पिज्जा मसाला बन - Pizza Buns Recipes

📅 19 अक्टूबर 2013 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 62 कमेंट ★ 3.2 (6296)


अगर आप पिज़्ज़ा पसंद करते हैं तो आपको पिज़्ज़ा मसाला बन बहुत पसंद आयेंगे. पिज़्ज़ा बन में टॉपिग्स की जगह चीज, सब्जियां, सॉस आदि अन्दर भरीं होतीं है इसलिये आप पिज़्ज़ा बन्स (Stuffed Pizza Buns) बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.

Read - Pizza Buns Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Buns

आटा गूंथने के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच

स्टफिंग के लिये - Stuffing for Pizza Buns

  • बेबी कार्न - 5 - 6
  • शिमला मिर्च - 2 मीडियम आकार के
  • हरे मटर के दाने - आधा कप
  • स्वीट कार्न - आधा कप
  • मोजेरीला चीज - 2*3 इंच का टुकड़ा ( 60 ग्राम)
  • पिज्जा सास - 2 टेबल स्पून
  • तिल - 1 छोटी चम्मच
  • ओरगनो पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • क्रस्ड काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Stuffed Pizza Buns

पिज्जा मसाला बन के लिये आटा  तैयार  कीजिये  Pizza Bun dougn Recipe
 मैदा में इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट डाल कर मिला दीजिये, नमक, चीनी और आधा तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सोफ्ट चपाती जैसा आटा लगा कर तैयार कर लीजिये, हाथ पर तेल लगाकर आटे को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये. चिकने गुथे आटे को ऊपर से तेल लगाकर चिकना कर के ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2 घंटे में फूल कर दुगना हो जायेगा.

स्टफिंग तैयार कर लीजिये - Prepare stuffing for Pizza Buns
बेबी कार्न को धोकर बारीक काट लीजिये, शिमला मिर्च को धोइये और बीज हटाकर बारीक काट लीजिये. पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कर लीजिये, अब पैन में स्वीट कार्न के दाने, हरे मटर मटर के दाने, बेबी कार्न और शिमला मिर्च डाल दीजिये, नमक, काली मिर्च और ओरगनो पाउडर डालकर मिला दीजिये और चलाते हुये 2 -3 मिनिट भून लीजिये, अब पिज्जा सास डालकर मिला दिजिये. स्टफिंग तैयार है. स्टफिंग को ठंडा होने दीजिये.


मोजेरीला चीज को कद्दूकस कर लीजिये.
फूले हुये आटे को हाथ से हल्का सा मसल कर पंच कर लीजिये, हाथ में थोड़ा सूखा मैदा लगाकर, आटे से 8 लोइयां बराबर की तोड़कर तैयार कर लीजिये.

एक लोई उठा लीजिये, हाथ पर सूखा मैदा लगा कर, लोई को उंगली और अंगूठे से थोड़ा सा पतला 2-3 इंच के व्यास में बड़ा लीजिये, और इसके ऊपर 2 छोटे चम्मच स्टफिंग रखिये, ऊपर से 1 छोटा चम्मच मोजेरीला चीज डाल दीजिये और आटे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये. और बन का आकार देकर, चिकनी की गई बेकिंग ट्रें में लगा दीजिये, सारे बन इसी तरह भर कर, बनाकर ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाकर रख दीजिये.

बेकिंग ट्रे में लगे बन को ढककर आधा घंटे के लिये गरम जगह पर रख दीजिये. बन फूल कर तैयार हो जायेंगे, उसके बाद इन्हैं बेक कीजिये.
ओवन को 200 डि. से. पर प्रीहीट कर लीजिये.
बन के ऊपर क्रीम या बटर लगाकर चिकना कर लीजिये और ऊपर से थोड़े थोड़े तिल डाल दीजिये. बेकिंग ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 200 डि. से. पर 10-12 मिनिट के लिये सैट किजिये, बन को चैक करते हुये, गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
पिज्जा मसाला बन एकदम सुनहरे बेक होकर तैयार है.

सुझाव -
इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को डायरेक्ट आटे में मिलाया जा सकता है, लेकिन ड्राई एक्टिव यीस्ट को अलग से गुनगुने पानी /चीनी में डालकर एक्टिव करना होता है.
यदि आलिव आयल न हो तो कोई भी रिफाइन्ड कुकिंग आयल ले सकते हैं.
 सब्जियां अपने पसन्द से गाजर, बीन्स, गोभी कुछ डाल सकते हैं.
पिज्जा मसाला बन को बेक होने में अलग अलग ओवन में समय का अन्तर आ जाता है, इसलिये इन्हें बेक करते समय चैक बराबर करते रहें.  

