बटाटा वड़ा (Batata Vada Recipe)

आप मुम्बई में रहते हैं तो आपने यहां की सड़कों पर लगे ठेलों से लेकर बटाटा वड़ा (Batata vada) जरूर खाया होगा. यह मुम्बई शहर का सस्ता और मनपसंद फास्टफूड है. आईये आज हम अपने घर पर बटाटा बडा (Batata wada) या आलू वड़ा (Aloo vada) बनाते हैं.
Read - Batata Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Batata Vada
घोल बनाने के लिये:
- बेसन - बेसन - 100 ग्राम ( 1 कप)
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
आलू के गोले बनाने के लिये मसाला:
- आलू — 300 ग्राम (4 मीडियम साइज के )
- धनिय़ाँ पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरी मिर्च — 1-2 ( बारीक कटी हुई )
- हरा धनियाँ _ 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
- नमक - स्वादानुसार ( 1/4 छोटी चम्मच)
- रिफाइन्ड तेल ——- तलने के लिये
बनाने की विधि - How to make Batata Vada
आलू उबाल कर तैयार कर लीजिये.
बेसन को पानी में मिलाकर गाढ़ा, चिकना घोल बना लीजिये, बेसन को घोलने में लगभग 3/4 कप पानी लग जाता है, बेसन के घोल में नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन और धनियां पाउडर डाल दीजिये और अच्छी तरह 2-3 मिनिट तक फैंट लीजिये. तैयार घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि बेसन अच्छी तरह फूल कर तैयार हो जाय.
आलुओं को छील लीजिये, हाथ से बारीक तोड़ लीजिये, धनियां पाउडर, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, नमक , हरी मिर्च, अदरक एवं हरा धनियां डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिये.
मिश्रण को 10 बराबर के भागों में बाँटकर उनको गोल गोले बना लीजिये.
तलने के लिये गैस पर कढ़ाई रखकर तेल डालिये और गरम कीजिये. आलू का गोला निकालिये और बेसन में डुबा कर लपेटिये और गरम तेल में डाल दीजिये. धीमी आग पर तलिये. एक बार में 3 या 4 वड़ा आसानी से तले जा सकते हैं. बटाटा वड़ा को सभी तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, किसी प्लेट पर टिशू पेपर बिछाइये और कढ़ाई से बटाटा वड़ा निकाल कर उसमें रखिये.
गरमा गरम बटाटा वड़ा तली हुई मिर्च, हरे धनिये की चटनी और इमली की मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Batata Vada Recipe video in Hindi
कमेंट (107)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
नमस्ते.
निशा: कल्पना जी, आप सच कह रही हैं वे कम तीखी वाली मिर्च होती जिन्हैं वह राई, नमक और खटाई मसाले के साथ फ्राई करके रखते हैं, अच्छी लगती हैं.
Nisha ji kya batata vada ko kurkura banane ke liye , aloo mai corn flour dal sakte hai
निशा: चारू जी, आलू बेसन के अन्दर जा रहे है, आलू में कार्न फ्लोर डालने की आवश्यकता नहीं हैं, बेसन में कार्न फ्लोर या चावल का आटा डाला जा सकता है.
निशा: सोनी जी, वेबसाइट पर कई तरह पिज्जा रेसिपी उपलब्ध हैं, और सभी में चीज का यूज हुआ है, सर्च बटन पर पिज्जा लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
Warm thanks for posting this receipe
Regards
renuka
निशा: रेनुका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भूषण जी, मैं इसके लिये कोशिश करूंगी.
आपकी रेसिपी download करके मैं काफी अच्छा खाना बनानी लगी हुं...thenk u so much Mem.....
निशा: शनाया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: सुमन आप जिस रेसिपी पर कमेन्ट कर रही हैं वह बटाटा वड़ा की रेसिपी है, समझ नहीं आ रहा है कि आप क्या पूंछना चाह रही हैं.
can we bake them?
if yes..then please explain m the procedure...
निशा; रुहानी जी, इन्हैं तल कर ही बनाया जाता है.
निशा: रिशभ, उबले आलू चाहिये.
निशा: दीपिका इसके लिये बारीक बेसन लीजिये.
निशा: कौशल आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.