चमचम Bengali Chum Chum recipe | Cham-Cham Recipe

📅 26 अक्टूबर 2012 👁 5.2 लाख बार देखी गई 💬 116 कमेंट ★ 3.2 (8214)


चमचम बंगाली ट्रेडिशनल मिठाई है, चमचम को छैना रसगुल्ले की तरह ही ताजा छैना बनाकर बनाया जाता है, लेकिन चमचम को उबालने के बाद ठंडा करके इसमें मनचाही स्टफिंग भरते हैं चमचम का स्वाद छैना रसगुल्ले से भी अच्छा होता है.

Read:  Bengali Chum Chum recipe |  Cham-Cham Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Cham Cham

  • दूध - 1 लीटर ( 5 कप )
  • नीबू का रस - 2 -3 टेबल स्पून ( 2 नीबू का रस)
  • चीनी - 2 कप (450 ग्राम)
  • अरारोट - 1 टेबल स्पून
  • स्टफिंग के लिये:
  • मावा 1/4 कप - 60 ग्राम
  • चीनी पाउडर - 2-3 टेबल स्पून (30 ग्राम)
  • इलाइची - 3 - 4 छील कर पाउडर बना लीजिये
  • पिस्ते - 7-8 (पतले बारीक कटे हुये)
  • केवड़ा एसेन्स - 2-3 बूंद
  • पीला कलर - 1 पिंच से कम

विधि - How to make Bengali Chum Chum


छैना बनाईये.

किसी बर्तन में दूध को उबलने रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, गैस बन्द कर दीजिये, दूध को थोड़ा ठंडा होने दीजिये (दूध को 80% तक गरम रख लीजिये).

नीबू के रस में जितना नीबू का रस है, उतना ही पानी मिला लीजिये.  गरम दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालिये, और मिक्स कीजिये, दूध फटना शुरू हो जाता है, जैसे ही दूध पूरी तरह फट जाय, नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये.  अब फटे दूध को पतले मलमल के कपड़े में छानिये (कपड़े को किसी छलनी में रखिये और दूध को कपड़े के ऊपर डालिये) दूध से पानी निकल कर नीचे बर्तन में चला जायेगा और छैना कपड़े के ऊपर रह जायेगा. छैना के ऊपर ठंडा पानी डालकर छैना को वास कर लीजिये, छैना ठंडा हो जाता है और, छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जाता है. 

कपड़े को चारों ओर से पकड़ कर उठाइये और छैना को हाथों से दबाकर सारा पानी निचोड़ दीजिये.  अब छैना को कपड़े से प्लेट में निकालिये और हाथ से 4-5 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कीजिये.  चिकने किये गये छैना में अरारोट डालिये और अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये, आधे छैना में पीला कलर मिला लीजिये.  चमचम बनाने के लिये छैना तैयार है.


चमचम उबाल लीजिये

कुकर में चीनी 2 कप और 4 कप पानी मिला कर गैस पर गरम होने रख दीजिये, और जब तक पानी में उबाल आता है तब तक छैना से चमचम को आकार देकर तैयार कर लीजिये. 

बिना कलर के छैना को 4 बराबर भागों में बांटिये, और पीले कलर वाले छैना को भी 4 बराबर के भागों में बांट लीजिये, एक भाग को हाथ में उठाइये, लड्डू की तरह दबाते हुये छैना को बाइन्ड कीजिये, और अब छैना को चमचम का ओवल आकार दीजिये, चमचम को आकार देकर प्लेट में लगाइये, और सारे छैना से इसी तरह आकार देकर चमचम तैयार करके प्लेट में रख लीजिये. 

कुकर के चीनी पानी में उबाल आ गया है (चीनी से तार वाली चाशनी नहीं बनानी है, वस चीनी को पानी में घुल जाना चाहिये और पानी में उबाल आना चाहिये), तैयार सारे चमचम एक एक करके उबलते पानी में डालिये, कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, और कुकर में सीटी आने के बाद, गैस को इतना धीमी करके चमचम को पकने दीजिये कि बार बार कुकर में सीटी न आये, चमचम को 7-8 मिनिट तक पकने दीजिये.  समय खतम होने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.  कुकर का प्रेशर खतम करने के लिये, कुकर को ठंडा करने के लिये, कुकर को किसी पानी भरे बर्तन में रख लीजिये या नल के नीचे लगा दीजिये.


कुकर खोलिये और चमचम को चाशनी सहित दूसरे प्याले में निकाल दीजिये, हम चमचम को ठंडा होने पर ही स्टफिंग कर सकते हैं. 

चमचम के अन्दर स्टफिंग भरिये
इलाइची को छील कर पाउडर कर लीजिये.  मावा को अच्छी तरह चम्मच से मैस कर लीजिये, मावा में चीनी पाउडर और इलाइची का पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, स्टफिंग तैयार है. 

चमचम के ठंडे होने के बाद, 3-4 घंटे तक चाशनी में रहने के बाद, स्टफिंग के लिये चमचम को पानी चाशनी से बाहर निकाल लीजिये, चमचम ठंडे, मीठे और थोड़े सख्त हो गये हैं, अब एक चमचम उठाइये, और उसमें इस तरह पूरी लम्बाई में कट लगाइये कि चमचम एक ओर से जुड़ी रहे.  एक हाथ में चमचम रखिये और द्सरे हाथ में थोड़ी स्टफिंग उठाकर चमचम के कटे भाग में रखकर भरिये, और ऊपर से 5-6 पिस्ते के टुकड़े लगाकर गार्निश करिये.  सारे चमचम इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिये.