Pizza Masala Bun Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (6296 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (62)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

marry
hello nishaji
thank u very much 4 d reply.
marry
hello Nishaji,
maine aapki bahut saari recipe try ki hai aur wo sab bahut tasty hoti hain aur ekdum perfect bhi hoti hain.aapki site sach me recipes ka KHAJANA hain.thnx 4 all these recipes.
maine ye bun try kiye the but ye bake hone k baad hard ho gaye the,soft nhi the aur colour bhi utna brown nhi aaya.Pls muje bataye ki kaha galti ho gayi hai mujse.
निशा: मैरी, वन अच्छी तरह स्पंजी न हुये हों तब वे सख्त हो सकते हैं, इसमें यीस्ट खराब हो सकता है, यीस्ट कम हो सकता है, आटा पह्ले यदि पूरी तरह फूला हो तो वन अवश्य अच्छे बनेंगे.
khushbu ginodia
Dear Nishaji,

i love the pizza bun receipe.i made it perfectly and my full family enjoy it very much.thanks for teaching.
निशा: खुशबू, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
sumitra chandgothia
Dear nisha

I loved the pizza bun recipe. The buns came out perfect and my whole family enjoyed it. Have u written a recipe book? If yes where is it available.

sumitra
निशा: सुमित्रा जी, मेरी कोई रेसिपी बुक नहीं है, मेरा सारा कुछ वेबसाइट और यूट्यूब पर ही लिखा है, धन्यवाद.
Rajni naruka
Dear Nishaji,
apki ankho me saje he jo bhi Sapne Or
Dil me 6upi he jo bhi Abhilashaye,

Yah naya varsh unhe sach kar jaye
Aap K Liye Yahi Hai Hamari Shubhkamna. :)
निशा: रजनी, आपको भी मेरी नव वर्ष की ढेरों शुभकामनायें.
meenakshi bhatia
निशा जी क्या इसे cake ओवेन मे भी बनाया जा सकता हैं
निशा: मीनाक्षी जी इसे ओवन में ही बनाते हैं.
dakshina sharma
pizza sauce kaise banta hain ??

निशा: दक्षिणा जी, पिज्जा सास की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पिज्जा सास लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Juhi
mam,kya ye recipe hum mrkt may milne waale buns k saath bna skte hain?
निशा: जूही, ये तो घर में आटा गूथ कर ही बना सकते हैं.
rajeev soam
sUper Recipes
Shikha
Hello nishaji, mujehy Apke receipe Bahutu pasand aiye. Kya esey hum electric naan me bhi bana saktey hai, if yes then kesay. Reply me soon, thanksssssssssssss

निशा: शिखा, आप कह रही हैं कि ये स्टफिंग नान में भर कर बनाई जा सकती है, तो हां स्टफिंग को नान में भर कर यानि कि स्टभ्ड नान बनाये जा सकता है.
anjana sarolia
hello nishaji,how r u ,thanks for the wonderful recipe. but i have one question in my mind if we dont want to use yeast can we use baking powder or soda and if yes how much quantity.waiting for ur reply eagerly.thanks

asmita jaiswal
nishaji bun bahot achche dikh rahe hain,main ise jaroor banana chahungi lekin mujhe agar instant dry yeast ki jagah sirf active dry yeast use karna ho toh kitne spoon lun?
निशा, असमिता जी ड्राई एक्टिव यीस्ट भी इसके बराबर ही डाला जाता है, लेकिन उसे अलग से 23 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर एक्टि़व कर लीजिये.
nm
Nishaji,

