बाजरा लौकी थेपला - Bajra Lauki Thepla Recipe

सुबह के नाश्ते या शाम के खाने में मसालेदार थेपला अभी को पसंद आते हैं. कुनकुने मौसम में बाजरा थेपला का कोई जबाब नहीं. ये बहुत स्वादिष्ट होतें हैं, और पौष्टिक भी.
Read : Bajra Lauki Thepla Recipe in english
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajra Thepla Recipe
- बाजरा का आटा - 1 कप
- गेहूं का आटा - 1 कप
- लौकी - 1 कप कद्दूकस की हुई
- दही - 1/ 3 कप
- तेल - 1/2 कप आटे में डालने और थेपले सेकने के लिये
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- ह्ल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- तिल - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक - आधा छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक (स्वादानुसार)
विधि - How to make Bajra Lauki Thepla
बाजरा का आटा किसी बड़े डोंगे में ले लीजिये, गेहूं का आटा उसी प्याले में डालकर मिलाइये, आटे में लौकी, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां, हींग, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, तिल, नमक, 1 टेबल स्पून तेल और दही डालकर डालकर मिला लीजिये, और 1-2 टेबल स्पून पानी, आवश्यकता हो उतना पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को 10 - 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा सैट होकर तैयार हो जायेगा.

हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. तवा गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये और गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, इतने आटे से 8 लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई उठाइये, गेहूं के सूखे आटे में लपेट कर चकले पर रखिये, और हल्का दबाव देते हुये 6-7 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिये.
बेले गये थेपला को गरम तवे पर डालिये और जब थेपला का कलर थोड़ा ऊपर से डार्क हो जाय तब थेपला को पलट दीजिये, ऊपर की ओर 1 छोटी चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैलाइये. थेपला को पलटिये और इस ओर भी थोड़ा सा तेल डालकर फैलाइये. मीडियम आग पर थेपला को दोंनो ओर पलट पलट कर अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सिके हुये थेपला को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये, सारे थेपला इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये.
स्वादिष्ट बाजरा लौकी थेपला बन कर तैयार है, बाजरा लौकी थेपला को दही, चटनी या अचार या अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: आटे में बारीक कटा पालक डालकर बाजरा पालक थेपला और बारीक कटी मैथी मिलाकर बाजरा मेथी थेपला (Bajra Methi Thepla) बना सकते हैं.
Bajra Lauki Thepla Recipe Video in Hindi
कमेंट (33)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: क्रान्ती जी, आटे में सारी चीजें बराबर डालकर सोफ्ट गूंथे, थेपले सोफ्ट बनेंगे.
nise recipe
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डा. अंकिता जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता, मोम को गरमा गरम आलू के परांठे बनाकर खिलाइये, बहुत पसन्द आयेंगे, रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: अंकिता जी, लच्छा परांठा वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर लच्छा परांठा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: गीता, थेपला के लिये आटा गूथने में दही ही डाला जाता है, आप दही नहीं डालना चाहती तब इसमें क्रीम या दूध डाल सकती हैं.
निशा: अमिनन जी, मावा की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी देखी जा सकती है.
निशा: नेहा, दाल की चूरी जो दाल बनाते समय निकलती है, उसे डबल पानी में भिगो लेते हैं और मसाले के साथ भून कर पिठ्ठी बना लीजिये और भर कर परांठे बना लीज्यिए, या भीगी दाल की चूरी को आटे में डालकर मिलाकर, मसाले मिला कर आटा गूथ कर परांठे बनाये जा सकते हैं.
निशा: नीलिमा जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा आप किस चूरी का परांठा बनाना चाहती है, प्लीज आप अपने सबाल में इस बार ये और जोड़ दीजिये, तो मैं इसका रिप्लाई कर सकूंगी.
निशा: कुलबीर, दही के बिना डाले भी आटा गूथा जा सकता है, और थेपला बनाये जा सकते हैं, लेकिन दही से सोफ्ट थेपला बनकर तैयार होते हैं.
निशा: नीतू, घी का टेस्ट बहुत अच्छा आयेगा.
निशा: अंकित जी अवश्य आप पालक, मेथी, बथुआ या मिक्स सब्जियां कोई भी सब्जी डालसकते है.
All the good wishes
निशा: कपिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जोयस, आटे को हल्का सा सख्त गूंथे.
निशा: पारुल जी थेपले हल्के से क्रिस्पी और साफ्ट बिलकुल परांठे की तरह लेकिन स्वाद थोड़ा अलग होता है, धन्यवाद.
निशा: शालू, मैं कोशिश करूंगी, आपके लिये ये सारी चीजें बना सकू.
निशा: जया: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रामा, बाजरा का आटा और ज्वार का आटा और गेहू का आटा, तीनों आटे बराबर मात्रा में ले लीजिये, और सारे इन्ग्रीडियेन्ट्स मिक्स करके बिलकुल इसी प्रकार थेपला बना सकते हैं.
निशा: सुनन्दा, फ्रोजन मेथी डालकर भी इसी तरह थेपले बनाये जा सकते हैं.