बेक्ड समोसा - Baked Samosa recipe

गरम गरम समोसे हम सभी को बहुत पसन्द आते हैं, लेकिन बहुत सारे लोग तेल खाना पसन्द नहीं करते है, उनके लिये बेक्ड समोसा जो बिना तेल के ही बहुत अच्छे समोसे बनकर तैयार हो जायेंगे. सामान्य समोसे को यदि बेक किया जाय तो उनकी ऊपरी परत बहुत सख्त होती है, लेकिन खमीर उठी हुई मैदा से बने हुये समोसे एकदम मुलायम और बेहद स्वादिष्ट बनते हैं.
Read - Baked Samosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Oven Baked Samosa Recipe
- समोसे का आटा लगाने के लिये
- मैदा - 1 कप
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - आधा छोटी चम्मच
- ड्राई एक्टिव यीस्ट - आधा छोटी चम्मच
- तेल - 1 टेबल स्पून
- समोसे की स्टफिंग के लिये:
- आलू - 2 उबले हुये , मीडियम आकार के
- मटर के दाने - आधा कप
- तेल - 1-2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरी मिर्च - 1-2 छोटी छोटी कटी हुई
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा कद्दुकस किया हुआ
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
विधि - How to Make Baked Samosas?
बेक्ड समोसे के लिये आटा गूथने के लिये मैदा किसी बर्तन में निकाल लीजिये. मैदा में नमक, चीनी, ड्राई एक्टिव यीस्ट और तेल डालकर मिक्स कीजिये और गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये, आटे को 4-5 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कीजिये (इतना आटा गूथने में लगभग 1/3 कप पानी लग जाता है). आटे के ऊपर थोड़ा तेल डालकर चिकना कर दीजिये. आटे को ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर दुगना हो जायेगा. जब आटा फूल कर दुगुना हो जाय तो हम आटे से समोसे बना सकते हैं.
समोसे की स्टफिंग तैयार कीजिये.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर, धनियां पाउडर और मटर डाल दीजिये. मटर को थोड़ा सा 2 मिनिट भूनिये, आलू छील कर बारीक तोड़कर डालिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनियां डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. गैस बन्द कर दीजिए, और स्टफिंग को कढ़ाई से प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.
आटे को पंच करके थोड़ा सा मसल कर ठीक कर लीजिये. आटे से 4 लोइया तोड़ कर गोल बना कर तैयार कर लीजिये. एक लोई उठाइये, थोड़ा सा सूखा मैदा लगाकर चपाती के जैसा पतली 7-8 इंच के व्यास में पूरी बेलकर तैयार कर लीजिये. बेली गई पूरी को बीच से काट कर 2 भागो में बाट लीजिये.
एक भाग उठा कर अपने बायें हाथ पर रखिये, कटे वाले किनारे के आधे भाग पर उंगली से थोड़ा पानी लगाइये, पानी लगे किनारे पर दूसरा आधा भाग रखते हुये उसे चिपका कर समोसे के लिये तिकोन बनाइये. तिकोन में खुले हुये भाग को ऊपर रखते हुये बायें हाथ से पकड़िये. चम्मच से 1- 1.5 छोटी चम्मच स्टफिंग डालिये. तिकोन में अन्दर के किनारों पर उंगली से पानी लगाइये, पीछे की ओर एक फोल्ड डालते हुये समोसे के दोंनो किनारे चिपका कर बन्द कर दीजिये. तैयार समोसे को पतला कोन ऊपर करते हुये ट्रे में लगाइये. सारे समोसे इसी तरह तैयार करके थोड़ी थोड़ी दूर ट्रे में लगा लीजिये.

समोसे लगी हुई ट्रे को आधा घंटे के लिये ढककर इस तरह रखिये कि समोसे के आकार खराब न हो, आधा घंटे बाद समोसे बेक करने के लिये, ओवन को 180 डि. से. पर प्रीहीट कर लीजिये, समोसे की ट्रे ओवन में रखकर 180 डि.से. पर ही 10 मिनिट के लिये ओवन को सैट कर दीजिये, समोसे को चैक कीजिये, समोसे अभी हल्के ब्राउन है. समोसे को फिर से 5 मिनिट के लिये बेक कीजिये, 15 मिनिट में समोसे अच्छे गोल्डन ब्राउन हो गये, समोसे तैयार है.
गरमा गरम बेक्ड समोसे तैयार, टमाटो सास या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
समोसे की स्टफिंग में अपनी पसन्द के अनुसार, मटर पनीर की स्टफिंग या पनीर और मटर के साथ ड्राई फ्रूट की स्टफिंग बना कर भर सकते हैं.
Oven baked Samosa Recipe video
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुषमा जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
While just roaming through net useleslly I fall on your site two years back since then I have tried and learner almost 50-60 recipes from this site and my family members my parents two daughters and my wife they eagerly wait for Sundays for my coocking and this is all only because of you Nisha ji otherwise I did not even know how to make tea
I bow down to you with respect
Thanks a lot 10000 times
निशा: गीरिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर समोसे बेक बिलकुल उसी तरह किये जा सकते है, जिस तरह ओवन में बेक किये जाते हैं, इसके लिये आप वीडियो देखिये और बिलकुल इसी तरह बना लीजिये, समोसे अच्छे बनेंगे.