Please let me know the full recipee for micromave.
निशा: माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर इन्हैं बिलकुल इसी तरह बनाया जा सकता है.
kiran pingle
muze aap ki help chahi ye ap muze 9960100150 is no call kare OUR mere email par rpl kare
than.q
kruti
mere to bun fulte hi nahi aur fatjate hai aur usmese stuffing bahar ajata hai aur ander se kacche rehte hai
maine preheat oven karke lagbhag 22 min oven chalaya bhir bhi brown color (bun jaisa) ata nahi hai
निशा: क्रुति, अगर आटा अच्छी तरह फूल कर तैयार होगा तो वन अवश्य ही फूल कर तैयार होगे. आप रेसिपी को देखें और चीजों की बराबर मात्रा लेकर दिये गये तरीके से बनायें, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद सारी चीजें सहीं बनने लगती है.
monika garg
Mam you are a fabulous aapke recipes ka jawab nahi mam maine aapki pizaa buns recipe dekhe hai please tell me what is instant active dry yeast
निशा: मोनिका, इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट खसखस के दाने से भी बारीक दाने यीस्ट होता है, इसे गरम पानी में अलग से डालकर एक्टिव करने की आवश्यकता नहीं है, और ये अच्छा भी होता है.
Sita
Nishaji pijja is nise thanku
komal singh
kya issa bina microwav ka nahi banaya ja sakta hai
निशा: कोमल इसे ओवन में ही बनाते हैं.
Arti Yadav
ye bahut accha h mujhe bahut pasand h
payal
hi nisha,main ye puchna chahti hoon ki kya ye reccipe hote wale buns me kiase bana sakte hai,aur kaise
deepa rana
micro wave ki jagah kya use kar sakte hai?
निशा: दीपा इन्हैं ओवन में बना लीजिये.
sujata
CONVECTION MODE MEIN KIS TEMPERATURE ME BANAYA, PLZ BATAYE,
निशा: सुजाता, पिज्जा मसाला वन को हमने माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया है, आप इसमें दिये हुये तापमान को सैट करे और पिज्जा मसाला बना लीजिये.
Shreya
Hello Mam,
Is it necessary to use oregano powder ? And instead of olive oil can we use refined oil ? As I don't have yeast , what to use in place of yeast ? Please answer my all questions mam.
Waiting for your reply.
Thanks
निशा: श्रेया, ओरगेनो नहीं डालनी चाहती तो न डालें, कोई भी कुकिंग ओइल ले सकते हैं, यीस्ट आटे को फरमेन्ट के लिये डाला गया है, इसकी जगह बेकिंग सोडा, दही, चीनी और नमक, ओइल डालकर कर मैदा गूथ सकते हैं, आटा गूथने का तरीका नो यीस्ट पिज्जा रैसिपी में आटा गूथना देख सकते हैं
MAMTA
Hello Nisha Ji,
Maini Amla Candy Banayi thi. Lakin jab chini ghul gaye to us me Fangas aa gai. Maini Fungas wale pieces nikal diye. Or jab dhoop me sukhand ke liye plate me dal kar rakhe to phir se Fungas lag gayi. kaha galti huy hai. please bataye. Thanks
निशा: ममता, आंवले या तो ज्यादा रखे हुये हों फल पहले से खराब होने की वजह से एसा हो सकता है.
anita patodi
me apki sabhi recipies dekhti hu.pizza masala bun bhi bahut accha bana bahut bahut thanks .
pinky
hello Nisha mam,how are you?mam, i am a working lady and i never miss a day when i am not opened your site. i learnt a lot from you . actually mam, i am thinking to purchase a steamer would you recommend what type of steamer i have to purchase because there are many types of steamer available n the market like steamer cooker and 2 or 3 tier steamer mam, i don`t have even oven in our home can you suggest me that steamer which will help me in steaming as well as in baking like cake etc. plz mam,reply soon...............................
निशा: पिंकी स्टीम करने के लिये तो घर में बर्तनों से काम चल जाता है, किसी भी बर्तन में पानी डालें और छलनी के ऊपर जो भी स्टीम करना हो रख लीजिये, थाली से अच्छी तरह ढकर स्टीम किये जा सकते हैं, स्टीमर खरीदना है तो कोई भी अपनी पसन्द का खरीद सकती है, उसमें कुछ एसा खास कुछ भी नहीं होता.
menal
aap to bas kamal hai nishaji. itne cooking shows,channels,youtube videos,books,blogs dekha par aap jaisa koi nahi kyunki koi banavat nahi hai. koi zabardasti ke fancy bartan or appliances nahi hai.saari recepie actulally babne waali hai na ki sirf dekhne ki. itna simple aur accha aur kuch nahi
निशा: मीनल जी, आपने मुझे इतना अच्छा कमेन्ट दिया है, मेरा काम अच्छा लगा है आपको, बहुत बहुत धन्यवाद.
smita
Nisha ji..kya main is recipie ko tawa pizza (jo aapne apni website mein sikhaya hai) waise tawa par bana sakti hoon..mere paas oven ya microwave nhi hai..plz reply..
निशा: स्मिता, ये उस तरह तवे पर नहीं बनाये जा सकते हैं.
Sangita
mam, mai aapki recipe hamesha padhti hun...aisa lagta hai screen se utha ke kha lun...lekin mujhe cooking me utna interest nhi aata...maine aapki pizza recipe try ki hai...will try pizza bun also. Thank you
निशा: संगीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Monika Garg
Nishaji Hello,

I don't have oven, can I cook this recipe in microwave?
निशा: मोनिका जी, इन्हैं हम ओवन में ही कुक करते हैं, आप इन्हैं माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बना सकती हैं.