कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper Marmalade Recipes

📅 16 अक्टूबर 2012 👁 2.2 लाख बार देखी गई 💬 16 कमेंट ★ 3.5 (3792)


शिमला मिर्च से बना मार्मलेड जितना देखने में अच्छा लगता है, उतना ही खाने में.  शिमला मिर्च का मार्मलेड बच्चों को तो बहुत पसन्द आयेगा ही, आप भी इसे बहुत पसन्द करेंगे.  

Read: Bell Pepper Marmalade Recipes in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Red Capsicum Marmalade

  • कैप्सिकम (Bell pepper) - 1-1-1 लाल, पीली ,हरी (400 ग्राम)
  • नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
  • चीनी - 1 1/4 कप (250 ग्राम)
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधी

विधि - How to make Bell Pepper Marmalade

शिमला मिर्च को गैस पर रखी जाली के ऊपर रखकर, घुमा घुमा कर भून लीजिये, सारी सरफेस को काला होने तक भून लीजिये.  भुनी बैलपीपर को ठंडा कीजिये, और कपड़े से रगड़ कर काला छिलका उतार लीजिये, बचे हुये काले छिलके को चाकू से खुरच कर निकाला जा सकता है, अब इन्हैं पानी से धो कर पोंछ लीजिये.
बैल पीपर को काट कर बीज हटा कर बड़े टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये, 1/4 शिमला मिर्च को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये और 3/4 शिमला मिर्च को हल्का दरदरा पीस लीजिये.

पैन में पिसा हुआ बैल पीपर पेस्ट और कटे हुये छोटे टुकड़े डालिये और गैस पर मार्मलेड पकने के लिये रखिये, चीनी भी डालकर मिला दीजिये.  मार्मलेड को गाढ़ा होने तक पकाना है, मार्मलेड को हर 1-2 मिनिट में कलछी से चलाते रहें.

एक नीबू का जैस्ट निकाल लीजिये यानी पीलर से नीबू की ऊपर की पतली परत निकाल कर बारीक काट कर मार्मलेड में डाल दीजिये.  काली मिर्च भी डालकर मिला दीजिये.  


मार्मलेड गाढ़ा हो गया है, चैक कीजिये, मार्मलेड कलछी से निकाल कर 1-2 ड्रोप प्याली में डाल लीजिये, ठंडा होने पर उंगली और अंगूठे के बीच लगाकर चिपका कर देखिये, मार्मलेड तार निकालते हुये चिपकता है, गैस बन्द कर दीजिये.

शिमला मिर्च का मार्मलेड ( Bell Pepper Marmalade) पक गया है.  मार्मलेड को ठंडा होने के बाद नीबू का रस डालकर मिला दीजिये. 

शिमला मिर्च मार्मलेड (Red Capsicum Marmalade) तैयार है, शिमला मिर्च मार्मलेड (Sweet Capsicum Jam) को पूरी तरह से ठंडा होने पर कांच के कन्टेनर में भर कर रख लीजिए, मार्मलेड को 6 महिने तक रखकर खाया जा सकता है.  
इस मार्मलैड को आप बर्गर, चिप्स आदि के साथ परोसिये या बच्चे के टिफिन में परांठे से साथ रख दीजिये.  उन्हें यह बहुत पसंद आयेगा.

सुझाव:

  • कन्टेनर जिसमें बैल पीपर मार्मलेड (Bell Pepper Marmalade) भर कर रखेंगे, उसे उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये.  
  • मार्मलेड को जब भी खाने के लिये निकालें, साफ और सूखी चम्मच का यूज करें.

Bell Pepper Marmalade Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (3792 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (16)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

arja
very interesting pl give the measurements in gms i.e.1 cup maida in gms.
निशा: आरजा जी, 1 कप मैदा में लगभग 125 ग्राम मैदा आती है, धन्यवाद.
sugandha
nice recepie
Manisha
It's a different recipe and I am loving it and I will definitely try it at home thank you........
jyoti
hiii.nishaji........
mam hamare yha sirf green capsicum milta hai to mai green capsicum se banau .kya ye testy banga?
निशा: ज्योति, ग्रीन कैप्सकम से मार्मलेड बन जायेगा, लेकिन रैड और यलो कैप्सकम ज्यादा मीठी होती है, स्वाद में थोड़ा फरक रहेगा, धन्यवाद.
vibha chavda
aapka sikhane ka tarika bahut hi acha or sweet he
vibha chavda
hello nisha ji..i like ur website..its very helpful for me...thank u so much....
meenakshi
hello mam, please teach us the orange marmalde recpie. please....
निशा: मीनाक्षी, जी अवश्य.
karuna arora
Nishaji, I really love your recepies. These are prepared in a so simple manner. Thank u so much.
निशा: करुना, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha singh
नमस्ते निशा जी ,
मैं आपसे नींबू के मार्मलेड की विधि जानना चाहती हूँ कृपया लिखिए, धन्यवाद.
meenakshi
mam please teach black grape jam recipie.
निशा: मीनाक्षी, जी हाँ मैं कोशिश करूंगी.
poorvi lohiya
Mam i lov ur recipes .its very esy n much tasty thanks mam u r great i m a big fan of u . . . . . Thank u mam pls add me in ur frnds
निशा: पूर्वी, बहुत बहुत धन्यवाद.
UMA SHUKLA
ISE KIS CHHEJ KE SAAT KHAAYE MAM?
निशा: इसे हम सैन्डविच, बर्गर के साथ खा सकते हैं. मार्मलाद जैम ही है.
Preeti Singh
Mam aap please Orange Marmalade ki recipe bhi bataiye.
Vishakha Lalwani
What is the difference between vergin olive oil & lite olive oil ?
sughanda
This recipe in English

Marmalade made with capsicum is as good as it looks. Kids will surely love eating this recipe and infact you will also enjoy eating it.

Ingredients for Red Capsicum Marmalade

Capsicum (bell pepper) - 1-1-1 red, yellow, green (400 gram)
Lemon - 2 (juice)
Sugar - 250 grams
Black pepper powder - less then ¼ tsp

How to make Bell Pepper Marmalade

Place a wire net on top of the flame and roast bell pepper from all sides evenly. Roast until its surface turns black. Let the roasted bell pepper cool down completely then with help of a cloth remove the black skin from it. Remove rest of the black skin with help of knife. Now rinse with water and pat dry them. Remove the seeds and cut bell pepper. Make small pieces of ¼ of bell pepper and coarsely grind ¾ of bell pepper.

Add grinned bell pepper and small pieces of bell pepper in a pan and place it on flame for cooking marmalade. Also mix sugar into it. Cook until marmalade gets thick and stir after every 1-2 minutes.

Take out zest form one lemon .i.e. remove the upper layer of lemon and slice it finely and then add in marmalade. Also add black pepper powder.

Marmalade has become thick. Check it. Take 1-2 drops of marmalade and place them in a bowl. If it sticks to your fingers that means it’s ready. Turn off the gas.

Bell pepper marmalade is ready. Add lemon juice once marmalade is cooled completely.

Bell pepper marmalade is ready. Store it in airtight container once it’s cooled down completely. It can be stored for up to 6 months.

Serve it with burger, chips or serve them with parantha in kid’s tiffin. They will love eating it.

Suggestion:

Before storing bell pepper in container, make sure you wash it nicely and dry it under sunlight.
Use a clean and dry spoon for taking out marmalade.
varsha
Can we use like jam?
निशा: वर्षा, जी हां इसे जैम की तरह ही यूज कीजिये.