आलू की टिक्की या भल्ले (Aloo Tikki Recipe)

आलू की टिक्की (Aloo Tikki )को विशेषतया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक पसंद किया जाता है. आगरा में इसे आलू भल्ला (Aloo Bhalla) भी कहा जाता है. आप जब भी बाज़ार से गुजरते हैं तो क्या आपको देशी घी के भल्ले बना रहीं ठेलें अपनी ओर खींच नहीं लेतीं? आईये घर पर ही आलू भल्ला (Aloo Tikki Recipe) बनायें
Read - Aloo Tikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients to make Aloo Tikki
- आलू - 300- 350 ग्राम (6 मीडियम आकार के) (उबले छिले हुए)
- हरी मटर के दाने - 1 कप (दरदरी पिसी हुई)
- तेल - टिक्की सेकने के लिए
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अरारोट - 2 टेबल स्पून
सर्व करने के लिए
- फैंटा हुआ दही
- हरी चटनी
- मीठी चटनी
- चाट मसाला
विधि- How to make Aloo Tikki
आलू को कद्दूकस कर लीजिए. इसमें अरारोट, 1/2 छोटी चम्मच डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए एकदम गुंथे आटे जैसा तैयार कर लीजिए.
पिट्ठी के लिए मटर में गरम मसाला, बचा हुआ नमक, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया पाउडर डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
जितना बड़े भल्ले या टिक्की बनाना है, उतना बड़े गुंथे आलू से निकालकर गोले बना लीजिए. इसी तरह पिट्ठी को भी बांट लीजिए. एक गोला उठाइए और इसके बीच में जगह बनाकर एक भाग पिट्ठी इसमें भर दीजिए. चारों तरफ से आलू लेकर पिट्ठी को बंद कर दीजिए.
तवा गरम करके उस पर एक टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. एक-एक करके तवे पर जितनी टिक्की आ जायं, सिकने के लिये लगा कर रख दीजिये, धीमी आग पर आलू टिक्की सेकिये, बचा हुआ तेल टिक्कियों के चारों ओर डाल दीजिये और टिक्कियों को कलछी की सहायता से पलट कर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. टिक्कियां सिकने के बाद और कुरकुरा करने के लिए इन्हें तवे के किनारे पर लगाकर रख दीजिए और बाकी टिक्कियां बीच में सिकने के लिए लगा दीजिए. इसी तरह यह टिक्कियां भी सेक लीजिए. आलू की टिक्की तैयार हैं.
टिक्की को सर्व करने से पहले टिक्की को तवे पर बीच में लाकर दबाकर और क्रिस्प कर लीजिए. एक या दो टिक्की प्लेट में निकालकर रखिए. टिक्की के ऊपर दही, हरी चटनी, मीठी चटनी डालिये और ऊपर से चाट मसाला भी डालिये. गरमागरम आलू की टिक्की चाट परोसिये और खाइये.
सुझाव
- अरारोट की जगह ब्रेड क्रम्बस यूज कर सकते हैं.
- मटर को मसाले के साथ थोड़े से तेल में भूनकर भी उपयोग कर सकते हैं या फिर साबुत मटर में मसाला मिलाकर टिक्की के अंदर भर सकते हैं.
- टिक्कियों को डीप फ्राय भी कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयशा जी, इस रैसिपी में सिंगाड़े का आटा नहीं डाला गया है
निशा: राहुल जी, जी हां आप चने की दाल की स्टफिंग या काजू और बादाम की स्टफिंग डाल सकते हैं.
निशा: करिश्मा जी, आलू को अच्छे से बाइंड करें तो ये फैलेगी नहीं, आलू में कार्न फ्लोर या ब्रेड क्रम्बस बनाकर टिक्की बना सकते हैं.
निशा: अक्षरा जी, चने की दाल को 3-4 घंटे पानी में भिगो कर ले लीजिये.
निशा: नूतन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरूण जी. ज्यादा क्रिस्पी टिक्की के लिये, टिक्की को बीच स ऊपर और नीचे का हिस्सा अलग करते हुये काट लीजिये और नरम भाग को तवा की ओर करके उसे क्रिस्पी होने तक सेक लीजिये और सर्व कीजिये.
निशा: रूपा जी, तेल को पहले अच्छी तरह गरम कीजिये, और फिर हल्का ठंडा होने दीजिये, अब तलने के लिये टिक्की डालिये टिक्की नहीं चिपकेंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, टिक्की की कोटिंग के लिये रवा यूज किया जा सकता है.
निशा: मनीषा जी, आलू बोइल होते हैं, टिक्की को मीड्यम और धींमी आग पर बनायें वे ऊपर से क्रिस्पी और अन्दर से कच्ची नहीं नरम होंगी, और ज्यादा क्रिस्पी टिक्की के लिये, टिक्की को बीच स ऊपर और नीचे का हिस्सा अलग करते हुये काट लीजिये और नरम भाग को तवा की ओर करके उसे क्रिस्पी होने तक सेक लीजिये और सर्व कीजिये.
निशा: अनीता जी, अरारोट डालने पर आलू का ढोह सख्त होता है, अगर आप इसे नहीं डालना चाहती तो ब्रेड क्रम्बस मिला सकती हैं, इससे भी ढोह सख्त होता है और टिक्की क्रिस्पी बनती हैं.
निशा: नगमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, आप इसे गूगल पर सर्च कर सकते हैं, और आजकल तो मैगजीन में आपको बुनाई के बारे में पढ़ने को खूब मिलता है.
निशा: शालू जी, ब्रेड को सूखा ही लेना है.
निशा: निखिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: टिक्की तवे या पैन पर ज्यादा अच्छी बनती है. माइक्रोवेव में पक तो जाएगी लेकिन क्रिस्पी नहीं बनेगी.
निशा: फातिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ma'am iski chattni ki b koi recepie h
निशा: साक्षी जी, इसके लिये हरे धनिये की चटनी और मीठी सोंठ चटनी बनाई जाती है, वेबसाइट पर दोंनों चटनी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा अंटी आप एक नंबर हो।
Kitney admio ke liye pryapt h
Good morning
I am not finding arrarot powder in market.is arrarot replace by corn flour
निशा: तनवी जी, अरारोट किराना स्टोर पर मिल जाता है, इसकी जगह कार्न फ्लोर यूज किया जा सकता है.
I tried and every body in my family appreciated me and my dish. Thank u Mam.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji aaloo tikki ko or kiske sath kha skte hai jisae sukha sukha na lge q k hmare ghr pr gila khane ki habit hai
Aloo tikki ki recipe bahut tasty h. Thanx mam
Realy its very tasty