कैर सांगरी की सब्जी - Kair Sangri Sabzi

📅 20 जून 2013 👁 6 लाख बार देखी गई 💬 41 कमेंट ★ 3.3 (4760)


कैर सांगरी (Kair and Sangri Sabzi) राजस्थान की ज्यादा तेल और ज्यादा मसाले के साथ बनने वाली चटपटी सब्जी है, कैर छोटे छोटे गोल गोल होते हैं, और सांगरी 2-4 इंच लम्बी पतली फली होती हैं. कैर और सांगरी के पेड़ राजस्थान में मिलते हैं. वहां के लोग सीजन में ताजा फलों से कैर, सांगरी की सब्जी बनाते हैं और बाद के लिये कैर और सांगरी को अच्छी तरह सुखा कर रख लिया जाता है,  जब भी सब्जी बनानी हो इसे पानी या छाछ में भिगो कर बना लिया जाता है.  सूखी हुई कैर सांगरी बड़े शहरों में किसी बड़ी किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, कैर सांगरी को राजस्थाने की मेवा भी कहा जाता है. कैर सांगरी इसका स्वाद इतना अच्छा और अलग हैं कि आप इसे बनायेंगे तभी जान पायेंगे.

Read : Kair Sangri Sabzi In English

आवश्यक सामग्री Ingredients for Kair Sangri Recipe

  • सांगरी - 1 कप
  • कैर - 1/4 कप
  • तेल - 4-5 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
  • किशमिश - 2-3 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 2 पिंच
  • साबुत लाल मिर्च - 3-4
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • धनियां पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Kair Sangri Recipe

केर और सांगरी को अच्छी तरह साफ करके, 4-5 बार अच्छी तरह पानी से धो लीजिये, और अलग अलग 8-10 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. इसके बाद केर सांगरी को पानी से निकाल लीजिये और 1-2 बार और धो लीजिये.

भीगे हुये केर सांगरी को उबालने के लिये कुकर में डालिये और 2 कप पानी डालिये और कुकर बन्द कर दीजिये, कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी कर लीजिये और केर सांगरी को धीमी गैस पर 2-3 मिनिट और उबलने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये, कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये, कैर सांगरी उबल कर तैयार हैं, कैर सांगरी को छ्लनी में डाल कर निकालिये, अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. साफ पानी से सब्जी को और 1-2 बार धो लीजिये. कैर सांगरी सब्जी बनाने के लिये तैयार है.


सब्जी बनाने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा डालिये, हींग भी डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, साबुत लाल मिर्च डालिये, मसाले को थोड़ा सा भून लीजिये. कैर सांगरी डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक और किशमिश डाल दीजिये और सब्जी को चलाते हुये 3-4 मिनिट तक पकाइये. कैर सांगरी की सब्जी बन कर तैयार हो गई है, थोड़ा सा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.

सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, ऊपर से हरा धनियां डालकर गार्निस कीजिये. कैर सांगरी की स्वादिष्ट सब्जी को पूरी या परांठे के साथ सर्व कीजिये और खाइये. कैर सांगरी की सब्जी को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है.

सुझाव:
कैर और सांगरी को छाछ में भिगो कर भी सब्जी बना सकते हैं, कैर और सांगरी को छाछ (मठा )में भिगो दीजिये और मठे से निकाल कर, धोकर, उपरोक्त तरीके से सब्जी बनाकर तैयार कर लीजिये.

Kair Sangri Sabzi Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (4760 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (41)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Amita
Nice
NishaMadhulika
thanks you Amita
Sunita Sharma
मेम इस सब्जी में साबुत अमचूर डालना हो तो कैसे डालें, अभी थोड़े दिन पहले खाई तो बहुत अच्छी लगी वो
NishaMadhulika
सुनीता जी, खटाई को भिगो कर इसके पल्प को उपयोग में लाया जा सकता है.
SARANSH singhal
Thanku Nishaji
NishaMadhulika
सारांश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Varsha
My Marwari friends say that sangri is prepared with achaar masalas like saunf, kalaunji ,jeera in the tadka and they also add chaat masala to it. Is there any authentic recipe for sangri?
निशा: वर्षा जी,कैर सांगरी का अचार हमारी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
rajiv ighare
thanks

निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha
Mam kya fresh sangri and kair ki sabzi bhi isi tarah banti hai

