मूंग दाल दोसा - Moong Dal Dosa Recipe

मूंगदाल का दोसा आसान और जल्दी बनने वाला नाश्ता है. मूंगदाल को भीगकर तैयार होने में एक घंटा ही लगता है और इसके बैटर को फर्मेन्ट करने की जरूरत भी नहीं होती. स्वाद में लाजबाव कुरकुरा मूंगदाल का दोसा आपको बहुत पसंद आयेगा.
Read - Moong Dal Dosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Dosa
- मूंग दाल - 1/2 कप
- चावल - 1/4 कप
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा सा अधिक या स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 1
- तेल - दोसा सेकने के लिये
विधि - How to make Moong Dal Dosa?
छिलके वाली मूंग दाल को पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो दीजिये. चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.
दाल को अच्छे से मसल कर इसके छिलके उतार लीजिए, छिलके को पानी पर तैराइये और निकाल दीजिये, तरीका वीडियो से देखा जा सकता है.. दाल और चावल से पानी निकालिये और हल्का दरदरा पीस लीजिए, इसमें हरी मिर्च और आवश्यकतानुसार पानी डाल पीसा जा सकता है, मिश्रण को बड़े प्याले में निकाल लीजिये.
मिश्रण में नमक और हरा धनिया डाल कर मिक्स कर लीजिए. मिश्रण न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए एकदम सही कंसिस्टेंसी में होना चाहिए, जिस तरह दोसा बनाने का बैटर तैयार कर लीजिये. दोसे बनाने के लिये घोल तैयार है.

दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गैस पर रखिये, हल्का गरम कीजिये और तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, मिश्रण से 1 से डेढ़ चमचा घोल लेकर तवे पर एक जैसा पतला-पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये. तेज और मीडियम गैस पर दोसे को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

दोसा निचली सतह पर अच्छा गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार है. दोसा पूरी तरह से सिक गया है और क्रिस्पी भी है. दोसे को उतार कर प्लेट में रख लीजिये और दूसरा दोसा बनाने के लिये गैस को धीमा कर लें, तवे पर पानी के छींटे मारें, ताकि तवा थोड़ा ठंडा हो जाय, अब पेपर नेपकिन से या गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, दोसा फैलाते समय तवा ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है, दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये और नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, सारे दोसे इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम मूंग दाल के दोसे को हरे धनिये की चटनी टमेटो सॉस या मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव :
- छिलके वाली मूंग दाल की जगह धुली मूंग दाल भी ली जा सकती है.
- दोसे का बैटर तवे पर फैलाते समय तवा हल्का गरम होना चाहिए ज्यादा गरम तवा होने पर दोसा चिपक जाएगा और फैलेगा नहीं.
- दोसे में आप मसाले वाले आलू या पनीर की स्टफिंग भी यूज कर सकते हैं.
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मेघा जी, तवे पर चारो ओर तेल लगाकर उसे अच्छा गरम होने दीजिये, तवे को ठंडा कीजिये, और एक्स्ट्रा तेल पेपर टावल से पोंछ कर हटा दीजिए, या आलू काट कर तवे पर रगड़ कर उसे दोसे के लिये तैयार कीजिये, अब दोसा बनाइये, दोसा नहीं चिपकेंगे, नानस्टिक तवा भी यूज कर सकते हैं.
निशा: रिशु जी, दोसे के सिकने बाद जब दोस ऊपर से थोड़ा डार्क हो जायें, तब ऊपर से थोड़ा चाट मसाला, हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ पनीर डाल कर फैला दीजिये, दोसे को फोल्ड कीजिये और सर्व कीजिये.
निशा: गौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ईशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शादन जी, सांबर और नारियल की चटनी दोंनो रेसिपी वेबसाइट और मेरे चेनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांबर और नारियल की चटनी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शिखा जी, तवे पर तेल डालकर अच्छा गरम कर लीजिये इसके बाद थोड़ा ठंडा करके अतिरिक्त तेल पोंछ लीजिये, और अब दोसा बैटर तवे पर फैलाइये और मीडियम हाई गैस पर दोसे को नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिये अब पलटिये, हो सकता है पहला दोसा टूट जाय, तवे को गीले कपड़े से पोंछ कर फिर से तेल डालकर इसी तरह दोसा बनायें दोसे अच्छे बनेंगे या फिर नानस्टिक तवा ले सकते हैं.
निशा: शुचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रंजू जी, आप ये दोसा बनाइये, बिना फरमेन्ट किये भी ये दोसा क्रिस्पी बनेगा.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya is dose ko banane k liye khameer ki jarurat nhi hoti
निशा: बीना जी, इसे फरमेन्ट करने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: स्वेक्षा जी, दोसे को नान स्टिक तवा पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है, सादा तवा पर बना रहे हैं, तब तवा पर या तो 2-3 परांठे बना लिये जाय या फिर तवा को तेल लगाकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये, तवे को हल्का ठंडा कर लीजिये, नैपकिन पेपर या सूती कपड़े से हल्का सा पोंछ लीजिये, दोसा फैलाइये, और बनाइये, दोसे तवे से आसानी से निकलेंगे.
Nisha G Dal k jhilke ko feke na usi attey mein goondh k pranthe ya roti banye bahut hi swadisth bantey h khas tor se makke ke attey k sath
निशा: दीपक जी आप सही कह रहें हैं, छिलके के साथ थोड़ी सी दाल भी जाने दीजिये और अच्छा स्वाद आयेगा.
निशा: गुरजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you
निशा: नेहा जी हां दाल की मात्रा यही लीजिये.