बहुत ही अच्छे चमचम बनकर तैयार है, चमचम को आप अभी खा सकते हैं, चमचम फ्रिज में रखकर ठंडे होने के बाद और ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं.  चमचम को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाया जा सकताहैं.

सुझाव:

  • चमचम के लिये स्टफिंग अपने पसन्द के अनुसार काजू , मलाई ,  रबड़ी, अंजीर, या खजूर का पेस्ट बनाकर ड्राई फ्रूट मिक्स करके ड्राई फ्रूट स्टफिंग तैयार कर सकते हैं.
  • मावा की स्टफिंग के लिये मावा को पहले हल्का सा भून लीजिये, या 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, मावा का स्वाद और सेल्फ लाइफ बढ़ जाते है.

How to make Bengali Chum Chum - Cham Cham Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (8214 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (116)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

veronica
man,
ye "mawa" kise kehte hai.?? khoye ko.?
Pramod
cham cham bnate waqt chena patla rah gya h...kya kre..???
निशा: प्रमोद, छैना के पतले रहने पर आप थोड़ा सा अरारोट और डाल सकते हैं, लेकिन अधिक अरारोट होने से चमचम सख्त हो सकते हैं.
hritambhra
what is kewra essence? from where i will get it
rupal
Mam kukar me stafing fat nahi jata? madam or chasni me sab ghul gaya to?

निशा: रुपल, कुकर में बिना स्टफिंग के चमचम पकाते हैं, स्टफिंग बाद में करते हैं.
kavita
hello nishaji
kay hum milkpowder ka chenna banakar chum chum bana sakte hai

निशा: कविता, नहीं, छैना गाय के दूध का अच्छा बनता है.
Shakuntl Varma
I tried Bengali Chumchum recipe and I got the Best Best Chumchum. Thanks
neetu
nishaji,...ager mawa na ho to hm kya use kr sakte h kyoki mawa aaj kal bhaut kharab aaraha h...pata nai kya kya mix krte usme to aap plzzz mujhe ye btaye ki mawa ki place pr kya use kru???? mere husband ko bhaut pasand h
निशा: नीतू, खजूर का पेस्ट बनाकर काजू पाउडर मिक्स करके, या ड्राई फ्रूट बारीक काट कर पीसकर कन्डेन्स्ड मिल्क मिलाकर या रबड़ी या मलाई अपने पसन्द के अनुसार स्टफिंग भर सकते हैं.
priya singh
hello mam, how r u, mai soch rhi thi ki aap koi cooking class khole 1 admison mai lungi isi bhane aapse samne milne ka sapna bhi pura ho jayega mam aap is baat ka andaja bhi nhi lga sakti ki mai aapki kitni badi fan hu happy karwa chauth love u and take care
निशा: प्रिया, आपको भी करवा चौथ की शुभकामनायें, हम कभी अवश्य मिलेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
sangita
aararot kab use karna he
UMA SHUKLA
thanks aunti for delicious chumchum recepie
maine pahle bhi bahai thi apki ras malai ka reference dekhakar bahut hi tasty bana ttha kya chenna double tonned se bhi ban sakta hai kya? ek our baat aunti ji pls kalari ki recepie bhi batane ki kripa kare.
निशा: उमा, छैना फुल क्रीम दूध का अच्छा बनता है.
Raji
Another excellent recipe.I've tried your rasgulla recipe and made nicest rasgullas, going to try this one soon.you are wonderful. Thanks
निशा: राजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Renu
Mam you are great, superb..
निशा; रेनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
adarsh tomer
it is too bad that i have taste ever please those who are seeing my comment dont make it in your home this website all dishes are bad so please dont use this website

UMA SHUKLA
aunti ji mai jammu me rahti hoo our yaha ke street food me se ek kai kaladi kulcha jo bahut hi jyada pasand kiya jata hai to kya aap uski recepie bata ne ki koshish karen
aradhana sahu
thanks nishaji mai bahut dinon se apse riquest kar rahi thi. aaj pure hue
mannu
nice recepie but,arraroot ki jagah kya use kar sakte hai?Germany mein araroot nahi milta hai.
निशा; मन्नू, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर (कार्न स्टार्च ) ली जा सकती है.
shweta jain
hello nishaji,
chum chum ko cold hone per he niklana hai. chasni mai se ya pehle he nikal kar rakhna hai.
निशा: श्वेता, चमचम को ठंडा होने पर ही निकालिये.
Ginni sisodiya
nisha ji, plz soya bean ki chaap ki receipe bi btaiye plz...nisha ji....
निशा: गिनी मैं कोशिश करूंगी.
Sangeeta Singh
What Is The Difference Between Aritha And Ritha?
निशा: संगीता, दोंनो एक ही हैं.
alka gupta
mujhe chena tost bahut pasand hei aap mujhe chenna tost banana bataiye
निशा: अल्का, मैं कोशिश करूंगी.
alka gupta
arrarot kirana store me mil jata hei iski jagah corn flour liya jata hei
arun pathania
arrarot kya hai nd isski jagah kaun si samagri paryog kar sakte hein ya itna jaruri nahi............
निशा: अरुन, अरारोट स्टार्च है, इसकी जगह कार्न स्टार्च यूज कर सकते हैं, इसे मिलाने से चमचम अच्छे बनते हैं.
priyanka jain
thanks nisha ji