मूंग दाल दोसा - Moong Dal Dosa Recipe

मूंगदाल का दोसा आसान और जल्दी बनने वाला नाश्ता है. मूंगदाल को भीगकर तैयार होने में एक घंटा ही लगता है और इसके बैटर को फर्मेन्ट करने की जरूरत भी नहीं होती. स्वाद में लाजबाव कुरकुरा मूंगदाल का दोसा आपको बहुत पसंद आयेगा.
Read - Moong Dal Dosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Dosa
- मूंग दाल - 1/2 कप
- चावल - 1/4 कप
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा सा अधिक या स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 1
- तेल - दोसा सेकने के लिये
विधि - How to make Moong Dal Dosa?
छिलके वाली मूंग दाल को पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो दीजिये. चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.
दाल को अच्छे से मसल कर इसके छिलके उतार लीजिए, छिलके को पानी पर तैराइये और निकाल दीजिये, तरीका वीडियो से देखा जा सकता है.. दाल और चावल से पानी निकालिये और हल्का दरदरा पीस लीजिए, इसमें हरी मिर्च और आवश्यकतानुसार पानी डाल पीसा जा सकता है, मिश्रण को बड़े प्याले में निकाल लीजिये.
मिश्रण में नमक और हरा धनिया डाल कर मिक्स कर लीजिए. मिश्रण न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए एकदम सही कंसिस्टेंसी में होना चाहिए, जिस तरह दोसा बनाने का बैटर तैयार कर लीजिये. दोसे बनाने के लिये घोल तैयार है.

दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गैस पर रखिये, हल्का गरम कीजिये और तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, मिश्रण से 1 से डेढ़ चमचा घोल लेकर तवे पर एक जैसा पतला-पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये. तेज और मीडियम गैस पर दोसे को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

दोसा निचली सतह पर अच्छा गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार है. दोसा पूरी तरह से सिक गया है और क्रिस्पी भी है. दोसे को उतार कर प्लेट में रख लीजिये और दूसरा दोसा बनाने के लिये गैस को धीमा कर लें, तवे पर पानी के छींटे मारें, ताकि तवा थोड़ा ठंडा हो जाय, अब पेपर नेपकिन से या गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, दोसा फैलाते समय तवा ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है, दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये और नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, सारे दोसे इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम मूंग दाल के दोसे को हरे धनिये की चटनी टमेटो सॉस या मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव :
- छिलके वाली मूंग दाल की जगह धुली मूंग दाल भी ली जा सकती है.
- दोसे का बैटर तवे पर फैलाते समय तवा हल्का गरम होना चाहिए ज्यादा गरम तवा होने पर दोसा चिपक जाएगा और फैलेगा नहीं.
- दोसे में आप मसाले वाले आलू या पनीर की स्टफिंग भी यूज कर सकते हैं.
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सागर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघा जी, तवा को तेल लगाकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये, तवे को हल्का ठंडा कर लीजिये, नैपकिन पेपर या सूती कपड़े से हल्का सा पोंछ लीजिये, दोसा के घोल को पतला फैलाइये और बनाइये, दोसा फैलाते समय तवा बिलकुल हल्का गरम हो, बहुत अच्छा दोसा फैलता है, परेशान न हों थोडी़ सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे से इन्हें बना सकेंगी.
निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकित जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर उरद की दाल बनाना देख सकते है.
निशा: किरण जी, अपना अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवीना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for dosa recipe it's yummm, maam ek marriage m maine munglate khaya tha mung dal ka bna tha per bilkul omlate jaisa kya aap bta skte h uske recipe
निशा: सुगंधा जी, थोड़ा डिटेल में मुझे बतायें, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुधीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thnku
निशा: रूपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विद्या जी, आप बहुत अच्छे से बना सकेंगी.
निशा: पूजा जी, दोसा किसी भी पैन में बना सकते हैं लेकिन नानस्टिक पैन में दोसा आसानी से पलट कर बनाया जा सकता है.
Bahu bahut dhanyvad
Pls aap moong dal ke papad ki recipe batay
Thank you so much
निशा: हेतल जी, मैं जल्द ही इन्हें बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सविता जी, जी हां इसे एक तरफ से ही सेका जाता है.
निशा: नीतू जी, बैटर की कंसीस्टेंसी सही रखें और रैसिपी में दिए हुए सुझावों पर ध्यान दीजिए आप अच्छा डोसा बना सकेंगी.
निशा: पूजा जी, सादा तवा पर बना रहे हैं तो तवा को तेल लगाकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये, तवे को हल्का ठंडा कर लीजिये, नैपकिन पेपर या सूती कपड़े से हल्का सा पोंछ लीजिये, दोसा फैलाइये और बनाइये, दोसे तवे से आसानी से निकलेंगे.
Nisha ji iske ke saath kon si chatni serve karni chaye he please send its recipe
thnq so much mam for sharing such an outstang dosa recipe...i often visit your site for getting help and tricks to cook food delitious n healty.I really appreciate d way u explain things n giv ur remark also to tkcr if any challenges are associated with any recipie.thnq once again...n it seems vry motherly when u explain things vry softly n patiently.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya moong ki dal ki jgh arhar ki dal use kr skte h?
निशा: ज्योति जी, ये दोसा मूंग दाल दोसा है,इसमें मूंग की दाल ही यूज की जाती है.
निशा: उपासना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, घोल को थोड़ा पतला रखिये, और दोसा अच्छा ब्राउन होने तक सेकिये, दोसा अच्छा क्रिस्पी बनेगा.
निशा: शुचिजी, मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: निकिता जी, दोसा यदि पतला है तो एक ही ओर से क्रिस्प होने तक सेकें और अगर दोसा मोटा है तो उसे दोंनो ओर से सेकने पर अच्छा रहेगा.
Kya ye shi h
Maine first time dosa banaya or wo bahut tasty nd crspy bana..thank u soo much for a delicious recipy
निशा: चारू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.