स्वीट मिल्क रॉल्स - Sweet Milk Dinner Rolls Recipe

स्वाद हल्के मीठे और बहुत ही स्वादिष्टस्वीट मिल्क रॉल्स सभी को बहुत पसंद आते है. आप इन रॉल्स को सुबह नाश्ते में और शाम के समय डिनर में खा सकते हैं, या कभी भी हल्की भूंख लग रही है, आप इन्हैं खा सकते हैं.
Read - Sweet Milk Dinner Rolls Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Milk Dinner Rolls
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- मक्खन - 1 बडा़ चम्मच
- पाउडर चीनी - ¼ कप (चार बडे़ चम्मच)
- दूध - 1 कप
विधि - How to make Sweet Milk Dinner Rolls
एक बडे़ प्याले में मैदा डाल दीजिये इसमें ड्राई एक्टिव यीस्ट, नमक, पिघला हुआ मक्खन, चीनी पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिला दीजिये, और गुनगुने दूध की सहायता से नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, हाथों पर थोडा़ सा मक्खन लगा कर गूंथे हुए आटे को मसल-मसल कर 5-6 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कीजिये. गुथे आटे को चारों ओर से मक्खन लगाकर चिकना करके 2 घंटे के लिये ढककर, गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फूल कर दुगना हो जायेगा.
2 घंटे बाद जब आटा फूल कर दुगुना हो जाये तो हाथ पर थोडा़ सूखा मैदा लगाकर आटे को पंच करके थोड़ा सा मसल लीजिये. अब आटे को बराबर साईज के टुकडो़ं में तोड़ लीजिए. इतने आटे से करीब आठ भाग करते हुये तोड़ लीजिये, अब एक-एक टुकडे़ को उठाते हुए गोल आकार देते हुए रॉल्स बना लीजिए

बेकिंग ट्रे लीजिए और इसे तेल लगाकर अच्छे से चिकना कर लीजिए और सभी रॉलस को थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगाकर ट्रे में रखते जाईये. अब इन रॉल्स के उपर थोडा़ सा तेल लगा कर चिकना कर लीजिए. ट्रे में रखे रॉल्स को ढककर आधे घंटे के लिए रख दीजिये, रॉल्स फूल कर तैयार हो जायेंगे.
रॉल्स को बेक कीजिये:
ओवन को 180 डिग्री सेन्टिग्रेड पर प्रिहीट कर लीजिये. ओवन गर्म होने बाद रॉल्स से भरी ट्रे को ओवन में रख दीजिये और 180 डि.से. पर 15 मिनिट बेक कीजिए, और चैक कीजिये, रोल्स अभी ब्राउन नहीं हुये समय को बढ़ाते हुये मिल्क रोल्स ऊपर से अच्छे ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
मिल्क रॉल्स तैयार हैं, इनके ऊपर थोड़ा सा मक्खन लगा दीजिए जिससे इनका स्वाद बढ़ जाता है. मिल्क रॉल्स को आप जैम, बटर के साथ या ऎसे ही खा सकते हैं यह बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. इन्हें आप बच्चों को जैम के साथ टिफिन में खाने के लिए दे सकते हैं.
सुझाव :-
अलग अलग ओवन में बेकिंग के टाइम में ओवन के हिसाब से फर्क हो सकता है.
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
plz reply.
निशा: सलोनी जी इन्हैं ओवन में ही बनाया जाता है, लेकिन आप इन्हैं बाटी ओवन में भी बना सकती हैं.
निशा: स्वाति जी हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: नीरू जी, इन्हैं माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल इसी तरह बनाइये जिस तरह इन्हैं ओवन में बनाते है, तरीका रेसिपी का वीडियो से देख सकते हैं.
निशा: विनीता, यीस्ट काम बहुत अच्छा होता है, दही भी डाला जा सकता है, अगर बेकिंग सोडा डाल रही है तब साथ में थोड़ा दही भी डालना है.
about sweet milk dinner roll
180 centigrade for 15 minutes. in which mode micro way ,convection or grill, micro way +convection or convection +grill? please tell me
निशा: तृ्प्ति, इन्हैं माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है.
निशा: प्रिया जी, ब्रेड और केक को डीप फ्राई करके नहीं बनाते.
You are wonderful! I tried these buns and it came out very well. Just like the bakery ones.
Thanks,
Smriti
निशा: स्मर्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, ये 225 मिली. होता है.
Kya hm in rolls ko deep fry nahi kr skte h. Kyuki mere pass microwave h, ya microwave me bana skte h kya????
Plz rply......
निशा: नेहा आप इन्हैं डीप फ्राई करके बना सकती हैं.
Ingredients for Sweet Milk Dinner Rolls
Maida flour (all purpose flour) - 2 cups (250 gm)
Dry active yeast - 1 tsp
Salt - ¼ tsp
Butter - 1 tbsp
Powdered sugar - ¼ cup (4tbsp)
Milk - 1 cup
How to make sweet milk dinner roll
Take the flour in a big bowl. Add dry active yeast, salt, melted butter and powdered sugar into it, mix well and knead it with the help of lukewarm milk. Knead the dough with greased hands (with butter) for 5-6 minutes, flip it, turn it and knead it into smooth elastic dough which should not stick to your hands. Put a little butter on the dough's surface, cover it with a clean cloth and let it sit for 2 hours in a warm place.
When the dough has risen up and doubles in size, take some dry maida flour in your hand and punch the dough with your ands and press it to set down. Divide the dough into 8 equal portions and make 8 rolls, giving them round shapes.
Grease a baking tray with oil and place these rolls into the tray at a little distance from one another. Grease the rolls over the top with the help of a brush and cover the tray and leave it for about half an hour.
Rolls are ready to be baked now. Preheat the oven at 180 Centigrade. Place the baking tray in the oven at 180 centigrade for 15 minutes. Now check the rolls after baking it for 15 minutes. Bake them for about 5 more minutes until you see a nice brown crust on the rolls.
Milk rolls are ready. Put a little button on them to enhance the taste. You can serve them with jam or butter with tea or coffer. Milk rolls happen to be favourite among kids.
NISHA G PLZ INGREDIENTS GRAM MEIN BTAYE JYADA CLEAR HOTA HEIN
ITS HUMBLE REQUEST
THNAKS
निशा: दीपक जी, मैदा को ग्राम हमने कप और ग्राम दोंनो में लिखा है, और बाकी चीजें चम्मच से दी है, क्यों कि 5-10 ग्राम नापने में ज्यादा परेशानी होगी. चम्मच से आ़सानी से नाप सकते हैं.