कैरेमल केन्डी - Soft Chewy Caramel Candies Recipe

क्रीम और चीनी से बनी कैरेमल केन्डी बहुत जितनी अच्छी दिखती है, उतनी ही अच्छी स्वाद में लगती है. इसे हम किसी त्यौहार, जन्मदिन या वेलेंटाइन डे की गिफ्ट के लिये भी बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soft Caramel Candies Recipe
- क्रीम - 1 कप
- ब्राउन सुगर - आधा कप (100 ग्राम)
- सादा पाउडर चीनी - आधा कप (100 ग्राम)
- मिल्क पाउडर - 1/4 कप ( 30 ग्राम)
- शहद - 1/4 कप (70 ग्राम)
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- वनीला एसेन्स - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chewy Caramel Candies ?
किसी मोटे तले के बर्तन में क्रीम डाल लीजिये, ब्राउन सुगर और सादा चीनी भी डाल दीजिये, मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मीडियम आग पर लगातार चलाते हुये पकाइये, शहद भी डालकर मिला दीजिये, मिश्रण को जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पका लीजिये, मिश्रण में झाग आने लगते हैं और मिश्रण गाढ़ा दिखने लगता है, प्लेट पर एक ड्रोप गिरा कर देखा जा सकता है कि मिश्रण जम जायेगा या नहीं.
गैस बन्द कर दीजिये, मिश्रण में मक्खन डाल कर मिला दीजिये, वनीला एसेन्स भी डाल कर मिला दीजिये. केन्डी को जमाने के लिये ट्रे तैयार कर लीजिये. 8*8 इंच की ट्रे में रोटी रैप करने वाली फोइल बिछा लीजिये और उसमें ओलिव ओइल मक्खम या घी डालकर फोइल को चिकना कर लीजिए.

मिश्रण को चिकनी की गई फॉइल पर डालिये और एक जैसा फैला दीजिये, और केन्डी को जमने के लिये रख दीजिये. 2-3 घंटे में केन्डी जम कर तैयार हो गई है. फोइल को जमे हुये मिश्रण सहित ट्रे से निकाल कर बोर्ड पर रख लीजिये, स्केल और पिज्जा कटर या चाकू की सहायता से 1 इंच के स्ट्रेप्स काट कर तैयार कर लीजिये, अब दूसरी ओर से 1/2 इंच चौड़ाई में काट कर केन्डी को अलग करके प्लेट में रख लीजिये. 1 इंच लम्बी और 1/2 इंच चौड़ी केन्डी बन कर तैयार है. इसे हम अपने मनचाहे साइज में भी काट सकते हैं.
रैपिंग शीट से उतने बड़े टुकड़े काट कर तैयार कर लीजिये जिसमें केन्डी आसानी से रैप की जा सके. केन्डी को शीट के टुकड़े के ऊपर रख कर उसे पैक कर दीजिये. सारी केन्डी पैक करके तैयार कर लीजिये. बहुत अच्छी कैरेमल केन्डी बनकर तैयार हैं. केन्डी को किसी डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख लीजिये,और जब भी आपका मन हो केन्डी खाइये और खिलाइये.
सुझाव:
अगर आपके पास केन्डी थर्मामीटर है तब आप थर्मामीटर उबलते मिश्रण में डालिये और 250 डि.फारेनहाइट या 120 डि. सेल्सियस. तक मिश्रण को पका लीजिये और सैट रख दीजिये.
कैरेमल केन्डी को वेलेन्टाइन डे पर पैक करके गिफ्ट किया जा सकता है.
कमेंट (61)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: समिति जी, अवश्य बन जायेंगी.
निशा: नीतू, मिल्क पाउडर सागर ब्रान्ड का है और अमुल ब्रान्ड क्रीम यूज की है, ये हमारे यहा आसानी से मिल जाते हैं, आप किसी भी अच्छी ब्रान्ड की ये चीजें ले सकते हैं.
निशा: मीनाक्षी, जी हा ये शक्कर ही है लेकिन कलर में ब्राउन होती है.
Maine aaj candy banai per wo jami nahi. Maine usko bahut der tak pakaya tha per refrigerator main bhi nahi jami. I think main honey jyada daal diya tha.
Although it was very tasty. Me and my wife finished it is single day :D.
Next time what should I do so that yeh acche se jam jaye ? Should I add more milk powder ?
Can we mix little bit of choco power as well ?
निशा: विकास जी, शहद कम डालें और मिल्क पाउडर ज्यादा डाल सकते है, चौको पाउडर डाला जा सकता है.
Please tell me what to use instead of brown sugar? And is it necessary to use vanilla essence?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया जी, ब्राउन सुगर कलर लाने के लिये डालिये, सादा सुगर लेकर बना सकते हैं.
निशा: रश्मि, कैरेमल केन्डी जमाने के लिये आप किसी भी मैटल के या सिलीकोन के बर्तन यूज कर सकते हैं.
HAPPY MAHASHIVRATRI TO YOU AND YOUR FAMILY...........
निशा; शुचि जी, आपको भी शिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामानायें.
निशा: अनोनीमस, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
maine candy bnai . wo bani to bhot tasty par wo jami hi nhi. pakai bhi bhot thi. kya kami reh gyi mam plz reply
निशा: मानसी, कैन्डी थोड़ी कम पकी होती है तो नहीं जमती, आप उसे फिर से धीमी आग पर मेल्ट करके थोड़ा और पका कर, जमा दीजिये, केन्डी जम जायेगी.
निशा: अंजू, ब्राउन सुगर और गुड़ का चूरा अलग अलग होते हैं.
निशा: मेरा डिनर सैट strahl japan का है, मसाले MDH के यूज करती हुँ, धनियां सोंफ साबुत आते है जो पीस कर यूज किये जाते हैं.
निशा: लक्ष्मी, इसे गैस पर बनाया है, और जमाने के लिये एसे हवा में रख सकते हैं और फ्रिज में रख सकते हैं.
निशा: सृ्ष्ठी, ब्राउन सुगर की जगह उतनी ही सादा चीनी ले लीजिये.
निशा: संदीप जी, आपने बिलकुल सही किया है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
love u regards anjana sarolia.
निशा: अंजना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thanx & regards
निशा: राजेन्द्र जी, हनी को चीनी और क्रीम के पकते समय ही डाल दीजिये, धन्यवाद.
can we skip it?
निशा: आयशा, बिना हनी के भी कैरेमल केन्डी बनाई जा सकती है, लेकिन हनी डालने से चौकलेट थोड़ी चीयू बनती हैं.
निशा: स्वप्ना जी, सुगर और क्रीम को पकाते समय ही शहद डाल कर मिला दीजिये.
निशा: अंजना जी, आप सही कह रही हैं इसे सादा चीनी से बनाइये, ब्राउन सुगर तो हमने कलर के लिये डाली है, सादा चीनी से बहुत अच्छी कैरेमल केन्डी बनेगी.
The caramel candies made using cream and sugar are as delicious in taste as they appear. We can make this on any festival, birthdays or valentine’s day and gift it to someone.
Ingredients for Soft Caramel Candies Recipe
Cream - 1 cup
Brown sugar - ½ cup or 100 grams
Plain sugar - ½ cup or 100 grams
Milk powder - ¼ cup or 30 grams
Honey - ¼ cup or 70 grams
Butter - 2 tbsp or 50 grams
Vanilla essence - 1 tsp
How to make Chewy Caramel Candies
To make caramel candy, firstly put the cream in a thick bowl, add brown sugar and plain sugar to it, add milk powder as well. Keep stirring and cook it on medium flame. Cook till it has a thick consistency. Put a drop of mixture on a plate and check if it has a thick consistency.
Turn off the flame. Add butter to it and mix well. Now add vanilla essence to it and mix thoroughly. Prepare a tray to freeze the candy. Spread a foil in an 8*8 tray. Now grease the tray by applying olive oil, ghee or butter on the foil.
Pour the mixture on the greased foil and spread it evenly. The mixture is now ready to freeze. The candy will freeze in 2-3 hours. Take out the frozen candies along with the foil, using a pizza cutter, scale or knife. Cut the candy into pieces of 1 cm from one side and ½ cm from another side. We can cut the candy as per our choice.
Cut the wrapping sheet in a proper size so that the candies can be wrapped in it easily. Put the candies on top of the wrapping sheet and roll it out. Wrap all the caramel candies similarly. Very tasty caramel candy is prepared. Store the candies in a container and put it in the refrigerator. Enjoy eating caramel candies whenever you want.
Suggestions :
If we have candy thermometer, then these candies can be made more easily.
Dip the candy thermometer in the mixture and cook it till 120 degrees centigrade or 250 Fahrenheit and then let it freeze.
Caramel candies can be nicely packed and gifted to someone special on valentine’s day.