खसखस का हलवा - Khas Khas ka Halwa recipe in Hindi

खसखस (Poppy Seeds) का हलवा बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होने के साथ साथ तासीर में गरम और ताकत देने वाला होता है. खसखस का हलवा न्य़ू मदर को दिया जाता है, जो न्यू मदर को ताकत भी देता है और स्वस्थ भी बनाता है. आप खसखस के हलवा को सर्दी के मौसम में अवश्य बनाकर खाइये.
Read : Khas Khas ka Halwa recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khas Khas Halwa
- खसखस - 3/4 कप ( 100 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (100 ग्राम)
- दूध - 1 कप (250 ग्राम)
- देशी घी - 1/3 कप (70 ग्राम)
- छोटी इलाइची - 4-5
- बादाम - 5-6
विधि - How to make Khas Khas ka Halwa
खसखस को साफ करके, पानी में 4-5 घंटे के लिये भिगो दीजिये. इलाइची छील कर पाउडर बना लीजिये. बादाम को पतले पतले काट लीजिये.
भीगे हुये खसखस से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. खसखस को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये, पीसते समय जितना दूध या पानी डालना पड़े उतना डाल दीजिये.
कढ़ाई में आधा घी डाल कर पिसा हुआ खसखस डालिये और लगातार चलाते हुये खसखस को हल्का सा कलर बदलने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये, अगर लग रहा है कि और घी डालने की आवश्यकता है, तो थोड़ा और घी डाल दीजिये. भुने हुये खसखस को अलग प्याले में निकाल लीजिये.

पैन में दूध और चीनी डालकर चीनी घुलने तक पका लीजिये. भुना हुआ खसखस डालिये और चलाते हुये गाढ़ा होने तक पका लीजिये. हलवे में इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिये.
हलवे को प्लेट में निकाल लीजिये, और बचा हुआ घी हलवे के ऊपर डाल दीजिये, कटे बादाम ऊपर से डालकर सजा दीजिये.
गरमा गरम खसखस का हलवा (Poppy Seeds Halwa) परोसिये और खाइये. खसखस के हलवा को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाया जा सकता है.
कमेंट (56)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: लोकेन्द्र जी, चीनी अपने स्वाद के अनुसार कम कर सकते हैं.
निशा: दीप्ती, जी हां आप अपने पसन्द के अनुसार जो ड्राई फ्रूट चाहे मिला सकती हैं.
निशा: दीप्ती, बहुत बहुत धन्यवाद. खसखस का हलवा मुझे भी बहुत पसन्द है.
निशा: सीमा, खसखस को को 1-2 घंटे पानी में भीगने दीजिये, और अब इसे थोड़ा पानी डालकर मिक्सर से बारीक किया जा सकता है.
I think you are awesome! I love watching you on YouTube and I love your recipes. Can you please give some tips also for making each recipe easier for us brought up outside India? I understand and read Hindi perfectly, but sometimes the technique is not as easy as you demonstrate. For example, I made the Cham chams and this is my experience:
1) I made them into flat rounds, like ras malai. When I cooked them in the cooker, they turned yellow. I don't understand why?
2) they did not stay round. They became mis-shapen. I don't understand why? I let the pressure come, turned the cooker onto a medium gas heat and cooked them exactly 7 minutes.
What did I do wrong? Please do let me know so that I can do a better job next time. I have not tasted them yet, so I cannot tell you how they turned out.
निशा: बेला, दूध में मिलाबट होने से चमचम का कलर चेन्ज हो सकता है, और कुकर में पर्याप्त जगह न मिलने से उनका शेप अलग हो सकता है. छैना बनाने के लिये गाय का दूध अच्छा हो छैना बहुत अच्छा बनता है और उससे बनी मीठाइयां बहुत अच्छी बनती है, आप परेशान न होइये छैना की मिठाई में दूध से फर्क पढ़ता ही है.
निशा: अंजली खसखस दिखने में क्रीम कलर के बारीक दाने जैसे राई के दाने होते हैं उसी प्रकार का होता है.
निशा: प्रिया, सच में ये हलवा का स्वाद सबसे अलग है और बहुत अच्छा है.
निशा: कल्पना जी हां अवशुय कर सकते हैं.
I want to know k khaskhas ke halwe me doodh dalna zaruri h kya ? bina doodh ke bhi ye tasty ban sakta h kya ? jaise sooji ka halwa banate hain...
निशा: राजश्री, खसखस पैक्ड लीजिये वह साफ होते हैं और धोकर ये बिलकुल साफ हो जाते हैँ.
निशा: अरुना, हलवा के लिये कोई भी फुल क्रीम दूध ले सकते हैं.
निशा: भावना, खसखस हलवा को सोफ्ट रखने के लिए थोड़ी सी मात्रा पानी की बढ़ाई जा सकती है, या हलवा को थोड़ा सा कम पकायें. मुझे ये हलवा बहुत पसन्द है. आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: केवसर, बहुत बहुत धन्यवाद.
erio jbia bio meba ka aeub afebnm ahe ambhwa qk2 of qo3 ejfna iwa ioqa eif apiefna ajwao aapana ahefna aehea rhearmab arnan ask ahalans jaknd aha bahauta achhaa hai
shuuukriiiah
निशा: अलेन्जेलीना, वेबसाइट के होम पेज पर बोक्स में दिये हुये see our recipe in English पर क्लिक कीजिये, आप सारी रैसिपी इंगलिश में देख सकती हैं.
निशा: मोंगा जी,मुझे ये काम करने में बहुत अच्छा लगता है, और जब आपके इतने प्यारे कमेन्ट मिलते है, तब तो मैं बहुत खुश होती है, और काम करने की प्रेरणा देते हैं ये कमेन्ट, बहुत बहुत धन्यवाद,
delecious
निशा: जनार्दन, खस खस गोल ब्राउन सरसो के दाने से भी छोटे छोटे गोल दाने होते हैं. इनको poppy seed कहते हैं, इसे खाने में हलवा बनाकर, सब्जियों की ग्रेवी और कुकीज, केक, बिस्किट्स में यूज किया जाता है. किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं.