पिज्जा मसाला बन - Pizza Buns Recipes

📅 19 अक्टूबर 2013 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 62 कमेंट ★ 3.2 (6296)


अगर आप पिज़्ज़ा पसंद करते हैं तो आपको पिज़्ज़ा मसाला बन बहुत पसंद आयेंगे. पिज़्ज़ा बन में टॉपिग्स की जगह चीज, सब्जियां, सॉस आदि अन्दर भरीं होतीं है इसलिये आप पिज़्ज़ा बन्स (Stuffed Pizza Buns) बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.

Read - Pizza Buns Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Buns

आटा गूंथने के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच

स्टफिंग के लिये - Stuffing for Pizza Buns

  • बेबी कार्न - 5 - 6
  • शिमला मिर्च - 2 मीडियम आकार के
  • हरे मटर के दाने - आधा कप
  • स्वीट कार्न - आधा कप
  • मोजेरीला चीज - 2*3 इंच का टुकड़ा ( 60 ग्राम)
  • पिज्जा सास - 2 टेबल स्पून
  • तिल - 1 छोटी चम्मच
  • ओरगनो पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • क्रस्ड काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Stuffed Pizza Buns

पिज्जा मसाला बन के लिये आटा  तैयार  कीजिये  Pizza Bun dougn Recipe
 मैदा में इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट डाल कर मिला दीजिये, नमक, चीनी और आधा तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सोफ्ट चपाती जैसा आटा लगा कर तैयार कर लीजिये, हाथ पर तेल लगाकर आटे को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये. चिकने गुथे आटे को ऊपर से तेल लगाकर चिकना कर के ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2 घंटे में फूल कर दुगना हो जायेगा.

स्टफिंग तैयार कर लीजिये - Prepare stuffing for Pizza Buns
बेबी कार्न को धोकर बारीक काट लीजिये, शिमला मिर्च को धोइये और बीज हटाकर बारीक काट लीजिये. पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कर लीजिये, अब पैन में स्वीट कार्न के दाने, हरे मटर मटर के दाने, बेबी कार्न और शिमला मिर्च डाल दीजिये, नमक, काली मिर्च और ओरगनो पाउडर डालकर मिला दीजिये और चलाते हुये 2 -3 मिनिट भून लीजिये, अब पिज्जा सास डालकर मिला दिजिये. स्टफिंग तैयार है. स्टफिंग को ठंडा होने दीजिये.


मोजेरीला चीज को कद्दूकस कर लीजिये.
फूले हुये आटे को हाथ से हल्का सा मसल कर पंच कर लीजिये, हाथ में थोड़ा सूखा मैदा लगाकर, आटे से 8 लोइयां बराबर की तोड़कर तैयार कर लीजिये.

एक लोई उठा लीजिये, हाथ पर सूखा मैदा लगा कर, लोई को उंगली और अंगूठे से थोड़ा सा पतला 2-3 इंच के व्यास में बड़ा लीजिये, और इसके ऊपर 2 छोटे चम्मच स्टफिंग रखिये, ऊपर से 1 छोटा चम्मच मोजेरीला चीज डाल दीजिये और आटे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये. और बन का आकार देकर, चिकनी की गई बेकिंग ट्रें में लगा दीजिये, सारे बन इसी तरह भर कर, बनाकर ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाकर रख दीजिये.

बेकिंग ट्रे में लगे बन को ढककर आधा घंटे के लिये गरम जगह पर रख दीजिये. बन फूल कर तैयार हो जायेंगे, उसके बाद इन्हैं बेक कीजिये.
ओवन को 200 डि. से. पर प्रीहीट कर लीजिये.
बन के ऊपर क्रीम या बटर लगाकर चिकना कर लीजिये और ऊपर से थोड़े थोड़े तिल डाल दीजिये. बेकिंग ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 200 डि. से. पर 10-12 मिनिट के लिये सैट किजिये, बन को चैक करते हुये, गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
पिज्जा मसाला बन एकदम सुनहरे बेक होकर तैयार है.

सुझाव -
इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को डायरेक्ट आटे में मिलाया जा सकता है, लेकिन ड्राई एक्टिव यीस्ट को अलग से गुनगुने पानी /चीनी में डालकर एक्टिव करना होता है.
यदि आलिव आयल न हो तो कोई भी रिफाइन्ड कुकिंग आयल ले सकते हैं.
 सब्जियां अपने पसन्द से गाजर, बीन्स, गोभी कुछ डाल सकते हैं.
पिज्जा मसाला बन को बेक होने में अलग अलग ओवन में समय का अन्तर आ जाता है, इसलिये इन्हें बेक करते समय चैक बराबर करते रहें.  

Pizza Masala Bun Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (6296 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (62)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sunanda
Pizza Buns Recipe
If you love eating pizzas then you will definitely like Pizza Masala Bun. In Pizza Masala bun you can add cheese, vegetables, and sauce as stuffing, so it's a perfect option for tiffin for your tiny tots.

Ingredients for Pizza Masala Buns
For dough :
Plain flour - 2 cups
Olive oil - 2 tbsp
Salt - 1/2 a tsp
Sugar - 1 tsp
Instant dry active yeast - 1 tsp

Stuffing for Pizza Masala Buns
Baby corn - 5-6
Medium sized capsicum - 2
Green peas - 1/2 cup
Sweet Corn - 1/2 cup
Mozzarella cheese - 2*3 inch slice ( 60 gm)
Pizza sauce - 2 tbsp
Sesame - 1 tsp
Oregano powder - 1/2 tsp
Crushed black pepper - 1/4 tsp
Salt - 1/4 tsp

How to make Pizza Masala Buns
First of all knead the dough for Pizza masala bun. Add instant dry active yeast to the plain flour. Add salt, sugar, oil and mix all the ingredients thoroughly. Add lukewarm water periodically and knead dough. Grease your palm with oil and knead the dough until smooth. Now add a layer of oil over the dough and keep it aside on a warm place for 2 hours. By the time it will get fermented properly.

Prepare stuffing for Pizza Masala Buns

Wash and finely chop the baby corns. Wash and deseed the capsicum, slice them finely. Heat a tsp of oil in a pan. Now add sweet corn, green peas, baby corn, capsicum, salt, black pepper and oregano powder and stir fry for 2-3 mins. Add pizza sauce and the stuffing is finally ready. Let the stuffing cool for a while.
Grate the cheese.
Now take the fermented dough and slightly punch it. Sprinkle little amount of plain flour on your palms and divide the dough into 8 equal portions.
Again sprinkle plain flour on your palms and take a portion of dough. Flatten it to a diameter of about 2-3 inches. Place 2 tsp of stuffing over the dough and sprinkle a tsp of grated mozzarella cheese. Raise the dough from all the sides and seal the stuffing inside the dough properly. Shape it into a bun and place it over a greased tray at a considerable distance.
Cover and keep aside the dough for half an hour at a warm place. The dough will get fermented by this time and then bake it.
Preheat the oven to 200 degree centigrade.
Grease the bun with a layer of butter or cream and sprinkle some sesame seeds over it. Place it on a baking tray and bake it for 10-12 mins at 200 degree centigrade. Bake until the bun turns golden brown.
Golden brown Pizza Masala Buns are finally ready.
Extra Tips-
Instant dry active yeast can be directly added to the plain flour and it doesn't need to be activated by mixing it with lukewarm water.
Cooking oil can be used instead of olive oil.
Add vegetables as per choice like carrots, beans, cauliflower etc.
For baking, different oven may have variable baking time so keep a check while baking.