निशा: नेहा जी, कैर को 3-4 दिन तक नमक के पानी में डालकर रखें, इससे इसका खारा पन खतम हो जाता है, इसके बाद धोकर इसी प्रकार सब्जी बना सकते है, सांगरी को उबाल कर दी गई विधि के अनुसार सब्जी बना सकते हैं.
Virendre
केर सेंगरी सुखी अहमदाबाद या सूरत में कहाँ मिलेगी कृपया बताए।
निशा: वीरेन्द्र जी, पूराने शहर में बड़े किराना स्टोर पर मिल सकती हैं.
prakash kumar
thanku so much nisha ji now i to make kair sanghiri

निशा: प्रकाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
PRAVIN DARA
केर व साँगरी के उत्पादन का समय- क्रमश; ये साल मेँ तीन बार लगते है आश्ळिन ,सावण ,चैत्र तथा चैत्र व वैशाख मेँ साँगरी
parveen
only sanagri ki sbji kaise banti hai

निशा: प्रवीन जी, आप इसमें कैर का उपयोग न करके सिर्फ सांगरी की सब्जी बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं.
NIMISHA
NISHA JI, NOIDA mai kair sangiri kahan milegi???
निशा: निमिशा जी कैर सांगरी पुरानी दिल्ली में मिल जाती है.
rajendra kumar fageria
Kair ka aachar banane ka material and process batye
ajay shukla
Kya is sabji ko kai dino tk rakh sakte hai kya

निशा: अजय जी, कैर सांगरी की सब्जी को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है.
vimal
ker & pyaj sabji ban sakti hai kya

निशा: विमल जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
amita
Is sabji ko chhachh main bhigone se kya fayada hota hai kya taste main koi antar aata hai?

निशा: अमिता जी, छाछ में भिगोने से सब्जी का स्वाद और अच्छा बनेगा, इसका कड़वापन पूरी तरह निकल जायेगा, बहुत अच्छी सब्जी बनेगी.
in which season we can eat amd wht exactally sangari and ker/ is it gavar
i like ur teaching technic v much

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
nirmal saini
Hiii
Im nirmal saini mre pass ker or sangri sell karta hu so agar aap log ko chaye to contet 9799316409
veronica
Hi,nisha g, kya kar ki jag ah hum ker ka aachar dal skate hai
निशा: वरोनिका जी, आप अकेले कैर का अचार बना सकते हैं.
trupti
Kya is sabji ko ker k bina v banaya ja sakta he mujhe to sangri to mil gaya par ker nahi mil rahA.
निशा: तृ्प्ती जी, हां आप सांगरी की सब्जी भी बिलकुल इसी तरह बना सकती हैं.
shilpi
Nishaji, it seems a very good recipe... Thx for sharing... can we also add onion and garlic to it?
निशा: शिल्पी जी हां अवश्य डाली जा सकती है.
vimla vishnoi
Hii mem apki recipe s bnai sabji mere husband ko bhut pasand aai
निशा: विमला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maya
rajasthani shdio m banti h wesi jhol ki sabji kse banti h kar sangri ki
निशा: माया, कैर सांगरी की सब्जी तो शादियों में इसी तरह की बनती है. ये सब्जी क्या झोल की भी बनती है?
kavita
hello nishaji,
ker saangri ki sabji me dhaniya powder ki jagah per soonf ka powder dala jaaye to or bhi acchi banti hai or 3-4 din tak freez ke baahar bhi karab nahi hoti hai.

निशा: कविता, बहुत बहुत धन्यवाद.
priyanka Rasgania
Hi mem Maine aapki site. Se gazar. Ke halwe ki recipe try ki. Vo bhi apne husband ke birthday par sabko bhut pasnd aaya thanks.
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
khushbu
fresh केर winter season ke starting me aate h.
Mubarik Khan
Hy Nisaji,
kya sangri ko pahle boild karke bhi bana sakte hai
निशा: मुबारिक जी अवश्य बना सकते हैं.
Sheetal Sharma
Hi Nishaji,
Am trying your recepie for the first time. Iam making only fresh sangri with same recepie without soaking procedure. Hope it turns out well. :)
vandana
This is very easy and tasty dish. Also very popular in Rajasthan
Anita from china
Nisha ji pls small onion ka aachar kaise banate ha pls recipe bataya
Vaishali Hedaoo
फ्रेश केर-सांगरी कोनसे सीजनमे आते हे. इसका आचार कैसे बनाते हे?