निशा: निशा,सेन्डविच के बीच में जो फिंलिग लगा रहे हैं वह लगा दीजिये, और ट्रे में सेन्डविच को रखिये, ओवन को 220 - 230 डि. से. पर गरम कीजिये, 5 मिनिट के सेन्डविच को सेकिये, चैक कीजिये और समय को बढ़ाते हुये सेन्डविच के दोंनो और गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिये, ओवन में सेन्डविच बनकर तैयार हो जायेगी.
निशा: पम्मी जी, इसमें यीस्ट डाला गया है. इसके लिये आटे में बेकिंग सोडा, दही, नमक, चीनी और ओइल डालकर लगाया जा सकता है.
निशा: मधु जी आपके इतने अच्छे कमेन्ट से जो खुशी मुझे मिल रही है वह मेरे लिये बहुत बड़ा अवार्ड है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि ये बेक्ड समोसे हैं, इन्हैं हमने अलग तरीके से अलग स्वाद में बिना तेल के बनाया है.
निशा: मधु, 1 कप मैदा में दही-2 टेबल स्पून, नमक- 1/4 छोटी चम्मच, चीनी- 1/2 छोटी चम्मच, बेकिंग सोडा- 1/4 छोटी चम्मच और तेल 1 टेबल स्पून डालकर नरम आटा गूंथ कर बिना यीस्ट के बेक्ड समोसे बना सकते हैं.
निशा: केविन जी, रेसिपी में दिया हुआ है कि इतना आटा गूथने में 1/3 कप पानी यूज हुआ है.
aapne jo samosa banaya hai....
wo simple samsung microve main bhi ban sakta hai kya...agar ban sakta hai to...kis mode par rakna chaiye......convection ya grill.....
निशा: रेनू, समोसे को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल इसी तरह् बेक किया ज सकता है.
We all like sizzling hot samosas. But many people do not like oily food. Today we are going to make oil free samosa. If we fry a samosa then it’s upper part gets hard, but the samosa made using maida is very soft and tasty.
Ingredients for oven baked samosa
To prepare the samosa dough
Maida - 1 cup
Namak (Salt) - ¼ tsp
Sugar (Cheeni) - ½ tsp
Dry active yeast - ½ tsp
Oil - 1 tbsp
For the samosa stuffing
Potato (Aloo) - 2 (Medium sized)
Green peas (Matar ke dane) - ½ cup
Oil - 1-2 tsp
Red chilly powder (Lal mirch powder) - Less than ¼ tp
Salt (Namak) - ¼ tsp or as per taste
Green chilli (Hari mirch) - 1-2
Ginger (Adrak) - ½ inch
Coriander powder (Hara dhaniya) - 1-2 tbsp (finely chopped)
Dry mango powder (Amchoor powder) - ¼ tsp
Coriander powder (Dhaniya powder) - ½ tsp
Cumin powder (Jeera powder) - ½ tsp
Garam masala - Less than ¼ tsp
How to make baked Samosas?
Add maida to a bowl. Add salt, sugar, dry active yeast and oil to it and mix well. Take lukewarm water and knead a dough of soft consistency. Knead the dough for 4-5 minutes and make it smooth. We will use almost ⅓ cup water to knead this much dough. Apply a little oil on top of the dough. Cover the dough and keep it aside for 2 hours. The dough will become fluffy and will double. Once the dough is fluffy, we can prepare the samosas.
How to prepare the samosa stuffing
Add oil to a pan and let it heat. Once the oil is hot, add green chilli, ginger, cumin powder, coriander powder and green peas. Roast the green peas for about 2 minutes. Peel off the potatoes and cut it into tiny pieces. Now add salt, red chilli powder, garam masala, dried mango powder and coriander leaves. Mix well. Turn off the flame. Take out the stuffing in a bowl so that it cools down quickly.
Knead the dough a little more and make it smooth. Make 4 balls from this much dough. Pick up one ball. Apply a little maida to it and roll it out just like a chapati. Roll out a 7-8 inch disc. Now cut the rolled out puri into 2 parts.
Pick up one part and place it on your hand. Apply some water on the sides of the puri. Now place the other half part on top of this and make it triangular in shape for the samosa. Pick up the upper part and put 1 or 1.5 spoon stuffing inside the poori. Now apply some water on the inner side of the poori. Fold it from below. Now join the ends of the samosa and close it properly so that the stuffing does not come out. Our samosa is ready. Place it on a tray. Prepare all the samosas similarly and place it on the tray at a distance from one another.
Cover the samosas and leave it in the tray for ½ hour. After this bake the samosas. Preheat the oven on 180 centigrade. Set the oven on 180 degree centigrade for 10 minutes. After this check. The samosas are a little brown. Bake the samosas for another 5 minutes. In 15 minutes the samosas will become golden brown and will be ready.
The samosas will taste delicious when served hot along with tomato sauce or coriander chutney.
Suggestions :
To prepare the samosa stuffing you can add anything as per your choice such as paneer, dry fruits, etc.
i like your all recipes but springroll is very easy to make i really very thankful to you for your easy and cheap recipes
निशा: अशोक जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.