एक-एक करके तवे पर जितनी टिक्की आ जायं, सिकने के लिये लगा कर रख दीजिये, धीमी आग पर आलू टिक्की सेकिये, बचा हुआ तेल टिक्कियों के चारों ओर डाल दीजिये और टिक्कियों को कलछी की सहायता से पलट कर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. टिक्कियां सिकने के बाद और कुरकुरा करने के लिए इन्हें तवे के किनारे पर लगाकर रख दीजिए और बाकी टिक्कियां बीच में सिकने के लिए लगा दीजिए. इसी तरह यह टिक्कियां भी सेक लीजिए. आलू की टिक्की तैयार हैं.
टिक्की को सर्व करने से पहले टिक्की को तवे पर बीच में लाकर दबाकर और क्रिस्प कर लीजिए. एक या दो टिक्की प्लेट में निकालकर रखिए. टिक्की के ऊपर दही, हरी चटनी, मीठी चटनी डालिये और ऊपर से चाट मसाला भी डालिये. गरमागरम आलू की टिक्की चाट परोसिये और खाइये.
सुझाव
- अरारोट की जगह ब्रेड क्रम्बस यूज कर सकते हैं.
- मटर को मसाले के साथ थोड़े से तेल में भूनकर भी उपयोग कर सकते हैं या फिर साबुत मटर में मसाला मिलाकर टिक्की के अंदर भर सकते हैं.
- टिक्कियों को डीप फ्राय भी कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुरभी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, अरारोट एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया जाता है, ये स्टार्च होता है और कार्न फ्लोर कार्न से बना स्टार्च है.
निशा: दीपक जी, वेबसाइट पर दिये हुये चटनी कालम पर क्लिक कीजिये, इसमें हरे धनिये की चटनी और मीठी इमली की चटनी, मीठी आम की चटनी और भी कई तरह की चटनी रेसिपि उपलब्ध है, आप उन्हैं आसानी से बना सकते हैं.
निशा: विकास, थोड़ा अधिक तेल डालकर, इन्हैं देर तक क्रन्ची होने तक सेकना होता है.
i like your website thanks mam
निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महेन्द्र जी, आलू टिक्की को 80 प्रतिशत डीप फ्राई कर लीजिये, और एकदम ठंडा होने के बाद किसी कन्टेनर में एक परत लगाइये, ऊपर बटर पेपर बिछा दीजिये, इसके ऊपर आलू टिक्की रखिये यानी कि प्रत्येक आलू टिक्की एकदूसरे से अलग रहे, डिब्बे को फ्रीजर में रख दीजिये और जब भी खाना चाहें निकालिये, सैलो फ्राई कीजिये, और खाइये.
निशा: गौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jb maine aloo ki tikki Bnai to wo chipk rhi h oli b kafi dala tha phir b
निशा: योगिता, ओइल को पहले अच्छी तरह गरम कीजिये, और फिर हल्का ठंडा होने दीजिये, अब तलने के लिये टिक्की डालिये टिक्की नहीं चिपकेंगी.
निशा: बेबी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
plz upload some less oil snacks....
regards
निशा: पूजा, वेबसाइट पर बहुत सारे एसी रैसिपी है जिनमें तेल बहुत ही कम है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, मेरी हमेशा कोशिश रहेगी कि मैं आप सभी के अनुसार रैसिपी बनाती और लिखती रहूँ.
dee isme maine paneer ki stuffing ki thi or brd k sath suji ka b use kiya tha
thnk u nisha dee
निशा: सोना जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
we prepared tikki yesterday, and it was very delicious. Thanks
keep sharing
निशा: सुधीर जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संसक्रति जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
allo ki tikki mai अरारोट ke use ko btade taki mai use or testy bna saku.
निशा: परवीन जी, 1 किग्रा. आलू में 50 ग्राम अरारोट मिला लीजिये, और टिक्की बना लीजिये.
निशा: नेहा जी हां आप इन्हैं डीप फ्राई भी कर सकते हैं.
imarti recipes jarur batiyega
निशा: अरुन, आलू मीठे हैं तो सब्जी की मिठास कम करने के लिये सब्जी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला, लालमिर्च डालकर उसे तीखा किया जा सकता है.