एलो झेलो - Elo Jhelo Recipe

एलो झेलो बंगाल की परम्परागत रैसिपी है, इसे नवरात्रि, विजयादशमी और दिपावली के त्योहार पर बनाया जाता है,. यह बहुत ही स्वादिष्ट तो होती है इसकी शेल्फ लाइफ भी बहुत अधिक है.
Read - Elo Jhelo Recipe In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Elo Jhelo
आटा लगाने के लिये
- मैदा - 2 कप
- घी - 3 टेबल स्पून
- नमक - 1 पिंच
- दूध - आधा कप
- तेल - तलने के लिये
चाशनी के लिये
- चीनी - 2 कप
- छोटी इलाइची - 4-5
विधि:How to make Elo Jhelo
मैदा को किसी बड़े प्याले में ले लीजिये, नमक और घी डालकर मैदा में अच्छी तरह मिला लीजिये, और थोड़ा थोड़ा दूध डालकर पूरी जैसा सख्त आटा लगा लीजिये. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
20 मिनिट बाद आटे को थोड़ा मसल कर चिकना कीजिये और आटे से छोटी छोटी लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये, इतने आटे से 21 - 22 लोइयां तोड़ लीजिये और गोल बना कर दबा कर पेड़े जैसा बना लीजिये.
लोइयों को ढककर रख लीजिये, 1 लोई उठाइये चकले पर रखिये और 3.5 - 4 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिये, किनारों से आधा सेमी. छोड़ते हुये, 3/4 सेमी, मोटे स्टेप्स काट लीजिये. अब स्टेप्स को फोल्ड करते हुये किनारे बांध लीजिये और चपटा कर दीजिये(तरीका वीडियो में देखा जा सकता है). एलो झेलो को बेल कर, बनाकर थाली में लगा लीजिये. सारे एलो झेलो को बेल कर बनाकर तैयार कर लीजिये.

एलो झेलो को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल में एलो झेलो जितने कढ़ाई में आ जाय उतने डाल दीजिये, 4-5 एलो झेलो कढ़ाई में डाल दीजिये, और एलो झेलो को मीडियम और धीमी आग पर पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे एलो झेलो इसी तरह तल कर निकाल कर लीजिये.
एलो झेलो के ऊपर चाशनी चढ़ा लीजिये
एलो झेलो के ऊपर चाशनी चढ़ाने के लिये 2 तार की चाशनी चाहिये. चाशनी के लिये किसी बर्तन में चीनी और एक कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजिये, चीनी को पूरी तरह घुलने तक पका लीजिये, 2-3 मिनिट और पकाकर चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी की 1-2 बूंदे किसी प्याली में गिराइये और ठंडी होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी से 2 तार निकल रहे हैं तो चाशनी बन कर तैयार है, और अभी तार नहीं बन रहे हैं , तो चाशनी को थोड़ा और पका कर फिर से चैक करके 2 तार की कनसिसटेन्सी की

चाशनी बना लीजिये.
चाशनी बनने के बाद उसे थोड़ा ठंडा होने दीजिये, लगभग 10-15 मिनिट तक चाशनी को ठंडा होने दीजिये. एक एलो झेलो उठाइये, चाशनी में अच्छी तरह से डुबाकर निकाल लीजिये, और किसी प्लेट में रखते जाइये. एक एक करके सारे एलो झेलो चाशनी में डुबाकर निकाल लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट एलो झेलो बनकर तैयार है. एलो झेलो को पूरी तरह सूखने के बाद कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
- एलो झेलो का आटा गूथते समय, घी की जगह रिफाइन्ड तेल भी डाला जा सकता है. एलो झेलो को तेल की जगह घी में तला जा सकता है.
- एलो झेलो का आटा गूथते समय आप चाहें तो 1/4 छोटी चम्मच कलोंजी डाल सकते हैं.
- अगर आप अधिक मीठे एलो झेलो खाना चाहते हैं तब चाशनी को 2 तार वाली कनसिसटेन्सी से थोड़ा सा और गाढ़ा कीजिये, या एलो झेलो को एक बार चाशनी से निकालने पर उन्हैं ठंडा होने के बाद दूसरी बार यानी कि फिर से चाशनी में डुबाकर निकाल लीजिये.
Elo Jhelo Recipe Video in Hindi
कमेंट (58)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
apki is recipi site se mane kai sari recipi banai wo bohut he achhi bani ...thanx alllllote ...nan khatai ka bhi vedio daliye plz..
this recipi is so............good.
निशा: ममता, व्रत के फलाहारी खाने में तीखे मसाले का यूज नहीं करते, इसलिये हींग, लालमिर्च या गरम मसाले का यूज ज्यादातर लोग नहीं करते हैं.
ap ne jo elo jhelo me milk dalne ke liye likha hai utna hi dalna hai ya fir or dalna hai ,jese ap ne kaha hai ki aata sakhat gudna hai .
निशा: सरिता, आटा पूरी से थोड़ा सा सख्त गूथना है, आपको लग रहा है कि दूध को कम या ज्यादा होना चाहिये तो कर सकते हैं.
निशा: सुनीता, घोल को पतला कीजिये और तेल या घी इससे घेवर में कोई फर्क नहीं पढ़ता, लेकिन वह अच्छी तरह गरम होना चाहिये, आप वीडियो को 2-3 बार देखिये, इन्ग्रीडियेन्ट बराबर लीजिये, आप अच्छा घेवर बना लेंगी.
निशा: ऊषा, जी हां अवश्य बना सकते हैं, बिना नमक के बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: नीलम जी हां मैं कोशिश करूंगी.
main apse bhot baar sweet corn cup ki recipe pooch chuki hu mam plz use upload kijiye na.
thanks nisha ji
निशा: जी हां मैं स्वीट कार्न कप रैसिपी लिख दूंगी.
निशा: शालिनी, जी हां एलो झैलो को नमकीन बना सकते हैं, नमकीन एलो झैलो रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर करेला चाट लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. एलो झैलो के ऊपर पिसी चीनी डालकर इन्हैं मीठा किया जा सकता है.
mai suman ji(suman gupta) ki bhahu hun
mujhe unhone bataya tha aapki site ke bare mai
mujhe aapki dishes bht achi lgi
maine apni bete ki birthday par try ki
aur use bht achi lagi
thank you nishi ji............
निशा: अंजू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी नीलम मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Thanks mam ki aap new new recipe upload karte he.
You are great
निशा: आलिश, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निलम, अगर आटा गूथते समय बहुत अधिक घी डाल दे तो एसा हो सकता है, आटे का बिखरने का कोई सबाल ही नहीं है, प्लीज आप वीडियो देखें, सारी चीजें नाप कर लीजिये, आप इन्हैं बना लेंगी.
निशा: सर्बजीत, सुगर सीरप को हलवा, बर्फी, लड्डू, आटे में गूंथ कर मीठे शकरपारे भी बना सकते हैं. रोजाना की चाय में भी डालकर यूज कर सकते हैं.
Nisha ji .. Lot of respect for you ..thank you
निशा: प्रिया, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद. क्लब कचौरी किससे बनी कचौरी हैं आप हमें बताइये, हम आपके लिये कचौरी बनाने की कोशिश करेंगे.