साबूदाना नमकीन | Sabudana Namakeen Recipe for Vrat/Navratra

व्रत के लिये स्पेशल नमकीन बनती है ये तो आप सभी जानते हैं, ये नमकीन आप बाजार से खरीद सकते हैं, नवरात्रि चल रहें हैं इस समय बाजार में व्रत की नमकीन हर जगह मिल जाती है और यदि आप ये व्रत की नमकीन घर में बनाना चाहें तो घर में भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं, घर में बनी नमकीन बाजार से स्वादिष्ट भी बनेगी.
ये व्रत में खाई जाने वाली नमकीन कई प्रकार की बनाई जाती है. आप मूंगफली के दाने और बड़े साबूदाने से ये व्रत की नमकीन बना सकते हैं, इस नमकीन में आप मन पसन्द कोई भी सूखी मेवा हल्की सी भून कर मिला दीजिये, उससे और भी अधिक स्वादिष्ट बन जाती है. इस नमकीन को आप एक दिन बना लीजिये और पूरे 9 दिन के व्रत में खाइये या महिने तक रख कर खाइये ये आपको बहुत ही पसन्द आयेगी.
Read This Recipe in English - Sabudana Namkeen mixture Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Namakeen for Vrat/Navratra
- बड़ा साबुदाना - 200 ग्राम ( 1 कप)
- मूंगफली के दाने - 200 ग्राम (1 कप)
- बादाम - 20 - 25
- रिफाइन्ड तेल या घी - तलने के लिये
- नारियल - पतला कतरा हुआ (आधा कप)
- सेंधा नमक - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Sabudana Namakeen for Vrat/Navratra
बड़े साबूदाने को किसी बर्तन में निकालिये, 2 छोटी चम्मच पानी डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, 5- 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि ये थोड़े से नम हो जांय. मूगफली के दाने साफ कर लीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में एक कप तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल जब अच्छा गरम हो जाय तब गरम तेल में चमचा पूरा भर हुआ साबूदाना डालिये, आग बिलकुल धीमी कर दीजिये, साबूदाना फूलने दीजिये, बीच बीच में कलछी से चला दीजिये, अगर साबूदाने फूल कर उचट रहे हों तो कढ़ाई के ऊपर थाली ढकी जा सकती है, पूरे साबूदाने फूलने के बाद, साबूदाने को अन्दर तक सिकने के बाद, इन्हैं प्लेट में निकाल लीजिये. साबूदाने को तोड़कर या खा कर देख लीजिये कि वह अन्दर तक भून गया है. बचे हुये साबूदाने इसी तरह फिर से डालिये और तल कर निकाल लीजिये. सारे साबूदाने इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
अब आप मूंगफली के दाने तेल में डालिये और धीमी आग पर कलछी से चलाते हुये हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये ये बड़ी जल्दी 3-4 मिनिट में भून जाते हैं
बादाम भी तेल में डाल कर भून कर निकाल लीजिये और नारियल के टुकड़े भी हल्के से भून कर निकाल लीजिये.
इन सभी भुनी हुई चीजों को मिलाइये, पिसा हुआ सेंधा नमक और पिसी हुई काली मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये. लीजिये तैयार हो गई आपके लिये व्रत की स्वादिष्ट नमकीन. ये नमकीन आप ठंडा होने पर अभी आज के व्रतमें खाइये और बची हुई नमकीन कन्टेनर में भर कर रख लीजिये दूसरे दिन व्रत में या 2 महिने तक कभी भी खाइये.
कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
eisa kyo hua tel bhi garm tha aur sabudana narm bhi ho gaye the.
निशा: रतना जी, साबूदाना तलते समय उचटते हैं, तेल से बाहर आते हैं, कढ़ाई के ऊपर थाली को उल्टे हाथ से पकड़ कर रखने से, उससे टकरा कर साबूदाने बापस तेल में ही चले जाते हैं, और जब ये सिक जाते हैं तब नहीं उचटते थोड़ी सी साबधानी यानि कि कढ़ाई के ऊपर थाली रखें, कोई प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: नेहा जी, इस नमकीन को बनाने के लिए व्रत के लिए बड़ा साबूदाना का इस्तेमाल हुआ है. आपको यह किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगा. साबूदाना को अच्छे से फुलाने के लिए, साबूदाना में एक टेबल स्पून पानी डालकर उसे हल्का सा नरम कर लें, पैन में पर्याप्त मात्रा में तेल लेकर अच्छे से गरम कर लीजिए, और इन्हें धीमी-मध्यम आंच पर थोड़ा थोड़ा डालते हुए भून लीजिए.
निशा: रेशमा जी, हमने यह नमकीन खासतौर पर व्रत के लिए तैयार की है. इसलिए सेंधा नमक का उपयोग किया है. आप साधारण नमक भी डाल सकती हैं.
निशा: प्रांजल जी मेरे वेबसाइट और चैनल पर अनेक प्रकार के फलाहारी रेसिपी हैं, आप उन्हैं देख सकते हैं.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice food for fast
निशा: रूपा जी, साबूदाने के ऊपर दूसरे हाथ से थाली पकड़ कर ढकते हुये साबूदाना को दूसरे हाथ से चलाते हुये भूनिये, थाली से टकराकर साबूदाने वापस कढ़ाई में आ जाते है, यानि कि साबूदाने कढ़ाई में ही रहेंगे.
namkeen ke liye sabudana jo hum kichdi banane me use karte hai vo hi lena hai kay
निशा: कविता जी, नमकीन को बड़े साबूदाने से बनाया जाता है और खिचड़ी बड़े और छोटे दोंनो साबूदाने से बन जाती है.
निशा: सुनैना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: learn, साबूदाना प्लान्ट की जड़ों से स्टार्च निकाल कर बनाया जाता है, ये शाकाहारी है, लेकिन बनते समय क्या प्रोसेस हो रहा है इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
निशा: निकिता जी हां अवश्य कीजिये.
निशा: प्रतिभा, रिफाइन्ड मूंगफली और सनफ्लोर ओइल यूज किया जाता है.
you make deep fry gobhi
निशा: आदित्य जी गोभी को फ्राई करके सब्जी अच्छी बनती है.
Kotisah Dhanyawaad aapke is safal prayaas k liye
निशा: ओमतिवारी, बहुत बहुत धन्यवाद.